Skip to main content

भाजपा वैचारिक आधार पर मजबूत संगठन : सिंह


कमजोर बूथों को सदस्यता अभियान से मजबूत करें : सुहास भगत


सागर। हम एक पार्टी को चलाने वाले लोग नहीं है बल्कि हम पार्टी रूपी परिवार चलाने वाले लोग है, क्योंकि हमारे यहां वंशवाद के रूप में पार्टी नहीं चलती। भारतीय जनता पार्टी वो राजनैतिक दल है, जिसका प्रारंभ तो है, लेकिन अंत नहीं है। क्योंकि हम विचारधारा आधारित संगठन है और विचार कभी खत्म नहीं होते। भाजपा वैचारिक आधार पर मजबूत संगठन है। यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद राकेश सिंह ने बुधवार को सागर में सदस्यता अभियान की संभागीय बैठक में कही। उन्होंने कहा कि हमारे यहां पीढ़ी दर पीढ़ी व्यक्ति बदलते रहते हैं और एक विचार के साथ परिवार का विस्तार होता है। एक समय कुछ लोगों का यह वैचारिक दल था, आज इस मजबूत विचार से करोड़ों लोग जुड़े है। बैठक में नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव, संभागीय संगठन मंत्री आशुतोष तिवारी, सांसद वीरेन्द्र खटीक, राजबहादुर सिंह, बीडी शर्मा, पूर्व मंत्री, विधायक भूपेन्द्र सिंह, विधायक ब्रजेन्द्र प्रताप सिंह, पूर्व मंत्री जयंत मलैया, कुसुम मेहदेले, ललिता यादव मंचासीन थे।   


दुनिया का सबसे सक्षम नेतृत्व भाजपा के पास


राकेश सिंह ने कहा कि हम सौभाग्यशाली कार्यकर्ता है कि हमारे पास प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा जैसा मजबूत और सक्षम नेतृत्व है। पूरी दुनिया यह कहती है कि वर्तमान में भारत के पास सबसे लोकप्रिय एवं सक्षम नेता श्री नरेन्द्र मोदी हैं। उन्होंने कहा कि इजराइल में राष्ट्रपति के चुनाव में हमारे प्रधानमंत्री की बड़ी-बड़ी फोटो लगाकर चुनाव प्रचार किया जाना घर में से नरेन्द्र मोदी की लोकप्रियता को दर्शाता है। उन्होंने कहा ऐसी अनुकूलता इसके पहले हमारे पास नहीं थी। इसलिये हमको समझना चाहिये कि आज हमारे कंधो पर जिम्मेदारी किस तरह की है।


परिवार का विस्तार ही पार्टी के बलिदानियों को सच्ची श्रद्धांजलि


सिंह ने सदस्यता अभियान को लक्ष्य से अधिक ले जाने की बात करते हुए कहा कि हमारे पास सरकार के काम और नेतृत्व की लोकप्रियता के कारण अनुकूल माहौल है। जिसके कारण सदस्यता का लक्ष्य हम पूरा कर चुके है। उन्होंने कहा कि संगठन मनीषियों ने अपना सर्वस्व न्यौछावर कर भारतीय जनता पार्टी परिवार को खड़ा किया है। सदस्यता अभियान के लक्ष्य से बढ़कर सदस्यता उन संगठन मनीषियों को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। उन्होंने संभाग के अनेक जिलों द्वारा लक्ष्य से बेहतर कार्य करने पर प्रसन्नता व्यक्त की।


सदस्यता अभियान को 20 तक जारी रखे : भगत


पार्टी के प्रदेश के संगठन महामंत्री सुहास भगत ने सदस्यता अभियान की समीक्षा करते हुये कहा कि पार्टी का सदस्यता अभियान 20अगस्त तक चलेगा। इस दृष्टि से आप सभी सदस्यता अभियान को और गति दें। उन्होंने कमजोर मतदान केन्द्रों पर अधिक सक्रियता के साथ सदस्यता अभियान चलाए जाने की बात कही। संगठन के आगामी कार्यक्रमों के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए प्रदेश संगठन महामंत्री ने कहा कि संगठन के कार्यक्रम बूथ स्तर तक और मंडलों में बेहतर तरीके से संपन्न हो, इस बात की चिंता करें। उन्होंने बताया कि इस बार सक्रिय सदस्यता के लिये प्रत्येक जिले को पिछली सदस्यता से दोगुना लक्ष्य निर्धारित किया गया है। बैठक का संचालन प्रदेश उपाध्यक्ष, विधायक प्रदीप लारिया एवं आभार देवनारायण श्रीवास्तव ने माना।


ये थे मौजूद


विधायक शैलेन्द्र जैन, महेश राय, राकेश गिरी, राहुल सिंह, सागर जिला अध्यक्ष प्रभुदयाल पटैल, दमोह जिला अध्यक्ष देवनारायण श्रीवास्तव, पन्ना जिला अध्यक्ष सदानंद गौतम, टीकमगढ़ जिला अध्यक्ष अखिलेश अयाची, छतरपुर जिला अध्यक्ष मलखान सिंह, राघवेन्द्र गौतम, डॉ. विनोद पंथी, जाहर सिंह, सुशील तिवारी, लक्ष्मण सिंह, शैलेष केशरवानी, राजेन्द्र गुरू, वीरेन्द्र पाठक, हरिराम सिंह, शिवराज सिंह बेरखेरी, ज्योति दुबे, श्वेता यादव, अवधेश सिंह राठौर, अभय प्रताप यादव, अशोक गोयल, नंदकिशोर नापित, प्रतेन्द्र सिंघई, भूपेन्द्र अग्रवाल, पुष्पेन्द्र प्रताप सिंह, कौशल किशोर भट्ट सहित प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित थे।


 


Comments

Popular posts from this blog

हेयर ट्रीटमेंट को लेकर सजग हो रहे लोग : राज श्रीवास

सुनीता ब्यूटी एकेडमी द्वारा दो दिवसीय हेयर मास्टर क्लॉस का आयोजन भोपाल। सौंदर्य के क्षेत्र में कार्यरत राजधानी की जानीमानी संस्था सुनीता ब्यूटी एकेडमी भोपाल द्वारा आनंद नगर में प्रारम्भ किए गए अपने नवीन आउटलेट में 2 दिन का हेयर आर्टिस्ट डिप्लोमा क्लॉस आयोजित किया गया। उक्त जानकारी देते हुए सुनीता ब्यूटी एकेडमी भोपाल की संस्थापक सुनीता सिंह ने बताया कि छत्तीसगढ़ के हेयर गुरु के नाम से मशहूर तथा  जानेमाने हेयर एक्सपर्ट राज श्रीवास के मार्गदर्शन में दो दिवसीय हेयर मास्टर क्लॉस और हेयर आर्टिस्ट डिप्लोमा क्लॉस का आयोजन किया गया। इस दो दिवसीय सत्र में पहले दिन इंटरनेशनल  हेयर कट टेक्निक, एडवांस ब्लो ड्राई स्टाइलिंग, इंटरनेशनल  हेयर कलर टेक्निक, ऑफ्टर कलर स्टाइलिंग, कलर केयर एंड टेक्निक की जानकारी दी जी। वहीं सत्र के दूसरे दिन हेयर नैनो प्लास्टिया ट्रीटमेंट, मेगा साइन ट्रीटमेंट,  इको प्लास्टिया ट्रीटमेंट, हेयर बोटोक्स ट्रीटमेंट, हेयर कॉलेजेन ट्रीटमेंट,  फ्रिज़ ऑट हेयर ट्रीटमेंट की जानकारी सभी ब्यूटी आर्टिस्टों की दी गई। ब्यूटी एक्सपर्ट सुनीता सिंह और गायत्री मालवीय द्...

जेल के अन्दर का वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड कर जेल की सुरक्षा के साथ किया खिलवाड़ : मिर्ची बाबा

मिर्ची बाबा ने केंद्रीय जेल अधीक्षक के कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल कहा, कैदियों के पेट काटकर उनकी स्वंत्रता और गरिमा तथा जेल की गोपनीयता कर रहे भंग भोपाल। पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी के महामंडलेश्वर महामंडलेश्वर स्वामी वैराग्यानंद गिरी महाराज ने केंद्रीय जेल भोपाल के अधीक्षक पर कैदियों के पेट काटकर उनकी स्वंत्रता और गरिमा तथा जेल की गोपनीयता कर रहे भंग करने का आरोप लगाया है। मिर्ची बाबा ने कहा कि मुझे विशेष सूत्रों के माध्यम से पता चला है कि जेल में बंद कैदियों के पेट का हक काट कर जेल अधीक्षक ने कथावाचक  अनिरुद्धाचार्य की कथा का आयोजन केंद्रीय जेल में किया गया एवं कथा के दौरान संबंधित कैदियों से समव्यावहार व बातचीत का वार्तालाप कथावाचक के यूट्यूब चैनल पर भी चलाया जा रहा है । मिर्ची बाबा ने कहा कि केन्द्रीय जेल भोपाल में वर्ष 2023 में कथावाचक हरि ठाकुर चंडीगढ़ एवं वर्ष 2024 में कथावाचक आचार्य अनिरुद्धाचार्य की बड़े स्तर पर दो भागवत कथाओं का आयोजन किया गया था। सवाल यह उठता है कि आयोजन में खर्च की गई राशि और उसकी अनुमति क्या प्रशासन से ली गई थी।  उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन के...

भूमि पूजन करने आईं मंत्री, मधुमक्खियों ने लगवा दी दौड़

जान बचाकर दौड़ीं, काम नहीं आई सरकारी सुरक्षा व्यवस्था  मंच से शुरू हुआ मधुमक्खियों का कहर, मच गई भगदड़ सतना (मध्य प्रदेश)।  नेता और मंत्री जहां जाते हैं, वहां सुरक्षा का इतना कड़ा घेरा होता है कि परिंदा भी पर नहीं मार सकता। लेकिन सतना में मधुमक्खियों ने इस सुरक्षा का ऐसा मजाक उड़ाया कि मंत्री और अधिकारी तक जान बचाकर भागने पर मजबूर हो गए! शुक्रवार को सतना के सिविल लाइन इलाके में बन रहे शहीद स्मृति पार्क का भूमि पूजन समारोह था। राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी जैसे ही पूजा की तैयारी करने लगीं, अचानक सैकड़ों मधुमक्खियों का झुंड वहां आ धमका। मधुमक्खियों ने बिना किसी चेतावनी के ऐसा हमला किया कि पूरा कार्यक्रम स्थल जंग का मैदान बन गया। अफसर, नेता, सुरक्षा गार्ड—जो जहां था, वही से अपनी जान बचाने भागा! मंत्री प्रतिमा बागरी भी दौड़ती नजर आईं, उनके साथ अधिकारियों की भी हालत खराब हो गई। सुरक्षा बेबस, मंत्री को भी भागना पड़ा मंत्री और अधिकारी अक्सर वीआईपी सुरक्षा घेरे में चलते हैं, लेकिन यहां मधुमक्खियों ने सारी व्यवस्थाओं को ध्वस्त कर दिया। गार्ड, पुलिसकर्मी भी बचने के लिए इधर-उधर भागते दिखे। ...