शाटिका सखियों ने खूब हर्षोल्लास के साथ मनाई होली



-सुप्रसिद्ध कलाकार सुश्री नवीन तनवीर के लोक गीतों ने लगाया अयोजन में चार चांद

भोपाल। होली का नाम सुनते ही मन में बसा हमारा रंगों का संसार हिलोरें मारने लगता है। मन रंगों में डूबने को लेकर उत्साहित हो जाता है। और जब बात इसे दोस्तों के मिलकर खेलने की हो फिर क्या कहने। होली और रंगों का चोली दामन का साथ  है। कुछ इसी तरह राजधानी भोपाल की शाटिका सखियों ने समूह की जमकर होली मनाने की परंपरा का निर्वहन करते हुए सभी सखियों ने इस बार भी खूब हर्षोल्लास के साथ होली खेली।इस दौरान सभी ने एक दूसरे को फूलों और अबीर-गुलाल से सराबोर कर दिया। 


आयोजन के संबंध में जानीमानी रंगकर्मी एवं सोशल वर्कर शालिनी गुप्ता ने बताया कि इस बार की होली के आयोजन की खास बात यह रही कि शाटिका ग्रंथ समूह सखियों ने इस अवसर पर भोपाल रंगमंच की सुप्रसिद्ध कलाकार सुश्री नवीन तनवीर को प्रत्यक्ष रूप से लोक गीतों को गाते हुए सुना। सुश्री तनवीर वहीं कलाकार हैं जिन्होंने महंगाई पर आधारित  हिन्दी फिल्म पीपली लाइव में मशहूर गीत... चोला माटी के राम....गाया था। छत्तीसगढ़ी, बुंदेली, ब्रज, लोकगीतों से सजी इस शाम को सभी सखियों ने अपनी हंसी-ठिठोली और नृत्य-संगीत से और भी रंगीन बना दिया। 


आयोजन के दौरान सभी की सुन्दर-सुन्दर साड़ियों का हर पल्लू कुछ कहता हुआ पाया गया। इस आयोजन में विशेष सहयोग मनीषा चतुर्वेदी, मानसी, प्रियंका खरे, संगीता श्रीवास्तव, राजकुमारी श्रीवास्तव, दीप्ती शर्मा, आंचल का रहा। इस रंगोत्सव में अबोली गोरे, अनीता गंजू, अंजलिका चतुर्वेदी, सीमा अग्रवाल, सपना अग्रवाल, सीमा गुप्ता, शेफाली श्रीवास्तव, वंदना पाठक, ज्योति शर्मा, संगीता तिवारी, विजयलक्ष्मी, वाग्मिता सिन्हा सहित अन्य सखियां भी शामिल रही।



Comments