भोपाल। तिब्बत सहयोग मंच की राष्ट्रीय प्रचार प्रसार प्रमुख एवं भाजपा नेत्री रश्मि अग्रवाल ने डबरा विधानसभा क्षेत्र में पार्टी प्रत्याशी इमरती देवी के प्रचार के दौरान कहा कि 2003 में भारतीय जनता पार्टी का जो विजय रथ शुरू हुआ था, वह विजय रथ अब कोई नहीं रोक सकता। उस विजय रथ को लगातार आगे बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं की पार्टी है और कार्यकर्ताओं का मान, सम्मान, अभिमान कभी कम नहीं होने दिया जाता। उन्होंने कहा कि इस उपचुनाव में भी भाजपा का विजयी रथ को रूकने नहीं देना है। प्रचार के दौरान रश्मि अग्रवाल ने कहा कि कहा कि चाहे केंद्र की मोदी सरकार हो या फिर मध्यप्रदेश की शिवराज सरकार। दोनों ने ही विकास के रिकार्ड कायम किए हैं। प्रधानमंत्री जी ने जो भी वादे विकास के किए थे उनको पूरा किया है तो अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण का कार्य शुरू हो गया है। कश्मीर से धारा 370 हट चुकी है। आज प्रदेश के हर गरीब के पास पक्का मकान हो गया है तो अब किसानों को सम्मान निधि भी मिलना शुरू हो गई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकारों में कांग्रेसियों का ही विकास होता था, लेकिन भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने देश-प्रदेश के विकास के साथ ही यहां रहने वाले लोगों की भी चिंता की है, परवाह की है। 15 माह प्रदेश में भाजपा की सरकार नहीं थी तो यहां के विकास कार्य ही रूक गए थे। कांग्रेस के मुख्यमंत्री के पास कोई विकास कार्यों के लिए जाता था तो वे खजाना खाली होने का बहाना बनाते थे, लेकिन भाजपा सरकार बनते ही विकास कार्यों की झड़ी लग गई। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार ने हर वर्ग के लोगों का ध्यान रखा है। चाहे गरीब हो, किसान हो, माता-बहन और बेटी हो या फिर युवा हो, सबके लिए योजनाएं शुरू कीं और उनका लाभ लोगों तक पहुंचाया।
सुनीता ब्यूटी एकेडमी द्वारा दो दिवसीय हेयर मास्टर क्लॉस का आयोजन भोपाल। सौंदर्य के क्षेत्र में कार्यरत राजधानी की जानीमानी संस्था सुनीता ब्यूटी एकेडमी भोपाल द्वारा आनंद नगर में प्रारम्भ किए गए अपने नवीन आउटलेट में 2 दिन का हेयर आर्टिस्ट डिप्लोमा क्लॉस आयोजित किया गया। उक्त जानकारी देते हुए सुनीता ब्यूटी एकेडमी भोपाल की संस्थापक सुनीता सिंह ने बताया कि छत्तीसगढ़ के हेयर गुरु के नाम से मशहूर तथा जानेमाने हेयर एक्सपर्ट राज श्रीवास के मार्गदर्शन में दो दिवसीय हेयर मास्टर क्लॉस और हेयर आर्टिस्ट डिप्लोमा क्लॉस का आयोजन किया गया। इस दो दिवसीय सत्र में पहले दिन इंटरनेशनल हेयर कट टेक्निक, एडवांस ब्लो ड्राई स्टाइलिंग, इंटरनेशनल हेयर कलर टेक्निक, ऑफ्टर कलर स्टाइलिंग, कलर केयर एंड टेक्निक की जानकारी दी जी। वहीं सत्र के दूसरे दिन हेयर नैनो प्लास्टिया ट्रीटमेंट, मेगा साइन ट्रीटमेंट, इको प्लास्टिया ट्रीटमेंट, हेयर बोटोक्स ट्रीटमेंट, हेयर कॉलेजेन ट्रीटमेंट, फ्रिज़ ऑट हेयर ट्रीटमेंट की जानकारी सभी ब्यूटी आर्टिस्टों की दी गई। ब्यूटी एक्सपर्ट सुनीता सिंह और गायत्री मालवीय द्...
Comments