भक्ति के रस में सराबोर होकर किया गरबा, फिर सम्मानित हुई प्रतिभागी महिलाएं

 


भोपाल। नव उद्धव संस्था के सांस्कृतिक कार्यक्रम के तहत कोरोना गाइडलाइन का विशेष  ध्यान रखते हुए गरबा का आयोजन किया गया। महिलाओं और बच्चियों का उत्साह चरम पर था। सभी ने माता रानी के दरबार में भक्ति के रस में सराबोर नृत्य प्रस्तुत किया, जिसका अन्य महिलाओं ने आनंद लिया। तुलसी नगर संकट मोचन हनुमान मंदिर में आयोजित गरबे में 50 महिलाओं ने भाग लिया। सभी प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। गुना से कार्यक्रम में शामिल होने आई भाजगायिका उपमा जी का संस्था  ने शाल, श्रीफल से सम्मान किया। 

संस्था की संस्थापिका व अध्यक्ष रोहिणी शर्मा ने बताया कि हमारी संख्या भारतीय संस्कृति के प्रसार प्रचार में निरंतर कार्यरत है। भारतीय संस्कृति के प्रमुख लोक नृत्य गरबे का आयोजन दो वर्षों से लोगों के मन मस्तिष्क पर छाई मायूसी को दूर करने के उद्देश्य से किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से संस्था की सह कोषाध्यक्ष ओमिता पार्थो दास, कार्यक्रम संयोजिका मीनाक्षी मेहता, लीना वाजपेयी समेत कई महिलाएं उपस्थिति रही।



Comments