Skip to main content

पर्यावरण संरक्षण में जुटे आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी वैराग्यानंद गिरी महाराज


पर्यावरण मंत्री वर्मा को पौधा भेंट कर की संकल्प की शुरुआत


भोपाल। विश्वभर में गिरते पर्यावरण और ग्लोबल वार्मिंग के असर से प्रभावित हो रहे जनजीवन के प्रति चिंतित आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी वैराज्ञानंद गिरी महाराज (मिर्ची-बाबा) ने अब पर्यावरण के प्रति लोगों में अलख जगाने का फैसला किया है। स्वामी जी ने कहा कि उनके इस मुहिम से पर्यावरण संरक्षण को आमजन समझें व इसके लिए हर संभव प्रयास भी करेंगे। महामंडलेश्वर स्वामी वैराज्ञानंद गिरी महाराज ने अपने अभियान की शुरुआत मप्र सरकार में लोक निर्माण व पर्यावरण विभाग मंत्री सज्जन सिंह वर्मा से मुलाकात कर उन्हें आशीर्वाद स्वरूप एक पौधा भेंट कर की। इस अवसर पर उन्होंने मंत्री श्री वर्मा से प्रदेश की वर्तमान राजनीतिक, सामाजिक व धार्मिक परिदृश्य पर विशेष चर्चा की। 


सवा लाख पौधे का संकल्प


महामंडलेश्वर स्वामी वैराज्ञानंद गिरी महाराज ने विशेष बातचीत में बताया कि उन्होंने पर्यावरण के लिये अभी सवा लाख पौधे वितरित करने का लक्ष्य रक्षा है। उन्होंने उनसे हर मिलने आने वाले को एक पौधा भेंट करेंगे। लोक निर्माण व पर्यावरण विभाग मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने भी उन्हें भरपूर सहायता देने का भरोसा दिया है। महामंडलेश्वर स्वामी वैराज्ञानंद गिरी महाराज ने कहा कि आज पर्यावरण को बचाना हर नागरिक की जिम्मेदारी ही नहीं अनिवार्य कर्तव्य बन गया है। समाज और जनता स्वस्थ रहे इसके लिये पर्यावरण को बचाना भी अतिआवश्यक हो गया है। 


बलात्कारियों को तुरंत फांसी हो


हाली ही में सामने आ रहे बलात्कार के मामले में प्रतिक्रिया देते हुए महामंडलेश्वर स्वामी वैराज्ञानंद गिरी महाराज ने कहा कि बलात्कारियों को तो तुरंत फांसी दे देनी चाहिए। उन्होंने कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार को तुरंत फांसी का कानून लाकर पास करना चाहिए। एक सवाल के उत्तर में महामंडलेश्वर स्वामी वैराज्ञानंद गिरी महाराज ने कहा कि मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कानून व्यवस्था की सुधार में जो कदम उठाया है, उससे यहां के साधु-संतों और आम जनता को भरोसा कायम हो रहा है।    


संत समाज के लिये जीता है


आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी वैराज्ञानंद गिरी महाराज (मिर्ची-बाबा) ने कहा कि संत हमेशा समाज के लिये जीता है। वर्तमान सिथति शास्त्र के प्रमाण में है कि संत जो कार्य करते हैं समाज उसे स्वीकार करता है। यही वजह है कि हमने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया है जिसे आने वाले समय पर और वृहद रुप दिया जायेगा। 



Comments

Popular posts from this blog

हेयर ट्रीटमेंट को लेकर सजग हो रहे लोग : राज श्रीवास

सुनीता ब्यूटी एकेडमी द्वारा दो दिवसीय हेयर मास्टर क्लॉस का आयोजन भोपाल। सौंदर्य के क्षेत्र में कार्यरत राजधानी की जानीमानी संस्था सुनीता ब्यूटी एकेडमी भोपाल द्वारा आनंद नगर में प्रारम्भ किए गए अपने नवीन आउटलेट में 2 दिन का हेयर आर्टिस्ट डिप्लोमा क्लॉस आयोजित किया गया। उक्त जानकारी देते हुए सुनीता ब्यूटी एकेडमी भोपाल की संस्थापक सुनीता सिंह ने बताया कि छत्तीसगढ़ के हेयर गुरु के नाम से मशहूर तथा  जानेमाने हेयर एक्सपर्ट राज श्रीवास के मार्गदर्शन में दो दिवसीय हेयर मास्टर क्लॉस और हेयर आर्टिस्ट डिप्लोमा क्लॉस का आयोजन किया गया। इस दो दिवसीय सत्र में पहले दिन इंटरनेशनल  हेयर कट टेक्निक, एडवांस ब्लो ड्राई स्टाइलिंग, इंटरनेशनल  हेयर कलर टेक्निक, ऑफ्टर कलर स्टाइलिंग, कलर केयर एंड टेक्निक की जानकारी दी जी। वहीं सत्र के दूसरे दिन हेयर नैनो प्लास्टिया ट्रीटमेंट, मेगा साइन ट्रीटमेंट,  इको प्लास्टिया ट्रीटमेंट, हेयर बोटोक्स ट्रीटमेंट, हेयर कॉलेजेन ट्रीटमेंट,  फ्रिज़ ऑट हेयर ट्रीटमेंट की जानकारी सभी ब्यूटी आर्टिस्टों की दी गई। ब्यूटी एक्सपर्ट सुनीता सिंह और गायत्री मालवीय द्...

जेल के अन्दर का वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड कर जेल की सुरक्षा के साथ किया खिलवाड़ : मिर्ची बाबा

मिर्ची बाबा ने केंद्रीय जेल अधीक्षक के कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल कहा, कैदियों के पेट काटकर उनकी स्वंत्रता और गरिमा तथा जेल की गोपनीयता कर रहे भंग भोपाल। पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी के महामंडलेश्वर महामंडलेश्वर स्वामी वैराग्यानंद गिरी महाराज ने केंद्रीय जेल भोपाल के अधीक्षक पर कैदियों के पेट काटकर उनकी स्वंत्रता और गरिमा तथा जेल की गोपनीयता कर रहे भंग करने का आरोप लगाया है। मिर्ची बाबा ने कहा कि मुझे विशेष सूत्रों के माध्यम से पता चला है कि जेल में बंद कैदियों के पेट का हक काट कर जेल अधीक्षक ने कथावाचक  अनिरुद्धाचार्य की कथा का आयोजन केंद्रीय जेल में किया गया एवं कथा के दौरान संबंधित कैदियों से समव्यावहार व बातचीत का वार्तालाप कथावाचक के यूट्यूब चैनल पर भी चलाया जा रहा है । मिर्ची बाबा ने कहा कि केन्द्रीय जेल भोपाल में वर्ष 2023 में कथावाचक हरि ठाकुर चंडीगढ़ एवं वर्ष 2024 में कथावाचक आचार्य अनिरुद्धाचार्य की बड़े स्तर पर दो भागवत कथाओं का आयोजन किया गया था। सवाल यह उठता है कि आयोजन में खर्च की गई राशि और उसकी अनुमति क्या प्रशासन से ली गई थी।  उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन के...

भूमि पूजन करने आईं मंत्री, मधुमक्खियों ने लगवा दी दौड़

जान बचाकर दौड़ीं, काम नहीं आई सरकारी सुरक्षा व्यवस्था  मंच से शुरू हुआ मधुमक्खियों का कहर, मच गई भगदड़ सतना (मध्य प्रदेश)।  नेता और मंत्री जहां जाते हैं, वहां सुरक्षा का इतना कड़ा घेरा होता है कि परिंदा भी पर नहीं मार सकता। लेकिन सतना में मधुमक्खियों ने इस सुरक्षा का ऐसा मजाक उड़ाया कि मंत्री और अधिकारी तक जान बचाकर भागने पर मजबूर हो गए! शुक्रवार को सतना के सिविल लाइन इलाके में बन रहे शहीद स्मृति पार्क का भूमि पूजन समारोह था। राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी जैसे ही पूजा की तैयारी करने लगीं, अचानक सैकड़ों मधुमक्खियों का झुंड वहां आ धमका। मधुमक्खियों ने बिना किसी चेतावनी के ऐसा हमला किया कि पूरा कार्यक्रम स्थल जंग का मैदान बन गया। अफसर, नेता, सुरक्षा गार्ड—जो जहां था, वही से अपनी जान बचाने भागा! मंत्री प्रतिमा बागरी भी दौड़ती नजर आईं, उनके साथ अधिकारियों की भी हालत खराब हो गई। सुरक्षा बेबस, मंत्री को भी भागना पड़ा मंत्री और अधिकारी अक्सर वीआईपी सुरक्षा घेरे में चलते हैं, लेकिन यहां मधुमक्खियों ने सारी व्यवस्थाओं को ध्वस्त कर दिया। गार्ड, पुलिसकर्मी भी बचने के लिए इधर-उधर भागते दिखे। ...