Skip to main content

कैलाश सारंग अमर रहे के नारों के साथ पार्टी कार्यकर्ताओं ने दी प्रिय नेता को अंतिम विदाई


मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष सहित वरिष्ठ नेताओं व कार्यकर्ताओं ने दी स्व. सारंग को श्रद्धांजलि


भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं मार्गदर्शक स्व. कैलाश नारायण सारंग की पार्थिव देह अंतिम दर्शन के लिए रविवार को पार्टी के प्रदेश कार्यालय लाई गई। यहां मुख्यमंत्री  शिवराजसिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, संगठन महामंत्री सुहास भगत, सह संगठन मंत्री हितानंद शर्मा सहित पूरे प्रदेश से आए पार्टी कार्यकर्ताओं ने अपने प्रिय नेता के अंतिम दर्शन किए और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान प्रदेश कार्यालय परिसर कैलाश सारंग अमर रहे के नारों से गूंजता रहा। पार्टी नेताओं ने स्व. सारंग के शोकाकुल पुत्रों विवेक सारंग एवं प्रदेश सरकार के मंत्री विश्वास सारंग को ढांढस बंधाया। प्रदेश कार्यालय से स्व. सारंग का पार्थिव शरीर सुभाषनगर विश्रामघाट ले जाया गया, जहां उनके ज्येष्ठ पुत्र  विवेक सारंग ने उन्हें मुखाग्नि दी। पार्टी के वरिष्ठ नेता कैलाश सारंग जी कई दिनों से अस्वस्थ थे और शनिवार को मुंबई के एक अस्पताल में उनका निधन हो गया था।


पार्टी के लिए समर्पित रहा सारंग जी का पूरा जीवन: शिवराज


मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने स्व. कैलाश सारंग को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा कि उनके कारण ही आज भारतीय जनता पार्टी  का यह भव्य स्वरूप बना है। पहले जनसंघ, फिर जनता पार्टी और फिर भारतीय जनता पार्टी का संगठन उन्होंने प्रदेश में खडा किया। उन्होंने कहा कि सारंग जी जैसे व्यक्ति युगों में पैदा होते हैं और हम सब के लिए उनका जीवन और कार्यप्रणाली प्रेरणा का स्त्रोत है।


पूरे भाजपा परिवार के लिए दुख की घडी: शर्मा


पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने स्व. सारंग को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि श्रद्धेय सारंग जी का निधन हम सबके लिए अत्यंत दुख की घड़ी है। वे जब तक जिए उन्होंने भाजपा के कार्यो का विस्तार कैसे हो, नए कार्यकर्ताओं का निर्माण कैसे हो, इसी सोच के साथ निरंतर पार्टी की सेवा की। विष्णुदत्त शर्मा ने भारतीय जनता पार्टी मध्यप्रदेश के लाखों कार्यकर्ताओं की ओर से स्व. कैलाश सारंग को श्रद्धासुमन अर्पित किए।



कार्यकर्ताओं ने किए प्रिय नेता के अंतिम दर्शन :


प्रदेश कार्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं एवं आम नागरिकों ने अपने प्रिय नेता के अंतिम दर्शन किए। मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत, प्रदेश सह संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा, वरिष्ठ नेता रघुनंदन शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष रामेश्वर शर्मा, प्रदेश महामंत्री भगवानदास सबनानी, प्रदेश मंत्री कृष्णा गौर, प्रदेश कार्यालय मंत्री राजेन्द्रसिंह राजपूत, सत्येन्द्र भूषण सिंह, संभागीय संगठन मंत्री आशुतोष तिवारी, प्रदेश प्रवक्ता आलोक संजर, आलोक शर्मा, भगतसिंह कुशवाह, राहुल कोठारी, जिलाध्यक्ष सुमित पचैरी, नरेंद्र पटेल, कृष्णगोपाल पाठक, मिलन भार्गव, नेहा बग्गा, शैलेन्द्र शर्मा, अभय प्रताप सिंह, सुरेन्द्र शर्मा, गौरीशंकर शेजवार, शैलेन्द्र प्रधान, तपन भौमिक, भरत चतुर्वेदी, रामभुवन सिंह कुशवाह, रमेश शर्मा, शिव चैबे, सीमा सिंह, सरीता देशपांडे, ऊषा चतुर्वेदी, अशोक सैनी, अनिल सप्रे, सुनिल पाण्डे, लिलि अग्रवाल, बिसाहूलाल साहू, विकास बौंदरिया, सुधीर जाचक, अजय पाण्डे, ओमप्रकाश गुप्ता, सुरेश शर्मा, मालती राय, सत्यार्थ अग्रवाल, राम बंसल, आरके सिंह, जगदीश यादव, सुषमा साहू, नित्यानंद शर्मा, सुनील चौहान, दिनेश साहू सहित जनप्रतिनिधियों, पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।        


Comments

Popular posts from this blog

हेयर ट्रीटमेंट को लेकर सजग हो रहे लोग : राज श्रीवास

सुनीता ब्यूटी एकेडमी द्वारा दो दिवसीय हेयर मास्टर क्लॉस का आयोजन भोपाल। सौंदर्य के क्षेत्र में कार्यरत राजधानी की जानीमानी संस्था सुनीता ब्यूटी एकेडमी भोपाल द्वारा आनंद नगर में प्रारम्भ किए गए अपने नवीन आउटलेट में 2 दिन का हेयर आर्टिस्ट डिप्लोमा क्लॉस आयोजित किया गया। उक्त जानकारी देते हुए सुनीता ब्यूटी एकेडमी भोपाल की संस्थापक सुनीता सिंह ने बताया कि छत्तीसगढ़ के हेयर गुरु के नाम से मशहूर तथा  जानेमाने हेयर एक्सपर्ट राज श्रीवास के मार्गदर्शन में दो दिवसीय हेयर मास्टर क्लॉस और हेयर आर्टिस्ट डिप्लोमा क्लॉस का आयोजन किया गया। इस दो दिवसीय सत्र में पहले दिन इंटरनेशनल  हेयर कट टेक्निक, एडवांस ब्लो ड्राई स्टाइलिंग, इंटरनेशनल  हेयर कलर टेक्निक, ऑफ्टर कलर स्टाइलिंग, कलर केयर एंड टेक्निक की जानकारी दी जी। वहीं सत्र के दूसरे दिन हेयर नैनो प्लास्टिया ट्रीटमेंट, मेगा साइन ट्रीटमेंट,  इको प्लास्टिया ट्रीटमेंट, हेयर बोटोक्स ट्रीटमेंट, हेयर कॉलेजेन ट्रीटमेंट,  फ्रिज़ ऑट हेयर ट्रीटमेंट की जानकारी सभी ब्यूटी आर्टिस्टों की दी गई। ब्यूटी एक्सपर्ट सुनीता सिंह और गायत्री मालवीय द्...

जेल के अन्दर का वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड कर जेल की सुरक्षा के साथ किया खिलवाड़ : मिर्ची बाबा

मिर्ची बाबा ने केंद्रीय जेल अधीक्षक के कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल कहा, कैदियों के पेट काटकर उनकी स्वंत्रता और गरिमा तथा जेल की गोपनीयता कर रहे भंग भोपाल। पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी के महामंडलेश्वर महामंडलेश्वर स्वामी वैराग्यानंद गिरी महाराज ने केंद्रीय जेल भोपाल के अधीक्षक पर कैदियों के पेट काटकर उनकी स्वंत्रता और गरिमा तथा जेल की गोपनीयता कर रहे भंग करने का आरोप लगाया है। मिर्ची बाबा ने कहा कि मुझे विशेष सूत्रों के माध्यम से पता चला है कि जेल में बंद कैदियों के पेट का हक काट कर जेल अधीक्षक ने कथावाचक  अनिरुद्धाचार्य की कथा का आयोजन केंद्रीय जेल में किया गया एवं कथा के दौरान संबंधित कैदियों से समव्यावहार व बातचीत का वार्तालाप कथावाचक के यूट्यूब चैनल पर भी चलाया जा रहा है । मिर्ची बाबा ने कहा कि केन्द्रीय जेल भोपाल में वर्ष 2023 में कथावाचक हरि ठाकुर चंडीगढ़ एवं वर्ष 2024 में कथावाचक आचार्य अनिरुद्धाचार्य की बड़े स्तर पर दो भागवत कथाओं का आयोजन किया गया था। सवाल यह उठता है कि आयोजन में खर्च की गई राशि और उसकी अनुमति क्या प्रशासन से ली गई थी।  उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन के...

भूमि पूजन करने आईं मंत्री, मधुमक्खियों ने लगवा दी दौड़

जान बचाकर दौड़ीं, काम नहीं आई सरकारी सुरक्षा व्यवस्था  मंच से शुरू हुआ मधुमक्खियों का कहर, मच गई भगदड़ सतना (मध्य प्रदेश)।  नेता और मंत्री जहां जाते हैं, वहां सुरक्षा का इतना कड़ा घेरा होता है कि परिंदा भी पर नहीं मार सकता। लेकिन सतना में मधुमक्खियों ने इस सुरक्षा का ऐसा मजाक उड़ाया कि मंत्री और अधिकारी तक जान बचाकर भागने पर मजबूर हो गए! शुक्रवार को सतना के सिविल लाइन इलाके में बन रहे शहीद स्मृति पार्क का भूमि पूजन समारोह था। राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी जैसे ही पूजा की तैयारी करने लगीं, अचानक सैकड़ों मधुमक्खियों का झुंड वहां आ धमका। मधुमक्खियों ने बिना किसी चेतावनी के ऐसा हमला किया कि पूरा कार्यक्रम स्थल जंग का मैदान बन गया। अफसर, नेता, सुरक्षा गार्ड—जो जहां था, वही से अपनी जान बचाने भागा! मंत्री प्रतिमा बागरी भी दौड़ती नजर आईं, उनके साथ अधिकारियों की भी हालत खराब हो गई। सुरक्षा बेबस, मंत्री को भी भागना पड़ा मंत्री और अधिकारी अक्सर वीआईपी सुरक्षा घेरे में चलते हैं, लेकिन यहां मधुमक्खियों ने सारी व्यवस्थाओं को ध्वस्त कर दिया। गार्ड, पुलिसकर्मी भी बचने के लिए इधर-उधर भागते दिखे। ...