भोपाल। समाज के उत्थान और कल्याण के लिए महिलाओं को आर्थिक रूप से सक्षम बनाने के लिए कीर्ति वेलफेयर सोसायटी एवं दंतोपंत ठेगड़ी राष्ट्रीय श्रमिक शिक्षा एवं विकास बोर्ड के माध्यम से 20 एवं 21 नवंबर को श्रमिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण के दौरान महिलाओं को 200 रूपए मानदेय भी दिया गया। बोर्ड एवं सोसायटी के माध्यम से निरंतर प्रशिक्षण द्वारा महिलाओं को जागरूक करने का काम किया जा रहा है।प्रशिक्षण के माध्यम से शासन की योजनाओं का प्रचार-प्रसार करना, बेरोजगार महिलाओं के लिए लघु उद्योग, महिला सशक्तिकरण एवं शिक्षा के प्रचार-प्रसार आदि के लिए कार्य किया जा रहा है। प्रशिक्षण में दंतोपंत ठेगड़ी राष्ट्रीय श्रमिक शिक्षा एवं विकास बोर्ड के प्रशिक्षक हरज्ञानसिंह ने महिलाओं को कोरोना महामारी के दौरान बदलती कार्यशैली में जीवन यापन के लिए जागरूक किया एवं महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रोत्साहित किया। कीर्ति वेलफेयर सोसायटी की सचिव साधना सिंह एवं सह सचिव सपना सिंह ने भी महिलाओं को संबोधित किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रमिक महिलाएं उपस्थित थीं। 24 नवंबर को मराठी मंडल एवं 25 नवंबर को आलम नगर में आगामी प्रशक्षिण के लिए बैठकों का आयोजन किया गया।
भोपाल। प्रदेश की जानीमानी समाजसेवी सविता मालवीय का जन्मदिन अर्पिता सामाजिक संस्था द्वारा संचालित राजधानी के कोलार स्थिति सारथी वृद्धजन सेवा आश्रम पर वहां रहने वाले वृद्धजनों की सेवा सत्कार कर मनाया गया। यहां रहने वाले सभी बुजुर्गों की खुशी इस अवसर पर देखते बन रही थी। सविता मालवीय के सारथी वृद्धजन सेवा आश्रम पहुंचे उनके परिजनों और सखियों ने सभी बुजुर्गों को खाना सेवाभाव से खिलाया और अंत में केक खिलाकर जन्मदिन के आयोजन को आनंदमय कर दिया। इस जन्मदिन कार्यक्रम को संपन्न कराने में सारथी वृद्धजन सेवा आश्रम की संचालिका साधना भदौरिया का महत्वपूर्ण सहयोग रहा। इस जन्मदिन अवसर को महत्वपूर्ण बनाने के लिए सविता मालवीय के परिजन विवेक शर्मा, सुनीता, सीमा और उनके जेठ ओमप्रकाश मालवीय सहित सखियां रोहिणी शर्मा, स्मिता परतें, अर्चना दफाड़े, हेमलता कोठारी, मीता बनर्जी आदि की उपस्थिति प्रभावी रही। सभी ने सविता को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तो वहां रहने वाले बुजुर्गों ने ढेर सारा आशीर्वाद दिया। सारथी वृद्धजन सेवा आश्रम की संचालिका साधना भदौरिया ने जन्मदिन आश्रम आकर मनाने के लिए सविता माल
Comments