एच3एन2 इन्फ्लूएंजा ने बढ़ाया मप्र का पारा, राजधानी में मिला पहला संक्रमित



वैरागढ़ निवासी 26 वर्षीय युवक जांच में मिला पॉजिटिव, स्वास्थ्य महकमा हुआ सतर्क 

भोपाल। बदलते मौसम ने अब मध्यप्रदेश के लोगों की परेशानी को बढ़ा दिया है। देश में एच3एन2 वायरस से संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। इस बीच इस वायरस ने मप्र में भी दस्तक दे दी है।  प्रदेश की राजधानी भोपाल में बैरागढ़ का 26 वर्षीय युवक एच3एन2 से संक्रमित मिला है। प्रदेश में इस वायरस का यह पहला मामला है। इसे लेकर प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग ने सभी अस्पतालों के लिए अलर्ट भी जारी कर दिया है।
स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार कि पीड़ित युवक को सर्दी, खांसी के साथ बुखार है। वह इलाज के लिए भोपाल के आयुर्विज्ञान संस्थान(एम्स) भोपाल आया था।
इस दौरान हुई जांच में वह एच3एन2 इन्फ्लुएंजा से संक्रमित पाया गया है। सीएमएचओ डा.प्रभाकर तिवारी ने बताया कि एम्स के लैब में एक युवक को संक्रमित पाया गया है। एच3एन2 वायरस भी एच1एन1 (स्वाइन फ्लू) के प्रकारों में से एक है और इसके लक्षण भी एक जैसे ही हैं। हालांकि, युवक पूरी तरह से स्वस्थ है।  वहीं युवक ने बताया कि वह बैरागढ़ निवासी है, उसे किसी तरह कि परेशानी नहीं है, वो सिर्फ बुखार आने पर वो एम्स में चिकित्सक को दिखाने गया था। जिसमें उसे जांच में एच3एन2 पाजिटिव पाया गया। इसके बाद वो स्वयं होम आइसोलेटेड हो गया। एच3एन2 इन्फ्लूएंजा के उपचार में एंटीबायोटिक्स प्रभावी नहीं हैं।

इनका कहना है

प्रदेश में एच3एन2 इंफ्लूएजा का पहला पहला संक्रमित मिला है। हमने प्रदेश में पहले ही सभी अस्पतालों को एडवाइजरी जारी कर दी है।लोगों को पुराने कोविड जैसे ही प्रोटोकाल का ही पालन करना है।

डा. वदना खरे
अपर संचालक स्वास्थ्य संचालनालय, भोपाल

Comments