भोपाल। सेवा ही संगठन है की मूल भावना को आत्मसात कर भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा द्वारा वार्ड 53 एवं पूरे मिसरोद मंडल में किल करोना अभियान के तहत वैक्सीनेशन अभियान चलाया जा रहा है। भोपाल सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर व भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं राजधानी भोपाल के गोविंदपुरा विधानसभा क्षेत्र की विधायक श्रीमती कृष्णा गौर के मार्गदर्शन में मिसरोद मंडल के वार्ड 53 व पूरे मंडल में वैक्सीनेशन अभियान चलाया जा रहा है । इस अभियान में मंडल के प्रत्येक कार्यकर्ताओं द्वारा वैक्सीनेशन सेंटर पर लोगों को ले जाकर सेवा कार्य किया जा रहा है। आपदा प्रबंधन समिति सदस्य वार्ड 53 लखन मेहरा, मण्डल अध्यक्ष धर्मेंद्र परिहार और पूर्व पार्षद के साथ वैक्सिनेशन सेंटर पर पहुंचकर अधिक से अधिक लोको को टीका लगवाने का आग्रह किया गया।
भोपाल। प्रदेश की जानीमानी समाजसेवी सविता मालवीय का जन्मदिन अर्पिता सामाजिक संस्था द्वारा संचालित राजधानी के कोलार स्थिति सारथी वृद्धजन सेवा आश्रम पर वहां रहने वाले वृद्धजनों की सेवा सत्कार कर मनाया गया। यहां रहने वाले सभी बुजुर्गों की खुशी इस अवसर पर देखते बन रही थी। सविता मालवीय के सारथी वृद्धजन सेवा आश्रम पहुंचे उनके परिजनों और सखियों ने सभी बुजुर्गों को खाना सेवाभाव से खिलाया और अंत में केक खिलाकर जन्मदिन के आयोजन को आनंदमय कर दिया। इस जन्मदिन कार्यक्रम को संपन्न कराने में सारथी वृद्धजन सेवा आश्रम की संचालिका साधना भदौरिया का महत्वपूर्ण सहयोग रहा। इस जन्मदिन अवसर को महत्वपूर्ण बनाने के लिए सविता मालवीय के परिजन विवेक शर्मा, सुनीता, सीमा और उनके जेठ ओमप्रकाश मालवीय सहित सखियां रोहिणी शर्मा, स्मिता परतें, अर्चना दफाड़े, हेमलता कोठारी, मीता बनर्जी आदि की उपस्थिति प्रभावी रही। सभी ने सविता को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तो वहां रहने वाले बुजुर्गों ने ढेर सारा आशीर्वाद दिया। सारथी वृद्धजन सेवा आश्रम की संचालिका साधना भदौरिया ने जन्मदिन आश्रम आकर मनाने के लिए सविता माल
Comments