भोपाल। मां दुर्गा की आराधना का पावन पर्व शारदेय नवरात्रि का उल्लास नौ दिन की आराधना के बाद विदाई की बेला के साथ समाप्त हो गया। नौ दिनों तक देवी की आराधना करने के बाद देवी प्रतिमाओं के विसर्जन का सिलसिला शुक्रवार को शुरू हुआ। नम आंखों से देवी को विदाई दी गई। महिलाएं भी बड़ी संख्या में देवी प्रतिमाओं के साथ नदी तक पहुंची। बंगाली समाज ने भी प्रतिमा का विसर्जन किया। बंगाली समाज की ओमिता पार्थोदास ने बताया कि नव भोपाल बंगीय समिति दानिश कुंज कोलार द्वारा इस वर्ष भी सुबह पुष्प अर्पण के बाद दर्पण पूजा में मां दुर्गा की प्रतिमा नीचे पानी में रखकर दर्पण से मां दुर्गा के दर्शन किए। वहीं मां दुर्गा को सिंदूर लगाया और अगले बरस फिर से आने का न्यौता दिया गया। वहीं महिलाओं ने मां का आशीर्वाद लेकर सिंदूर खेला। महिलाओं ने एक-दूसरे को सिंदूर लगाकर सदा सुहागिन रहने का आशीर्वाद लिया। सिंदूर खेलने के वक्त विवाहित महिलाएं पान के पत्तों से मां दुर्गा के गालों को स्पर्श करते हुए उनकी मांग और माथे पर सिंदूर लगाकर अपने सुहाग की लंबी आयु की मुराद मांगती हैं। इसके बाद महिलाएं मां को पान और मिठाई का भोग अर्पित करती हैं। जिसके उपरांत महिलाएं आपस मे सभी को सिंदूर लगाकर सदा सुहागिन रहने का आशीर्वाद मांगती हैं। इस अवसर पर मुख्य रूप से ओमिता पार्थो दास, कृष्णा दास, सुरभि, मुनमुन भट्टाचार्य, शोम्पा मजूमदार, कृष्णा चटर्जी, मौसमी हलदार, पुतुल मुखर्जी और अल्पना दास उपस्थित थी।
भोपाल। प्रदेश की जानीमानी समाजसेवी सविता मालवीय का जन्मदिन अर्पिता सामाजिक संस्था द्वारा संचालित राजधानी के कोलार स्थिति सारथी वृद्धजन सेवा आश्रम पर वहां रहने वाले वृद्धजनों की सेवा सत्कार कर मनाया गया। यहां रहने वाले सभी बुजुर्गों की खुशी इस अवसर पर देखते बन रही थी। सविता मालवीय के सारथी वृद्धजन सेवा आश्रम पहुंचे उनके परिजनों और सखियों ने सभी बुजुर्गों को खाना सेवाभाव से खिलाया और अंत में केक खिलाकर जन्मदिन के आयोजन को आनंदमय कर दिया। इस जन्मदिन कार्यक्रम को संपन्न कराने में सारथी वृद्धजन सेवा आश्रम की संचालिका साधना भदौरिया का महत्वपूर्ण सहयोग रहा। इस जन्मदिन अवसर को महत्वपूर्ण बनाने के लिए सविता मालवीय के परिजन विवेक शर्मा, सुनीता, सीमा और उनके जेठ ओमप्रकाश मालवीय सहित सखियां रोहिणी शर्मा, स्मिता परतें, अर्चना दफाड़े, हेमलता कोठारी, मीता बनर्जी आदि की उपस्थिति प्रभावी रही। सभी ने सविता को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तो वहां रहने वाले बुजुर्गों ने ढेर सारा आशीर्वाद दिया। सारथी वृद्धजन सेवा आश्रम की संचालिका साधना भदौरिया ने जन्मदिन आश्रम आकर मनाने के लिए सविता माल
Comments