भोपाल। देश से कुपोषण समाप्त करना मोदी सरकार की प्राथमिकता है, क्योंकि जब तक देश की आने वाली पीढ़ी पूरी तरह स्वस्थ नहीं होगी, तब तक देश का संपूर्ण विकास सम्भव नहीं है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के “स्वस्थ भारत-सशक्त भारत” के सपने को पूरा करने के लिए केंद्र सरकार और महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के साथ मिलकर भारतीय जनता पार्टी ने एक केंद्रीय समिति का गठन किया गया है। इस समिति के संयोजक राज्य सभा सांसद डॉ अनिल जैन हैं जिनके साथ 8 अन्य पार्टी कार्यकर्ता भी शामिल किया गया हैं। अन्य सदस्यों में डॉ राजीव बिन्दल विधायक को सह संयोजक, भाजपा की राष्ट्रीय महासचिव पुरुन्देश्वरी देवी, सांसद सुधीर गुप्ता, सांसद संध्या रॉय, सांसद अरुण साव, महिला मोर्चा की महामंत्री सुखप्रीत कौर, पूर्व अभिनेत्री खुशबू सुंदर, सांसद सुनीता दुग्गल शामिल है। रविवार को दिल्ली में इस समिति की पहली बैठक सम्पन्न हुई है। यह समिति पूरे भारत में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मिल कर सभी प्रदेशों में हरेक बूथ पर “स्वस्थ बालक-बालिका स्पर्धा“ कार्यक्रम के द्वारा हर छह वर्ष तक के बच्चे तक पहुँचने का प्रयास करेगी । बैठक में तय किया गया कि इस अभियान को जन-आंदोलन का रूप देने की रूपरेखा तय कर लक्ष्य तक पहुँचने का प्रयास किया जाएगा।
सुनीता ब्यूटी एकेडमी द्वारा दो दिवसीय हेयर मास्टर क्लॉस का आयोजन भोपाल। सौंदर्य के क्षेत्र में कार्यरत राजधानी की जानीमानी संस्था सुनीता ब्यूटी एकेडमी भोपाल द्वारा आनंद नगर में प्रारम्भ किए गए अपने नवीन आउटलेट में 2 दिन का हेयर आर्टिस्ट डिप्लोमा क्लॉस आयोजित किया गया। उक्त जानकारी देते हुए सुनीता ब्यूटी एकेडमी भोपाल की संस्थापक सुनीता सिंह ने बताया कि छत्तीसगढ़ के हेयर गुरु के नाम से मशहूर तथा जानेमाने हेयर एक्सपर्ट राज श्रीवास के मार्गदर्शन में दो दिवसीय हेयर मास्टर क्लॉस और हेयर आर्टिस्ट डिप्लोमा क्लॉस का आयोजन किया गया। इस दो दिवसीय सत्र में पहले दिन इंटरनेशनल हेयर कट टेक्निक, एडवांस ब्लो ड्राई स्टाइलिंग, इंटरनेशनल हेयर कलर टेक्निक, ऑफ्टर कलर स्टाइलिंग, कलर केयर एंड टेक्निक की जानकारी दी जी। वहीं सत्र के दूसरे दिन हेयर नैनो प्लास्टिया ट्रीटमेंट, मेगा साइन ट्रीटमेंट, इको प्लास्टिया ट्रीटमेंट, हेयर बोटोक्स ट्रीटमेंट, हेयर कॉलेजेन ट्रीटमेंट, फ्रिज़ ऑट हेयर ट्रीटमेंट की जानकारी सभी ब्यूटी आर्टिस्टों की दी गई। ब्यूटी एक्सपर्ट सुनीता सिंह और गायत्री मालवीय द्...
Comments