भोपाल। मध्यप्रदेश उपचुनाव में कांग्रेस-भाजपा नेताओं के एक दूसरे पर जुबानी हमले जारी हैं। अपने ऊपर किए जा रहे हमलों का जवाब देते हुए शनिवार को दिग्विजय सिंह ने कहा कि उनकी चमड़ी मोटी है और उन्हें गालियों से फर्क नहीं पड़ता है। दिग्विजय ने कहा, 'कुछ लोग मुझे गद्दार कह रहे हैं, लेकिन असल में गद्दार वे लोग हैं जो 35 करोड़ में बिक गए।' पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद दिग्विजय ने यह बयान दिया। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ को कांग्रेस की स्टार प्रचारक सूची से हटाने पर कहा, 'यह चौंकाने वाला आदेश हुआ है। 21 अक्टूबर काे डबरा में कमलनाथ के बयान पर आयोग ने जवाब मांगा था। उन्हाेंने जवाब भी दे दिया था। 26 अक्टूबर को आयाेग ने उन्हें एक निर्देश दिया कि आप अपनी भाषा को संयमित रखें। कल के निर्णय में कमलनाथ के 13 अक्टूबर के भाषण का जिक्र करके उन्हें स्टार प्रचारक की सूची से ही बाहर कर दिया।
चुनाव आयोग ने गाइडलाइंस का उल्लंघन किया :
दिग्विजय सिंह ने कहा कि स्टार प्रचारक की सूची का अधिकार राजनीतिक दलों का है, आयोग को नहीं। इसलिए आयोग ने अपनी ही गाइडलाइन का उल्लंघन किया है। कमलनाथ ने जो कहा उससे ज्यादा गंभीर और उससे ज्यादा भद्दी बातें कमलनाथ के खिलाफ शिवराज सिंह चौहान, सिंधिया, कैलाश विजयवर्गीय और वीडी शर्मा ने कहीं हैं। उन पर कार्रवाई क्यों नहीं की गई। यह दोहरा मापदंड उचित नहीं है।
गद्दार वे जो 35 करोड़ रुपए में बिक गए :
दिग्विजय ने कहा कि जनता चुनाव लड़ रही है, कितने कांग्रेसियों को बंद करोगे, बंद कर दो। 10 नवंबर को परिणाम आने के बाद पूरा प्रदेश दिवाली मनाएगा। खुद को गद्दार बताने के सवाल पर कहा कि मैंने यदि कोई गद्दारी की है तो मुझे स्वीकार है। लेकिन, वे जीते पंजे पर अब लड़ रहे हैं फूल पर तो ये गद्दारी उन्होंने की या मैंने की।
भोपाल। प्रदेश की जानीमानी समाजसेवी सविता मालवीय का जन्मदिन अर्पिता सामाजिक संस्था द्वारा संचालित राजधानी के कोलार स्थिति सारथी वृद्धजन सेवा आश्रम पर वहां रहने वाले वृद्धजनों की सेवा सत्कार कर मनाया गया। यहां रहने वाले सभी बुजुर्गों की खुशी इस अवसर पर देखते बन रही थी। सविता मालवीय के सारथी वृद्धजन सेवा आश्रम पहुंचे उनके परिजनों और सखियों ने सभी बुजुर्गों को खाना सेवाभाव से खिलाया और अंत में केक खिलाकर जन्मदिन के आयोजन को आनंदमय कर दिया। इस जन्मदिन कार्यक्रम को संपन्न कराने में सारथी वृद्धजन सेवा आश्रम की संचालिका साधना भदौरिया का महत्वपूर्ण सहयोग रहा। इस जन्मदिन अवसर को महत्वपूर्ण बनाने के लिए सविता मालवीय के परिजन विवेक शर्मा, सुनीता, सीमा और उनके जेठ ओमप्रकाश मालवीय सहित सखियां रोहिणी शर्मा, स्मिता परतें, अर्चना दफाड़े, हेमलता कोठारी, मीता बनर्जी आदि की उपस्थिति प्रभावी रही। सभी ने सविता को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तो वहां रहने वाले बुजुर्गों ने ढेर सारा आशीर्वाद दिया। सारथी वृद्धजन सेवा आश्रम की संचालिका साधना भदौरिया ने जन्मदिन आश्रम आकर मनाने के लिए सविता माल
Comments