Skip to main content

केवल भाजपा ही कर सकती है, कार्यकर्ताओं का सम्मान : शर्मा



कटनी में दिव्यांग महिला कार्यकर्ता को भाजपा ने बनाया पार्षद प्रत्याशी

समीक्षा एक्सप्रेस, भोपाल। बैसाखी के सहारे एक दिव्यांग महिला कार्यकर्ता ने जैसे ही भाजपा जिला कार्यालय में प्रवेश किया सभी कार्यकर्ताओं ने करतल ध्वनि से उनका स्वागत किया। मंचासीन पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष, सांसद विष्णुदत्त शर्मा स्वयं इस मातृशक्ति के जज्बे को देखकर गौरवान्वित थे। दरअसल भाजपा ने चौबे वार्ड से ऐसी महिला कार्यकर्ता सुशीला कौल को उम्मीदवार बनाया जो पैर से दिव्यांग है, लेकिन समाज सेवा में रुचि तथा उनके जज्बे के आगे उनकी यह दिव्यांगता कभी आड़े नहीं आई। महिला कार्यकर्ता सुशीला पार्टी की नीति रीति को आत्मसात कर निरन्तर जनसेवा में जुटी है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष, सांसद  विष्णुदत्त शर्मा रविवार को कटनी-पन्ना प्रवास पर थे। प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा ने भाजपा कार्यालय कटनी में सभी वार्डों के प्रत्याशियों की बैठक में परिचय प्राप्त कर रहे थे, तभी भाजपा की महिला उम्मीद्वार बैसाखी के सहारे वहां पहुंची। मंच पर मौजूद प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा सहित खादी ग्रामोद्योग अध्यक्ष जितेंद्र लिटेरिया, जिला अध्यक्ष  रामरतन पायल, विधायक द्वय  संजय पाठक, संदीप जायसवाल, महापौर प्रत्याशी श्रीमती ज्योति दीक्षित, पूर्व महापौर शशांक श्रीवास्तव, पूर्व अध्यक्ष रामचन्द्र तिवारी, पीताम्बर टोपनानी ने महिला प्रत्याशी श्रीमती सुशीला कौल का सम्मान किया। जिसके पश्चात् प्रदेश अध्यक्ष ने बरगी, कैमौर एवं विजयराघवगढ़ के भाजपा पार्षद प्रत्याशियों के साथ बैठक कर निकाय चुनाव को लेकर विस्तृत चर्चा की।

प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा ने कहा कि यह सिर्फ भारतीय जनता पार्टी ही कर सकती है। केवल हमारी पार्टी ही वह राजनीतिक दल है जो किसी भी तरह का भेदभाव नहीं करती। आज इस महिला कार्यकर्ता को पार्टी ने पार्षद उम्मीदवार बना कर कार्यकर्ता के प्रति अपने उस फर्ज को निभाया जिसे देखकर भारतीय जनता पार्टी और हमारी पार्टी का नेतृत्व हमें अन्य दलों से अलग बनाता है। श्री शर्मा ने कहा कि पार्टी की इस महिला कार्यकर्ता को टिकट देकर हम सभी गौरवान्वित हैं। यह पूरे समाज तथा प्रत्येक आम लोगों के लिए मिसाल बनेंगी। ऐसी कार्यकर्ता ही हमें अपने दायित्व के प्रति और अधिक सजग बनाती है। यह हम समस्त कार्यकर्ताओं का हौसला अफजाई करने वाली है। उन्होंने प्रत्याशी श्रीमती सुशीला कौल को बधाई दी।

प्रदेश अध्यक्ष ने की वरिष्ठ नेताओं से भेंट :

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कटनी प्रवास के दौरान वरिष्ठ कार्यकर्ता प्रवीण पप्पू बजाज के निवास पहुंचकर उनसे भेंट की। प्रदेश अध्यक्ष ने यहां वरिष्ठ कार्यकर्ताओं और सेक्टर प्रभारियों के साथ बैठक कर नगरीय निकाय चुनाव के संदर्भ में चर्चा की। उनके साथ महापौर प्रत्याशी ज्योति दीक्षित, जिला अध्यक्ष रामरतन पायल, विधायक संजय पाठक, पीतांबर टोपनानी,  शशांक श्रीवास्तव आदि मौजूद थे।  

श्री शर्मा ने कहा कि कटनी में भारतीय जनता पार्टी के विजय संकल्प को वरिष्ठों के आशीर्वाद एवं कार्यकर्ताओं के परिश्रम से पूरा किया जायेगा। उन्होंने कहा कि वरिष्ठजनों के आशीर्वाद से निकाय चुनाव में पार्टी को ऐतिहासिक बहुमत मिलेगा। महापौर सहित समस्त वार्डों में पार्टी जीत का परचम लहराएगी।

Comments

Popular posts from this blog

हेयर ट्रीटमेंट को लेकर सजग हो रहे लोग : राज श्रीवास

सुनीता ब्यूटी एकेडमी द्वारा दो दिवसीय हेयर मास्टर क्लॉस का आयोजन भोपाल। सौंदर्य के क्षेत्र में कार्यरत राजधानी की जानीमानी संस्था सुनीता ब्यूटी एकेडमी भोपाल द्वारा आनंद नगर में प्रारम्भ किए गए अपने नवीन आउटलेट में 2 दिन का हेयर आर्टिस्ट डिप्लोमा क्लॉस आयोजित किया गया। उक्त जानकारी देते हुए सुनीता ब्यूटी एकेडमी भोपाल की संस्थापक सुनीता सिंह ने बताया कि छत्तीसगढ़ के हेयर गुरु के नाम से मशहूर तथा  जानेमाने हेयर एक्सपर्ट राज श्रीवास के मार्गदर्शन में दो दिवसीय हेयर मास्टर क्लॉस और हेयर आर्टिस्ट डिप्लोमा क्लॉस का आयोजन किया गया। इस दो दिवसीय सत्र में पहले दिन इंटरनेशनल  हेयर कट टेक्निक, एडवांस ब्लो ड्राई स्टाइलिंग, इंटरनेशनल  हेयर कलर टेक्निक, ऑफ्टर कलर स्टाइलिंग, कलर केयर एंड टेक्निक की जानकारी दी जी। वहीं सत्र के दूसरे दिन हेयर नैनो प्लास्टिया ट्रीटमेंट, मेगा साइन ट्रीटमेंट,  इको प्लास्टिया ट्रीटमेंट, हेयर बोटोक्स ट्रीटमेंट, हेयर कॉलेजेन ट्रीटमेंट,  फ्रिज़ ऑट हेयर ट्रीटमेंट की जानकारी सभी ब्यूटी आर्टिस्टों की दी गई। ब्यूटी एक्सपर्ट सुनीता सिंह और गायत्री मालवीय द्...

जेल के अन्दर का वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड कर जेल की सुरक्षा के साथ किया खिलवाड़ : मिर्ची बाबा

मिर्ची बाबा ने केंद्रीय जेल अधीक्षक के कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल कहा, कैदियों के पेट काटकर उनकी स्वंत्रता और गरिमा तथा जेल की गोपनीयता कर रहे भंग भोपाल। पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी के महामंडलेश्वर महामंडलेश्वर स्वामी वैराग्यानंद गिरी महाराज ने केंद्रीय जेल भोपाल के अधीक्षक पर कैदियों के पेट काटकर उनकी स्वंत्रता और गरिमा तथा जेल की गोपनीयता कर रहे भंग करने का आरोप लगाया है। मिर्ची बाबा ने कहा कि मुझे विशेष सूत्रों के माध्यम से पता चला है कि जेल में बंद कैदियों के पेट का हक काट कर जेल अधीक्षक ने कथावाचक  अनिरुद्धाचार्य की कथा का आयोजन केंद्रीय जेल में किया गया एवं कथा के दौरान संबंधित कैदियों से समव्यावहार व बातचीत का वार्तालाप कथावाचक के यूट्यूब चैनल पर भी चलाया जा रहा है । मिर्ची बाबा ने कहा कि केन्द्रीय जेल भोपाल में वर्ष 2023 में कथावाचक हरि ठाकुर चंडीगढ़ एवं वर्ष 2024 में कथावाचक आचार्य अनिरुद्धाचार्य की बड़े स्तर पर दो भागवत कथाओं का आयोजन किया गया था। सवाल यह उठता है कि आयोजन में खर्च की गई राशि और उसकी अनुमति क्या प्रशासन से ली गई थी।  उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन के...

भूमि पूजन करने आईं मंत्री, मधुमक्खियों ने लगवा दी दौड़

जान बचाकर दौड़ीं, काम नहीं आई सरकारी सुरक्षा व्यवस्था  मंच से शुरू हुआ मधुमक्खियों का कहर, मच गई भगदड़ सतना (मध्य प्रदेश)।  नेता और मंत्री जहां जाते हैं, वहां सुरक्षा का इतना कड़ा घेरा होता है कि परिंदा भी पर नहीं मार सकता। लेकिन सतना में मधुमक्खियों ने इस सुरक्षा का ऐसा मजाक उड़ाया कि मंत्री और अधिकारी तक जान बचाकर भागने पर मजबूर हो गए! शुक्रवार को सतना के सिविल लाइन इलाके में बन रहे शहीद स्मृति पार्क का भूमि पूजन समारोह था। राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी जैसे ही पूजा की तैयारी करने लगीं, अचानक सैकड़ों मधुमक्खियों का झुंड वहां आ धमका। मधुमक्खियों ने बिना किसी चेतावनी के ऐसा हमला किया कि पूरा कार्यक्रम स्थल जंग का मैदान बन गया। अफसर, नेता, सुरक्षा गार्ड—जो जहां था, वही से अपनी जान बचाने भागा! मंत्री प्रतिमा बागरी भी दौड़ती नजर आईं, उनके साथ अधिकारियों की भी हालत खराब हो गई। सुरक्षा बेबस, मंत्री को भी भागना पड़ा मंत्री और अधिकारी अक्सर वीआईपी सुरक्षा घेरे में चलते हैं, लेकिन यहां मधुमक्खियों ने सारी व्यवस्थाओं को ध्वस्त कर दिया। गार्ड, पुलिसकर्मी भी बचने के लिए इधर-उधर भागते दिखे। ...