Skip to main content

जब दलों ने नकारा तब नारायण ने विंध्य में प्रत्याशी उतारा



आखिर कांग्रेस-भाजपा से टिकट नहीं मिलने के बाद विंध्य जनता पार्टी ने उतारे प्रत्याशी

रमाकांत द्विवेदी

भोपाल। पृथक विन्ध्य की मांग को लेकर पिछले कुछ समय से विंध्य क्षेत्र में आवाज उठाने वाले मैहर विधानसभा के बाहुबली नेता एवं विधायक नारायण त्रिपाठी को न तो भाजपा ने अपना प्रत्याशी बनाया है न ही कांग्रेस ने। उन्होने अपनी पार्टी तो पहले ही बना लिया था लेकिन चुनाव लड़ने की घोषणा नहीं की थी। उन्हे यह पता था कि भाजपा प्रत्याशी नहीं बनायेगी लेकिन कांग्रेस से मौका जरूर मिलेगा। उनके व्यक्तिगत संबंध कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ से थे लेकिन उनके साथ कांग्रेस भी न्याय नहीं कर पाई। भाजपा से तो उन्होंने रिश्ते खराब  ही कर लिये थे। अब ऐन वक्त पर उनके पास अपनी ही पार्टी से चुनाव लड़ने के अलावा कोई चारा भी तो नहीं बचा था। लिहाजा विन्ध्य क्षेत्र की तीस विधानसभा सीटों मे से पच्चीस सीटों पर प्रत्याशी उतार दिये हैै। अपने परंपरागत सीट मैहर से खुद नारायण त्रिपाठी चुनाव लडेगें। नारायण त्रिपाठी चार बार केे विधायक हैं। निर्दलीय, सपा, कांग्रेस, भाजपा से चुनाव लड़कर यह साबित कर चुके हैं कि वे इस क्षेत्र के सर्वमान्य नेता हैं और उन्हें दलों से कोई सरोकार नहीं है। यह सच है कि नारायण त्रिपाठी सर्वहारा वर्ग के नेताओं में शुमार हैं लेकिन उन्हे अब उस पार्टी से चुनाव लड़ना और लड़ना पड़ रहा है जिसका अभी वजूद ही नहीं है। सो नारायण त्रिपाठी को इस बार अपनी समूची ताकत का जोर लगाना पड़ेगा। उनकी पार्टी के साथ उनके भविष्य का निर्णय भी होगा कि भाजपा और कांग्रेस छोड़ने के बाद जनता के बीच क्या स्थिति होती है।

ऐसा होगा मुकाबला 

मैहर : यहां से भाजपा ने श्रीकांत चतुर्वेदी को उतार दिया है। इसी सीट के विधायक अभी नारायण त्रिपाठी हैं। कांग्रेस के प्रत्याशी धर्मेश घई हैं। 

सतना : यहां से भाजपा ने सांसद गणेश सिंह पर दांव लगाया है जबकि कांग्रेस ने अपने विधायक सिद्धार्थ कुशवाहा पर ही विश्वास किया है।बसपा ने रत्नाकर चतुर्वेदी को टिकट देकर इस सीट पर कांग्रेस के वोट को काटने की कोशिश की है। तो वहीं पर नारायण त्रिपाठी की विन्ध्य जनता पार्टी से वैश्य समाज को साधकर हर वर्ग के वोट प्राप्त करने जुगाड किया है।

अमरपाटन: सतना जिले के ही अमरपाटन विधानसभा सीट से कांग्रेस ने राजेंद्र सिंह को प्रत्याशी बनाया है। वे अभी यहीं से विधायक भी है। भाजपा ने रामखेलावन पटेल को टिकट दिया है। विन्ध्य जनता पार्टी से श्रीमती शशि सत्येंद्र प्रत्याशी हुए हैं।

नागौद : यहां से भाजपा के प्रत्याशी पूर्व मंत्री नागेंद्र सिंह हुए हैं। कांग्रेस की डाक्टर रश्मि पटेल प्रत्याशी घोषित हुईं हैं।

चित्रकूट : यहां से कांग्रेस के प्रत्याशी  नीलांशु चतुर्वेदी हैं जबकि भाजपा से सुरेंद्र सिंह गहरवार हैं। अभी विन्ध्य जनता पार्टी ने प्रत्याशी नही उतारा है।

रामपुर बाघेलान : इस सीट में भाजपा से विक्की सिंह तो कांग्रेस रमाशंकर पयासी प्रत्याशी घोषित किये जा चुके हैं।

विन्ध्य जनता पार्टी ने इन्हें बनाया प्रत्याशी

रैगांव        -  श्रीमती आरती वर्मा

सतना      -  हरिओम गुप्ता

मैहर        -     नारायण त्रिपाठी

अमरपाटन  - शशि सत्येन्द्र शर्मा

सेमरिया   -  हासिफ मोहम्मद अली

त्यौथर       -  अरूण गौतम

देवतालाब  -  कुंजबिहारी तिवारी

गुढ़         -   शिवमोहन शर्मा

चुरहट      -  अरूण द्विवेदी

सीधी       -  वाल्मिकी तिवारी

सिंहावल   -  आशीष मिश्रा

ब्यौहारी    -  लेखन सिंह

जयसिंह नगर  - फूलमती सिंह

जैतपुर         -  हीरालाल पनिका

अनुपपूर       - प्यारेलाल पनिका

पुष्पराजगढ़  - अमृतलाल सोनवानी

बाँधवगढ़       - ध्रुव सिंह

मानपूर         -  राजकुमार बैगा

शहपुरा         -  मदन सिंह परस्ते

डिंडौरी         -  सितार मरकाम

भोपाल दक्षिण-पश्चिम - मनीष पांड़े

अम्बेड़कर नगर  -  बैद्यनाथ मिश्रा

बड़ामलहरा      -   दिनेश यादव

Comments

Popular posts from this blog

हेयर ट्रीटमेंट को लेकर सजग हो रहे लोग : राज श्रीवास

सुनीता ब्यूटी एकेडमी द्वारा दो दिवसीय हेयर मास्टर क्लॉस का आयोजन भोपाल। सौंदर्य के क्षेत्र में कार्यरत राजधानी की जानीमानी संस्था सुनीता ब्यूटी एकेडमी भोपाल द्वारा आनंद नगर में प्रारम्भ किए गए अपने नवीन आउटलेट में 2 दिन का हेयर आर्टिस्ट डिप्लोमा क्लॉस आयोजित किया गया। उक्त जानकारी देते हुए सुनीता ब्यूटी एकेडमी भोपाल की संस्थापक सुनीता सिंह ने बताया कि छत्तीसगढ़ के हेयर गुरु के नाम से मशहूर तथा  जानेमाने हेयर एक्सपर्ट राज श्रीवास के मार्गदर्शन में दो दिवसीय हेयर मास्टर क्लॉस और हेयर आर्टिस्ट डिप्लोमा क्लॉस का आयोजन किया गया। इस दो दिवसीय सत्र में पहले दिन इंटरनेशनल  हेयर कट टेक्निक, एडवांस ब्लो ड्राई स्टाइलिंग, इंटरनेशनल  हेयर कलर टेक्निक, ऑफ्टर कलर स्टाइलिंग, कलर केयर एंड टेक्निक की जानकारी दी जी। वहीं सत्र के दूसरे दिन हेयर नैनो प्लास्टिया ट्रीटमेंट, मेगा साइन ट्रीटमेंट,  इको प्लास्टिया ट्रीटमेंट, हेयर बोटोक्स ट्रीटमेंट, हेयर कॉलेजेन ट्रीटमेंट,  फ्रिज़ ऑट हेयर ट्रीटमेंट की जानकारी सभी ब्यूटी आर्टिस्टों की दी गई। ब्यूटी एक्सपर्ट सुनीता सिंह और गायत्री मालवीय द्...

जेल के अन्दर का वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड कर जेल की सुरक्षा के साथ किया खिलवाड़ : मिर्ची बाबा

मिर्ची बाबा ने केंद्रीय जेल अधीक्षक के कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल कहा, कैदियों के पेट काटकर उनकी स्वंत्रता और गरिमा तथा जेल की गोपनीयता कर रहे भंग भोपाल। पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी के महामंडलेश्वर महामंडलेश्वर स्वामी वैराग्यानंद गिरी महाराज ने केंद्रीय जेल भोपाल के अधीक्षक पर कैदियों के पेट काटकर उनकी स्वंत्रता और गरिमा तथा जेल की गोपनीयता कर रहे भंग करने का आरोप लगाया है। मिर्ची बाबा ने कहा कि मुझे विशेष सूत्रों के माध्यम से पता चला है कि जेल में बंद कैदियों के पेट का हक काट कर जेल अधीक्षक ने कथावाचक  अनिरुद्धाचार्य की कथा का आयोजन केंद्रीय जेल में किया गया एवं कथा के दौरान संबंधित कैदियों से समव्यावहार व बातचीत का वार्तालाप कथावाचक के यूट्यूब चैनल पर भी चलाया जा रहा है । मिर्ची बाबा ने कहा कि केन्द्रीय जेल भोपाल में वर्ष 2023 में कथावाचक हरि ठाकुर चंडीगढ़ एवं वर्ष 2024 में कथावाचक आचार्य अनिरुद्धाचार्य की बड़े स्तर पर दो भागवत कथाओं का आयोजन किया गया था। सवाल यह उठता है कि आयोजन में खर्च की गई राशि और उसकी अनुमति क्या प्रशासन से ली गई थी।  उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन के...

भूमि पूजन करने आईं मंत्री, मधुमक्खियों ने लगवा दी दौड़

जान बचाकर दौड़ीं, काम नहीं आई सरकारी सुरक्षा व्यवस्था  मंच से शुरू हुआ मधुमक्खियों का कहर, मच गई भगदड़ सतना (मध्य प्रदेश)।  नेता और मंत्री जहां जाते हैं, वहां सुरक्षा का इतना कड़ा घेरा होता है कि परिंदा भी पर नहीं मार सकता। लेकिन सतना में मधुमक्खियों ने इस सुरक्षा का ऐसा मजाक उड़ाया कि मंत्री और अधिकारी तक जान बचाकर भागने पर मजबूर हो गए! शुक्रवार को सतना के सिविल लाइन इलाके में बन रहे शहीद स्मृति पार्क का भूमि पूजन समारोह था। राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी जैसे ही पूजा की तैयारी करने लगीं, अचानक सैकड़ों मधुमक्खियों का झुंड वहां आ धमका। मधुमक्खियों ने बिना किसी चेतावनी के ऐसा हमला किया कि पूरा कार्यक्रम स्थल जंग का मैदान बन गया। अफसर, नेता, सुरक्षा गार्ड—जो जहां था, वही से अपनी जान बचाने भागा! मंत्री प्रतिमा बागरी भी दौड़ती नजर आईं, उनके साथ अधिकारियों की भी हालत खराब हो गई। सुरक्षा बेबस, मंत्री को भी भागना पड़ा मंत्री और अधिकारी अक्सर वीआईपी सुरक्षा घेरे में चलते हैं, लेकिन यहां मधुमक्खियों ने सारी व्यवस्थाओं को ध्वस्त कर दिया। गार्ड, पुलिसकर्मी भी बचने के लिए इधर-उधर भागते दिखे। ...