पॉलीथिन बेचने पर नगर निगम ने लगाया 2 लाख का जुर्माना 


देश की सबसे बड़ी कार्रवाई, फ्लाईंग स्क्वाड शहर के गोदामों की करेगी जांच


भोपाल। पॉलीथिन बेचने वालों के खिलाफ नगर निगम का शहर में अभियान जारी है। बुधवार को निगम ने 2 लाख रूपए का जुर्माना पॉलीथिन बेचने वाले व्यापारी पर लगाया है। यह कार्रवाई देश की सबसे बड़ी बताई जा रही है। इससे पहले किसी भी राज्य में इस तरह इतनी राशि का जुर्माना नहीं लगाया गया। निगम आयुक्त विजय दत्ता के निर्देश पर हाल ही में निगम की फ्लाईंग स्क्वॉड ने 12 टन पॉलीथिन जप्त की थी। इसी व्यापारी पर निगम ने यह जुर्माना लगाया है।


प्रतिबंधित पॉलीथिन बेचने वालों सहित भंडारण करने वालों के खिलाफ नगर निगम अभियान चला रहा है। इसी के तहत 28 नवंबर को निगम के फ्लाईंग स्क्वॉड प्रभारी अजय श्रवण ए एच ओ शाहब खान के नेतृत्व में 12 टन पॉलीथिन न्यू ट्रेडर्स से जप्त की थी। प्रदेश के इतिहास में यह सबसे बड़ी कार्रवाई थी। बुधवार को न्यू ट्रेडर्स के प्रोपराईडर पंकज खूबचंदानी पर पॉलीथिन का विक्रय करने व भारी मात्रा में भंडारण करने के मामले में 2 लाख रूपए का जुर्माना लगाया गया। फ्लाईंग स्क्वॉड ने जुर्माने की राशि का चैक भी श्री खूबचंदानी से ले लिया है और निगम में जमा कर दिया। इस कार्रवाई की निगम आयुक्त विजय दत्ता सहित अपर आयुक्त स्वास्थ्य राजेश राठौड ने सराहना करते हुए स्क्वॉड का निर्देश दिए हैं कि लगातार गोदामों सहित पॉलीथिन विक्रय करने वालों के खिलाफ सघन चैकिंग अभियान चलाएं।



Comments