लाईव प्रस्तुतियों ने बांधा बंधेज उत्सव में समा


भोपाल । नव उद्भव संस्था द्वारा  शिवम मॉल में चल रहे बंधेज उत्सव का उद्घाटन किया। इस दौरान संस्था दी गई मधुर लाईव प्रस्तुतियों  ने वहां पर उपस्थित लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया । कार्यक्रम के दौरान ग्रुप के समस्त सदस्यों का सम्मान किया गया। ग्रुप की अध्यक्षा रोहिणी शर्मा  व उपस्थित ग्रुप के सम्मानीय सदस्यों ने फीता काटकर व दीप प्रज्वलित कर बंधेज उत्सव का विधिवत उद्घाटन किया।
उक्त कार्यक्रम में मुख्य रूप से संस्था की अध्यक्षा रोहिणी शर्मा भारती खरे, ओमिता पार्थो दास, ममता शुक्ला, सविता मालवीय, प्रेरणा दुबे, अनीता सुशीर, अर्चना दफाडे , राज किशोर शर्मा विकास त्रिपाठी, वंदना कौशल, विम्मी, ज्योति दुबे, पिंकी शर्मा, समस्त सदस्य उपस्थित थे।



 


Comments