भोपाल। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का जन्मदिन राजधानी के वार्ड 84 के 210 क्वार्टर प्रियंका नगर कोलार रोड में सुप्रसिद्ध भजन गायिका एवं मध्यप्रदेश महिला कांग्रेस महासचिव श्रीमती राखी परमार, कांग्रेस की सदस्य रेखा परमार, रितु बाथम, सोनिया सिंह, प्रमोद सिंह परमार द्वारा बड़े ही सादगी पूर्ण रूप से मनाया गया। इस अवसर पर बच्चों को फल, मिठाईयां, मुरमुरे, टॉफी एवं अन्य सामग्री वितरित की गई। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के जन्मदिन सभी ने मिलकर पूरे मध्यप्रदेश के सुख-समृद्धि की कामना की।
सुनीता ब्यूटी एकेडमी द्वारा दो दिवसीय हेयर मास्टर क्लॉस का आयोजन भोपाल। सौंदर्य के क्षेत्र में कार्यरत राजधानी की जानीमानी संस्था सुनीता ब्यूटी एकेडमी भोपाल द्वारा आनंद नगर में प्रारम्भ किए गए अपने नवीन आउटलेट में 2 दिन का हेयर आर्टिस्ट डिप्लोमा क्लॉस आयोजित किया गया। उक्त जानकारी देते हुए सुनीता ब्यूटी एकेडमी भोपाल की संस्थापक सुनीता सिंह ने बताया कि छत्तीसगढ़ के हेयर गुरु के नाम से मशहूर तथा जानेमाने हेयर एक्सपर्ट राज श्रीवास के मार्गदर्शन में दो दिवसीय हेयर मास्टर क्लॉस और हेयर आर्टिस्ट डिप्लोमा क्लॉस का आयोजन किया गया। इस दो दिवसीय सत्र में पहले दिन इंटरनेशनल हेयर कट टेक्निक, एडवांस ब्लो ड्राई स्टाइलिंग, इंटरनेशनल हेयर कलर टेक्निक, ऑफ्टर कलर स्टाइलिंग, कलर केयर एंड टेक्निक की जानकारी दी जी। वहीं सत्र के दूसरे दिन हेयर नैनो प्लास्टिया ट्रीटमेंट, मेगा साइन ट्रीटमेंट, इको प्लास्टिया ट्रीटमेंट, हेयर बोटोक्स ट्रीटमेंट, हेयर कॉलेजेन ट्रीटमेंट, फ्रिज़ ऑट हेयर ट्रीटमेंट की जानकारी सभी ब्यूटी आर्टिस्टों की दी गई। ब्यूटी एक्सपर्ट सुनीता सिंह और गायत्री मालवीय द्...
Comments