संस्कार सुधा फाउंडेशन ने मनाया नंद घर आनंद भयो कृष्ण जन्मोत्सव


भोपाल । नंद घर आनंद भयो कृष्ण जन्म उत्सव पर संस्कार सुधा फाउंडेशन द्वारा भगवान श्रीकृष्ण  का जन्म उनकी शैली के अनुसार मनाया गया । जन्म उत्सव पर कान्हा के जीवन के विभिन्न पहलुओं को नृत्य व विभिन्न पात्रों के माध्यम से रचा गया। यह धार्मिक, सामाजिक कार्यक्रम गुफा मंदिर के महंत चंद्रमा दास के आशीर्वाद उनके मार्गदर्शन में भारी जनसमूह  में उनकी उपस्थिति में संपन्न हुआ। कान्हा व राधा के पात्रों ने एकल व समूह नृत्य ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। थाली सजाओ, मटकी सजाओ प्रतियोगिता में महिलाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।



कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण सजधज के आई गोपिया रही। उनकी आकर्षक वेशभूषा, नटखटपन, सतरंगी वस्त्र ने सभी का मनमोह लिया। इस अवसर पर प्रसिद्ध चित्रकार राज सैनी, सिनेकार मीनू भदौरिया, समाजसेविका उषा पुडे को संस्कार श्री सम्मान 2019 से नवाजा गया।  कार्यक्रम में मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक रामेश्वर शर्मा के साथ हर वर्ग हर समाज के विशिष्ट व्यक्ति की गरिमामय उपस्थिति रही । महंत चंद्रमा दास का सम्मान महेंद्र अग्रवाल ने किया। कार्यक्रम का संचालन सिद्धार्थ अग्रवाल ने किया। कार्यक्रम के भव्य व सफल आयोजन पर संस्कार सुधा की अध्यक्ष  रश्मि अग्रवाल (सोनू दीदी) ने सभी का आभार व धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहा कि संस्था आगे भी एसे कई कार्यक्रम करेगी जिसमें महिलाओं को अपने हुनर व प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा।



Comments