वुमन्स पॉवर ग्रुप का सखियां संग सावन महोत्सव 4 को


विभिन्न प्रकार की खेल प्रतियोगिता का होगा आयोजन, नारियों का होगा सम्मान


भोपाल। कोलार वुमन्स पॉवर ग्रुप  भोपाल द्वारा सखियां संग सावन महोत्सव 2019 का आयोजन 4 अगस्त को किया जा रहा है। उक्त जानकारी देते हुए कोलार वुमन्स पॉवर ग्रुप की अध्यक्ष चंचल सिंह राजपूत ने बताया कि विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी सखी, सहेलियों की मस्ती धमाल के लिए 4 अगस्त को वैभव मैरिज गार्डन कोलार रोड में दोपहर 2 से 5 तक आयोजित किया जाएगा। चंचल ने बताया कि बारिश संग बरखा के गाने पर डांस, राखी संग पूजा थाली प्रतियोगिता (राखी स्पेशल), गेम संग मस्ती,  बेटी बचाओ अभियान के तहत मां और बेटी के साथ कैट वॉक, 
नारी तू नारायणी के तहत ऐसी महिलाओं का सम्मान किया जाएगा जिसने अकेले अपने बच्चों की परवरिश की है। आयोजन के दौरान 6 विभिन्न स्टाल -नि:शुल्क लगाया जाएगा। इस कार्यक्रम में सभी महिलाओं की एंट्री शुल्क 150 लिया जाएगा। कार्यक्रम के लिए चंचल सिंह राजपूत, ज्योति मिश्रा, बबिता डोंगरे, ममता पवार, निशा सक्सेना से सम्पर्क किया जा सकता है। इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सभी सखी सहेलियाँ  हरे रंग के भारतीय परिधानों में शामिल होकर इसका लुत्फ उठा सकती हैं। इस दौरान लजीज व्यंजनों का भरपूर मजा लिया जा सकता है।


Comments