Skip to main content

लाड़ली बहनों के अपार प्यार और स्नेह ने भाव-विभोर कर दिया : शिवराज सिंह चौहान



भाजपा महिला मोर्चा की बहनों ने राखी संग पाती कार्यक्रम में मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष को बांधी राखियां

भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार ने बहनों और बेटियों को आत्मनिर्भर व सशक्त बनाने की दिशा में कई महत्वपूर्ण योजनाएं शुरू की हैं। लाड़ली लक्ष्मी योजना से लाभांवित प्रदेश की 46 लाख बेटियां आज कॉलेजों में पहुंच गई हैं। उनकी पढ़ाई-लिखाई का पूरा खर्चा प्रदेश सरकार उठा रही है। भाजपा सरकार ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में भागीरथी प्रयास किए है। लाड़ली बहना योजना के माध्यम से प्रदेश की 1.25 करोड़ बहनों के खातों में 1000 रूपए प्रति महीने भेजे जा रहे हैं। कल ही बहनों के खाते में 250 रूपए अग्रिम राशि के रूप में भेजे गए हैं। यह योजना दुनिया की सबसे बड़ी योजना है, जिसके माध्यम से प्रदेश की बहनें आत्मनिर्भर और सशक्त बनेंगी। रक्षाबंधन का त्यौहार होने के बाद भी प्रदेश भर के कोने-कोने से आकर हमारा मान बढ़ाया है, इसके लिए बहनों का ह्दय से आभार। यह बात प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने सोमवार को मुख्यमंत्री आवास में भाजपा महिला मोर्चा के राखी संग पाती कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही। इस दौरान प्रदेश भर के मंडलों से आईं महिला मोर्चा की पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री एवं प्रदेश अध्यक्ष को स्वनिर्मित राखियां बांधी और भाइयों की लंबी आयु की कामना की। साथ ही लाड़ली बहना योजना, महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री एवं प्रदेश अध्यक्ष ने बहनों द्वारा बनाई गईं राखियां देखी एवं उनकी पातियों का पाठन किया। वहीं महिला मोर्चा की बहनों को उपहार भेंटकर बहनों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम को प्रदेश महामंत्री व राज्यसभा सांसद सुश्री कविता पाटीदार, महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती माया नारोलिया, मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती नंदिता पाठक ने भी संबोधित किया।



मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मेरी सभी लाड़ली बहनों के अपार प्यार और स्नेह ने भाव-विभोर कर दिया है। प्रदेश भर से बहनें मुझे राखियां बांधने आई हैं। यह राखियां किसी दुकान से नहीं खरीदी गईं, बल्कि बहनों ने स्वयं बनाई है। यह आपका स्नेह और प्यार ही है, जो मुझे और बेहतर काम करने का संबल प्रदान करता है। श्री चौहान ने कहा कि आज जमाना बदल रहा है, बेटियां आत्मनिर्भर हो रही हैं। जब मैं मुख्यमंत्री नहीं था तो हमेशा सोचता था कि बेटियों को कोख में ही मार दिया जाता है, यह सोचकर रूह कांप जाती थी। तभी मैंने सोचा कि बेटियों के लिए कुछ अलग करना चाहिए। इसलिए मुख्यमंत्री बनते ही लाड़ली लक्ष्मी योजना शुरू की। इस योजना से लाभांवित 46 लाख बेटियां आज कॉलेज में पहुंच गई हैं, जिनकी पढ़ाई का खर्चा सरकार उठा रही है। आज लाड़ली बहना योजना के माध्यम से बहनों को सशक्त बनाया जा रहा है। मैंने बहनों से किया हर वादा निभाया है। आज बहनों ने अपने ह्दय की पूरी ममता उड़ेल दी है, इससे बड़ा प्यार और आशीर्वाद और क्या हो सकता है। 



प्रत्येक लाडली बहना को छल, झूठ की राजनीति करने वालों को जवाब देना है : विष्णुदत्त शर्मा

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि भाजपा एकमात्र ऐसा राजनीतिक दल है, जहाँ परिवारभाव के रूप में हमारे सभी कार्यकर्ता संगठन की नीतियों के साथ जनसेवा और राष्ट्र के उत्थान में कार्य करते हैं। यही वो संगठन है जहां मातृशक्ति के सशक्तिकरण के लिए नीतियां बनाई जाती है। भाजपा दुनिया के अंदर दूसरे दलों से अलग है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कहते हैं कि मैं सरकार नहीं एक परिवार के मुखिया के नाते और परिवार की भांति प्रदेश को चलाता हूं। आज भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने जो काम किया है उसे प्रत्येक बहनों को आमजन के बीच पहुंचकर अवगत कराना है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र एवं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में महिला हितैषी योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक महिलाओं को दिलाने के लिए महिला मोर्चा की प्रत्येक कार्यकर्ता प्रतिबद्ध् है। महिला मोर्चा की सभी बहनों से आह्वान करते हुए कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में प्रत्येक बूथ पर 51 प्रतिशत वोट शेयर हासिल करने के संकल्प के साथ जुटें। पूर्ण विश्वास है कि आपके परिश्रम से मध्यप्रदेश में भाजपा विजय का नया इतिहास रचेगी।

श्री शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने महिलाओं को सशक्त बनाया है। प्रदेश में छल और झूठ की राजनीति करने वाले गली गली घूम रहे है। हर बहन को आने वाले चुनाव में प्रत्येक घर में सजग प्रहरी बनकर उनको जवाब देना है। उन्होंने कहा कि प्रसन्नता की बात है कि आज राखी संग पाती कार्यक्रम में प्रदेश के कोने-कोने से हमारी बहनें मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान को राखी बांधने आई है। इस अभिनव कार्यक्रम के लिए भाजपा महिला मोर्चा की पूरी टीम को हार्दिक बधाई देता हूं। 

इस अवसर पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की धर्मपत्नी श्रीमती साधना सिंह, महापौर श्रीमती मालती राय, मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती माया नरोलिया, पार्टी की प्रदेश मंत्री श्रीमती लता वानखेड़े, प्रदेश प्रवक्ता सुश्री नेहा बग्गा, मोर्चा की प्रदेश महामंत्री श्रीमती अश्विनी परांजपे, श्रीमती माया पटेल सहित मोर्चा की पदाधिकारी व बहनें मौजूद थीं।

Comments

Popular posts from this blog

हेयर ट्रीटमेंट को लेकर सजग हो रहे लोग : राज श्रीवास

सुनीता ब्यूटी एकेडमी द्वारा दो दिवसीय हेयर मास्टर क्लॉस का आयोजन भोपाल। सौंदर्य के क्षेत्र में कार्यरत राजधानी की जानीमानी संस्था सुनीता ब्यूटी एकेडमी भोपाल द्वारा आनंद नगर में प्रारम्भ किए गए अपने नवीन आउटलेट में 2 दिन का हेयर आर्टिस्ट डिप्लोमा क्लॉस आयोजित किया गया। उक्त जानकारी देते हुए सुनीता ब्यूटी एकेडमी भोपाल की संस्थापक सुनीता सिंह ने बताया कि छत्तीसगढ़ के हेयर गुरु के नाम से मशहूर तथा  जानेमाने हेयर एक्सपर्ट राज श्रीवास के मार्गदर्शन में दो दिवसीय हेयर मास्टर क्लॉस और हेयर आर्टिस्ट डिप्लोमा क्लॉस का आयोजन किया गया। इस दो दिवसीय सत्र में पहले दिन इंटरनेशनल  हेयर कट टेक्निक, एडवांस ब्लो ड्राई स्टाइलिंग, इंटरनेशनल  हेयर कलर टेक्निक, ऑफ्टर कलर स्टाइलिंग, कलर केयर एंड टेक्निक की जानकारी दी जी। वहीं सत्र के दूसरे दिन हेयर नैनो प्लास्टिया ट्रीटमेंट, मेगा साइन ट्रीटमेंट,  इको प्लास्टिया ट्रीटमेंट, हेयर बोटोक्स ट्रीटमेंट, हेयर कॉलेजेन ट्रीटमेंट,  फ्रिज़ ऑट हेयर ट्रीटमेंट की जानकारी सभी ब्यूटी आर्टिस्टों की दी गई। ब्यूटी एक्सपर्ट सुनीता सिंह और गायत्री मालवीय द्...

जेल के अन्दर का वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड कर जेल की सुरक्षा के साथ किया खिलवाड़ : मिर्ची बाबा

मिर्ची बाबा ने केंद्रीय जेल अधीक्षक के कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल कहा, कैदियों के पेट काटकर उनकी स्वंत्रता और गरिमा तथा जेल की गोपनीयता कर रहे भंग भोपाल। पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी के महामंडलेश्वर महामंडलेश्वर स्वामी वैराग्यानंद गिरी महाराज ने केंद्रीय जेल भोपाल के अधीक्षक पर कैदियों के पेट काटकर उनकी स्वंत्रता और गरिमा तथा जेल की गोपनीयता कर रहे भंग करने का आरोप लगाया है। मिर्ची बाबा ने कहा कि मुझे विशेष सूत्रों के माध्यम से पता चला है कि जेल में बंद कैदियों के पेट का हक काट कर जेल अधीक्षक ने कथावाचक  अनिरुद्धाचार्य की कथा का आयोजन केंद्रीय जेल में किया गया एवं कथा के दौरान संबंधित कैदियों से समव्यावहार व बातचीत का वार्तालाप कथावाचक के यूट्यूब चैनल पर भी चलाया जा रहा है । मिर्ची बाबा ने कहा कि केन्द्रीय जेल भोपाल में वर्ष 2023 में कथावाचक हरि ठाकुर चंडीगढ़ एवं वर्ष 2024 में कथावाचक आचार्य अनिरुद्धाचार्य की बड़े स्तर पर दो भागवत कथाओं का आयोजन किया गया था। सवाल यह उठता है कि आयोजन में खर्च की गई राशि और उसकी अनुमति क्या प्रशासन से ली गई थी।  उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन के...

भूमि पूजन करने आईं मंत्री, मधुमक्खियों ने लगवा दी दौड़

जान बचाकर दौड़ीं, काम नहीं आई सरकारी सुरक्षा व्यवस्था  मंच से शुरू हुआ मधुमक्खियों का कहर, मच गई भगदड़ सतना (मध्य प्रदेश)।  नेता और मंत्री जहां जाते हैं, वहां सुरक्षा का इतना कड़ा घेरा होता है कि परिंदा भी पर नहीं मार सकता। लेकिन सतना में मधुमक्खियों ने इस सुरक्षा का ऐसा मजाक उड़ाया कि मंत्री और अधिकारी तक जान बचाकर भागने पर मजबूर हो गए! शुक्रवार को सतना के सिविल लाइन इलाके में बन रहे शहीद स्मृति पार्क का भूमि पूजन समारोह था। राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी जैसे ही पूजा की तैयारी करने लगीं, अचानक सैकड़ों मधुमक्खियों का झुंड वहां आ धमका। मधुमक्खियों ने बिना किसी चेतावनी के ऐसा हमला किया कि पूरा कार्यक्रम स्थल जंग का मैदान बन गया। अफसर, नेता, सुरक्षा गार्ड—जो जहां था, वही से अपनी जान बचाने भागा! मंत्री प्रतिमा बागरी भी दौड़ती नजर आईं, उनके साथ अधिकारियों की भी हालत खराब हो गई। सुरक्षा बेबस, मंत्री को भी भागना पड़ा मंत्री और अधिकारी अक्सर वीआईपी सुरक्षा घेरे में चलते हैं, लेकिन यहां मधुमक्खियों ने सारी व्यवस्थाओं को ध्वस्त कर दिया। गार्ड, पुलिसकर्मी भी बचने के लिए इधर-उधर भागते दिखे। ...