Skip to main content

6 जुलाई को हम रहेंगे सूरज से सबसे दूर : सारिका घारू



-दूर जाने पर गर्मी और पास आने पर ठंड, ये अनोखा रिश्ता है सूर्य का पृथ्वी से
-दहकता सूरज पृथ्वी के पास आकर लाता है ठंड और दूर जाकर गर्मी

भोपाल। मिलो न तुम तो हम घबरायें, मिलों तो आंख चुरायें...। यह फिल्मी गीत सूर्य और पृथ्वी के अनोखे रिश्ते को बताता सा लगता है। दहकता सूर्य जब जुलाई माह में पृथ्वी से दूर चले जाता है तब उत्तर भूभाग  ठंडा नहीं होता बल्कि तप रहा होता है और जनवरी माह में जब पृथ्वी के पास होता है तब उत्तरी भू भाग में गर्मी नहीं बल्कि ठंड पड़ रही होती है । नेशनल अवार्ड प्राप्त विज्ञान प्रसारक सारिका घारू ने बताया कि मंगलवार 6 जुलाई को सूरज जब पृथ्वी से साल की सबसे अधिक दूरी पर आ रहा है, तब विगत सप्ताह भट्टी सी दहकती दिल्ली और देश के उत्तरी भाग में गर्मी ने पिछले 90 साल का रिकार्ड तोड़ा है। अगर सूरज पास होता तो क्या होता। 

सारिका ने माॅडल की मदद से बताया कि सूर्य के चारों ओर परिक्रमा करती पृथ्वी गोलाकार पथ में नहीं घूमती बल्कि यह अंडाकार पथ में चक्कर लगाती है। साल में एक बार यह सबसे दूर होती है, इसे अफीलियन कहते है। यह घटना जुलाई के पहले सप्ताह में होती है। इस साल यह मंगलवार 6 जुलाई को हो रही है। इस दिन हमारी पृथ्वी सूर्य से दूर जाते हुये 152,100,527 किमी की दूरी रहेगी जो कि साल की सबसे अधिक दूर का बिंदु है। सारिका ने बताया कि इसके साथ ही साल में एक बार यह सूरज के सबसे पास होती है, इसे पेरीहिलियन कहते हैं। यह घटना जनवरी के प्रथम सप्ताह में होती है। इस साल 2 जनवरी को हम सूर्य के सबसे नजदीक थे।

सारिका ने बताया कि मौसम में गर्मी या ठंड का होना पृथ्वी के अपने अक्ष पर झुके होकर घूमने के कारण होता है। झुकाव के कारण किसी समय पृथ्वी के जिस भाग पर सूर्य की किरणें सीधी पड़ रही होती है, वहां गर्मी पड़ती है और जहां किरणें तिरछी पड़ती है वहां ठंड महसूस होती है। इसके साथ ही वायु दाब, रेगिस्तान से आने वाली हवायें आदि तापमान को प्रभावित करते हैं। तो दूर हुये सूरज से के पास आने तक करें इंतजार ताकि लू नहीं बल्कि जाड़ों के बीच गुनगुनी धूप का मजा ले सकें।

वर्ष          अफेलियन                 दूरी  

2021      6 जुलाई 2021     152,100,527 किमी   

2022      4 जुलाई 2022      152,098,455 किमी

वर्ष            पेरिहेलियन                 दूरी

2021      2 जनवरी 2021    147,093163 किमी

2022      4 जनवरी 2022     147,105,052 किमी

Comments

Popular posts from this blog

हेयर ट्रीटमेंट को लेकर सजग हो रहे लोग : राज श्रीवास

सुनीता ब्यूटी एकेडमी द्वारा दो दिवसीय हेयर मास्टर क्लॉस का आयोजन भोपाल। सौंदर्य के क्षेत्र में कार्यरत राजधानी की जानीमानी संस्था सुनीता ब्यूटी एकेडमी भोपाल द्वारा आनंद नगर में प्रारम्भ किए गए अपने नवीन आउटलेट में 2 दिन का हेयर आर्टिस्ट डिप्लोमा क्लॉस आयोजित किया गया। उक्त जानकारी देते हुए सुनीता ब्यूटी एकेडमी भोपाल की संस्थापक सुनीता सिंह ने बताया कि छत्तीसगढ़ के हेयर गुरु के नाम से मशहूर तथा  जानेमाने हेयर एक्सपर्ट राज श्रीवास के मार्गदर्शन में दो दिवसीय हेयर मास्टर क्लॉस और हेयर आर्टिस्ट डिप्लोमा क्लॉस का आयोजन किया गया। इस दो दिवसीय सत्र में पहले दिन इंटरनेशनल  हेयर कट टेक्निक, एडवांस ब्लो ड्राई स्टाइलिंग, इंटरनेशनल  हेयर कलर टेक्निक, ऑफ्टर कलर स्टाइलिंग, कलर केयर एंड टेक्निक की जानकारी दी जी। वहीं सत्र के दूसरे दिन हेयर नैनो प्लास्टिया ट्रीटमेंट, मेगा साइन ट्रीटमेंट,  इको प्लास्टिया ट्रीटमेंट, हेयर बोटोक्स ट्रीटमेंट, हेयर कॉलेजेन ट्रीटमेंट,  फ्रिज़ ऑट हेयर ट्रीटमेंट की जानकारी सभी ब्यूटी आर्टिस्टों की दी गई। ब्यूटी एक्सपर्ट सुनीता सिंह और गायत्री मालवीय द्...

जेल के अन्दर का वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड कर जेल की सुरक्षा के साथ किया खिलवाड़ : मिर्ची बाबा

मिर्ची बाबा ने केंद्रीय जेल अधीक्षक के कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल कहा, कैदियों के पेट काटकर उनकी स्वंत्रता और गरिमा तथा जेल की गोपनीयता कर रहे भंग भोपाल। पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी के महामंडलेश्वर महामंडलेश्वर स्वामी वैराग्यानंद गिरी महाराज ने केंद्रीय जेल भोपाल के अधीक्षक पर कैदियों के पेट काटकर उनकी स्वंत्रता और गरिमा तथा जेल की गोपनीयता कर रहे भंग करने का आरोप लगाया है। मिर्ची बाबा ने कहा कि मुझे विशेष सूत्रों के माध्यम से पता चला है कि जेल में बंद कैदियों के पेट का हक काट कर जेल अधीक्षक ने कथावाचक  अनिरुद्धाचार्य की कथा का आयोजन केंद्रीय जेल में किया गया एवं कथा के दौरान संबंधित कैदियों से समव्यावहार व बातचीत का वार्तालाप कथावाचक के यूट्यूब चैनल पर भी चलाया जा रहा है । मिर्ची बाबा ने कहा कि केन्द्रीय जेल भोपाल में वर्ष 2023 में कथावाचक हरि ठाकुर चंडीगढ़ एवं वर्ष 2024 में कथावाचक आचार्य अनिरुद्धाचार्य की बड़े स्तर पर दो भागवत कथाओं का आयोजन किया गया था। सवाल यह उठता है कि आयोजन में खर्च की गई राशि और उसकी अनुमति क्या प्रशासन से ली गई थी।  उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन के...

भूमि पूजन करने आईं मंत्री, मधुमक्खियों ने लगवा दी दौड़

जान बचाकर दौड़ीं, काम नहीं आई सरकारी सुरक्षा व्यवस्था  मंच से शुरू हुआ मधुमक्खियों का कहर, मच गई भगदड़ सतना (मध्य प्रदेश)।  नेता और मंत्री जहां जाते हैं, वहां सुरक्षा का इतना कड़ा घेरा होता है कि परिंदा भी पर नहीं मार सकता। लेकिन सतना में मधुमक्खियों ने इस सुरक्षा का ऐसा मजाक उड़ाया कि मंत्री और अधिकारी तक जान बचाकर भागने पर मजबूर हो गए! शुक्रवार को सतना के सिविल लाइन इलाके में बन रहे शहीद स्मृति पार्क का भूमि पूजन समारोह था। राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी जैसे ही पूजा की तैयारी करने लगीं, अचानक सैकड़ों मधुमक्खियों का झुंड वहां आ धमका। मधुमक्खियों ने बिना किसी चेतावनी के ऐसा हमला किया कि पूरा कार्यक्रम स्थल जंग का मैदान बन गया। अफसर, नेता, सुरक्षा गार्ड—जो जहां था, वही से अपनी जान बचाने भागा! मंत्री प्रतिमा बागरी भी दौड़ती नजर आईं, उनके साथ अधिकारियों की भी हालत खराब हो गई। सुरक्षा बेबस, मंत्री को भी भागना पड़ा मंत्री और अधिकारी अक्सर वीआईपी सुरक्षा घेरे में चलते हैं, लेकिन यहां मधुमक्खियों ने सारी व्यवस्थाओं को ध्वस्त कर दिया। गार्ड, पुलिसकर्मी भी बचने के लिए इधर-उधर भागते दिखे। ...