भोपाल । 26 नवंबर को जिला भोपाल ने आम आदमी पार्टी स्थापना दिवस को धूम धाम से मनाया। कार्यक्रम में प्रदेश सचिव आशुतोष तिवारी, प्रदेश संघठन सचिव नरेश ठाकुर, प्रदेश संघठन सचिव एसपी सिंह, प्रदेश महिला सचिव भारती जैन, प्रदेश प्रवक्ता फ़राज़ ख़ान, प्रदेश मीडिया सहप्रभारी मिनाज आलम के साथ साथ जिला भोपाल के समस्त उपाध्यक्ष, संघठन सचिव, कार्यकारिणी सदस्य, प्रकोष्ठ अध्यक्ष उपस्थित रहें।
कार्यक्रम में भक्ति संगीत से कार्यक्रम का शुभारम्भ हुआ। प्रदेश सचिव ने दीप प्रज्वलित किया। जिला संघठन मंत्री रमाकांत पटेल ने कार्यक्रम शुरू कराया एवम जिला सचिव एमएस ख़ान जी ने बखूबी मंचन कर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।
आम आदमी पार्टी की मध्य प्रदेश संस्थापक मंजू जैन जी को प्रदेश सचिव द्वारा शॉल उड़ा कर सम्मानित किया। कार्यक्रम का आयोजन जिला अध्यक्ष रीना सक्सेना, जिला उपाध्यक्ष धनेंद्र धुरवारे, जिला आफिस इंचार्ज दीपक वार्षिक, कोशा अध्यक्ष जे एन चौबे, हुज़ूर अध्यक्ष उदय सिंह गड़वाल, हुज़ूर संघठन मंत्री अजय गिरी, हुज़ूर आफिस इंचार्ज रामलखन कुशवाहा, वार्ड 82 महिला अध्यक्ष तारा शिंदे के सहयोग से किया गया। कार्यक्रम का समापन की घोषणा एवम सभी का आभार जिला उपाध्यक्ष मुन्ना सिंह चौहान द्वारा किया गया।
सुनीता ब्यूटी एकेडमी द्वारा दो दिवसीय हेयर मास्टर क्लॉस का आयोजन भोपाल। सौंदर्य के क्षेत्र में कार्यरत राजधानी की जानीमानी संस्था सुनीता ब्यूटी एकेडमी भोपाल द्वारा आनंद नगर में प्रारम्भ किए गए अपने नवीन आउटलेट में 2 दिन का हेयर आर्टिस्ट डिप्लोमा क्लॉस आयोजित किया गया। उक्त जानकारी देते हुए सुनीता ब्यूटी एकेडमी भोपाल की संस्थापक सुनीता सिंह ने बताया कि छत्तीसगढ़ के हेयर गुरु के नाम से मशहूर तथा जानेमाने हेयर एक्सपर्ट राज श्रीवास के मार्गदर्शन में दो दिवसीय हेयर मास्टर क्लॉस और हेयर आर्टिस्ट डिप्लोमा क्लॉस का आयोजन किया गया। इस दो दिवसीय सत्र में पहले दिन इंटरनेशनल हेयर कट टेक्निक, एडवांस ब्लो ड्राई स्टाइलिंग, इंटरनेशनल हेयर कलर टेक्निक, ऑफ्टर कलर स्टाइलिंग, कलर केयर एंड टेक्निक की जानकारी दी जी। वहीं सत्र के दूसरे दिन हेयर नैनो प्लास्टिया ट्रीटमेंट, मेगा साइन ट्रीटमेंट, इको प्लास्टिया ट्रीटमेंट, हेयर बोटोक्स ट्रीटमेंट, हेयर कॉलेजेन ट्रीटमेंट, फ्रिज़ ऑट हेयर ट्रीटमेंट की जानकारी सभी ब्यूटी आर्टिस्टों की दी गई। ब्यूटी एक्सपर्ट सुनीता सिंह और गायत्री मालवीय द्...
Comments