भोपाल। वोमेन्स पॉवर गु्रप भोपाल की अध्यक्ष चंचल सिंह राजपूत विगत सात सालों से स्वयं तथा आमजन के लिए ईको फ्रेंडली गणेश प्रतिमा बनाती आ रही हैं। अपने हुनर से चंचल दूसरों को भी ईको फ्रेंडली गणेश प्रतिमा बनाना सिखाती आई हैं। इसके लिए बाकायदा वह क्लास लगाकर प्रशिक्षण भी देती रही हैं। पर इस बार कोरोनकाल के कारण क्लास लगाकर प्रशिक्षण देना सम्भव नहीं हो सका था। इसके बाद भी चंचल राजपूत ने हिम्मत नहीं हारी। उन्होंने वीडियो कॉल कर लोगों को ईको फ्रेंडली गणेश प्रतिमा बनाना सिखाया। चंचल और उनका परिवार खुद घर पर मूर्ति के लिए मिट्टी तैयार करते हैं। इसके साथ ही घर पर जो समान होता है उसी से मूर्ति की सजावट भी की जाती है।
सुनीता ब्यूटी एकेडमी द्वारा दो दिवसीय हेयर मास्टर क्लॉस का आयोजन भोपाल। सौंदर्य के क्षेत्र में कार्यरत राजधानी की जानीमानी संस्था सुनीता ब्यूटी एकेडमी भोपाल द्वारा आनंद नगर में प्रारम्भ किए गए अपने नवीन आउटलेट में 2 दिन का हेयर आर्टिस्ट डिप्लोमा क्लॉस आयोजित किया गया। उक्त जानकारी देते हुए सुनीता ब्यूटी एकेडमी भोपाल की संस्थापक सुनीता सिंह ने बताया कि छत्तीसगढ़ के हेयर गुरु के नाम से मशहूर तथा जानेमाने हेयर एक्सपर्ट राज श्रीवास के मार्गदर्शन में दो दिवसीय हेयर मास्टर क्लॉस और हेयर आर्टिस्ट डिप्लोमा क्लॉस का आयोजन किया गया। इस दो दिवसीय सत्र में पहले दिन इंटरनेशनल हेयर कट टेक्निक, एडवांस ब्लो ड्राई स्टाइलिंग, इंटरनेशनल हेयर कलर टेक्निक, ऑफ्टर कलर स्टाइलिंग, कलर केयर एंड टेक्निक की जानकारी दी जी। वहीं सत्र के दूसरे दिन हेयर नैनो प्लास्टिया ट्रीटमेंट, मेगा साइन ट्रीटमेंट, इको प्लास्टिया ट्रीटमेंट, हेयर बोटोक्स ट्रीटमेंट, हेयर कॉलेजेन ट्रीटमेंट, फ्रिज़ ऑट हेयर ट्रीटमेंट की जानकारी सभी ब्यूटी आर्टिस्टों की दी गई। ब्यूटी एक्सपर्ट सुनीता सिंह और गायत्री मालवीय द्...
Comments