यूट्यूब में दीप्ती के गाने मचा रहे धूम, खूब पसंद कर रहे फैन्स



भोपाल। इन दिनों यूट्यूब में दीप्ती के गानों की लोकप्रियता बढ़ती जा रही है। रिलीज होने के साथ ही दीप्ती द्वारा गाये गए गानों के वीडियो सोशल मीडिया पर धमाल मचाने लगते हैं। यही वजह है कि इन गानों पर लाखों की संख्या में व्यूज होते हैं।

हम थे जिनके सहारे, वो हुए न हमारे, डूबी जब दिल की नैया..... गाने के बोल को नए अंदाज में गाकर दीप्ती ने 80 के दशक के पहले की याद दिला दी है। हम थे जिनके सहारे, वो हुए न हमारे, डूबी जब दिल की नैया.....यूट्यूब पर इस गाने का वीडियो खूब देखा जा रहा है। बता दें कि इस गाने के रिलीज होते ही फैंस इसे खूब पसंद कर रहे हैं। गौरतलब है कि इस गाने को आवाज देने वाली दीप्ती दुबे रेडियो स्टेशन 92.7 बिग एफएम की बिग मेमसाब शो की सैलिब्रिटी भी हैं। आरजे अनादि के साथ अक्सर इनका प्रोग्राम आता रहता है। अपने बढ़ते फैन्स फॉलोइंग और सोशल मीडिया में बढ़ती लोकप्रियता के कारण दीप्ती ने एक नया चैनल शुरू कर अब फैन्स को कई गानों को आवाज देते नजर आएंगी। बहुमुखी प्रतिभा की धनी दीप्ती दुबे डांस क्लास के जरिये डांस के हुनर भी सिखाती हैं। दीप्ती को उनके जानकार बहुत ही क्रिएटिव वूमेन मानते हैं। वह अपने क्षेत्र की एक जानीमानी हस्ती में शुमार हैं।

Comments

Unknown said…
Dipti Dubey's YouTube Channel-
https://youtu.be/9_pDPEM9Uug
Unknown said…
https://youtu.be/9_pDPEM9Uug
Dipti Dubey's YouTube channel