Skip to main content

न्यूयॉर्क से लंदन 30 सेकंड में



पार्कर सोलर प्रोब बनाएगा 195 किमी प्रति सेकंड स्पीड का नया रेकॉर्ड 

वॉशिंगटन। अंतरिक्ष में भारत ने आदित्य एल-1 स्पेसक्राफ्ट लॉन्च किया है जो सूर्य की स्टडी के लिए बनाया गया है। लेकिन इससे पहले नासा ने पार्कर सोलर प्रोब भी लॉन्च किया है। अब स्पेस एक्स्प्लोरेशन के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण क्षण आने वाला है। अब से एक साल बाद 24 दिसंबर को नासा का पार्कर सोलर प्रोब 195 किमी/प्रति सेकंड (7 लाख किमी/ घंटे) की स्पीड से सूर्य के पास से गुजरेगा। इंसानों की बनाई कोई भी वस्तु आजतक इतनी स्पीड से नहीं चली है। न ही वह पार्कर सोलर प्रोब की तरह सूर्य के करीब गई है। पार्कर सूर्य की सतह से 61 लाख किमी दूर तक जा चुका है। पार्कर सोलर प्रोजेक्ट के वैज्ञानिक डॉ नूर राउफी ने कहा, यह माना जा सकता है कि हम लगभग सूर्य पर उतर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह पूरी मानवता के लिए 1969 की चंद्रमा लैंडिंग के बराबर की उपलब्धि है। पार्कर की यह स्पीड सूर्य के अत्यधिक गुरुत्वाकर्षण खिंचाव के जरिए आएगा। यह स्पीड इतनी ज्यादा होगी कि 30 सेकंड में न्यूयॉर्क से लंदन पहुंचा जा सकता है। अमेरिकी स्पेस एजेंसी का पार्कर सोलर प्रोब अब तक के सबसे साहसिक मिशनों में से एक है। 

स्पेसक्राफ्ट के सामने बड़ी चुनौती

साल 2018 में इसे सूर्य की स्टडी के लिए लॉन्च किया गया था। स्पेसक्राफ्ट का लक्ष्य हर बार सूर्य के करीब से गुजरना है। 2024 में यह स्पेसक्राफ्ट सूर्य के इतना करीब जाएगा, जो सूर्य-पृथ्वी की दूरी का सिर्फ 4 फीसदी होगा। हालांकि पार्कर के सामने इस स्पीड तक पहुंचने में कई चुनौतियां होंगी। सूर्य के करीब जाने पर इसका तापमान लगभग 1400 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा। इस मिशन की रणनीति जल्दी से अंदर जाना और जल्दी से बाहर आना है। मोटी शील्ड के पीछे इसके पूरे उपकरण रहते हैं, जिनसे सौर पर्यावरण का माप किया जाता है।

 क्या खोजा जाएगा 

शोधकर्ताओं को इस खतरनाक मिशन में उम्मीद है कि उन्हें कुछ प्रमुख सौर प्रक्रियाओं पर महत्वपूर्ण जानकारी मिलेगी। इनमें भी मुख्य रूप से सूर्य के बाहरी वातावरण कोरोना के बारे में पता चलेगा। दरअसल सूर्य की सतह का तापमान लगभग 6000 डिग्री सेल्सियस है। लेकिन कोरोना के भीतर यह लाखों डिग्री से ज्यादा ऊपर तक होता है। कोरोना सूर्य से काफी ऊपर होता है। इसे वायुमंडल की तरह समझ लीजिए। सतह से ज्यादा इसका तापमान वैज्ञानिकों के लिए हैरानी वाली बात है।

Comments

Popular posts from this blog

हेयर ट्रीटमेंट को लेकर सजग हो रहे लोग : राज श्रीवास

सुनीता ब्यूटी एकेडमी द्वारा दो दिवसीय हेयर मास्टर क्लॉस का आयोजन भोपाल। सौंदर्य के क्षेत्र में कार्यरत राजधानी की जानीमानी संस्था सुनीता ब्यूटी एकेडमी भोपाल द्वारा आनंद नगर में प्रारम्भ किए गए अपने नवीन आउटलेट में 2 दिन का हेयर आर्टिस्ट डिप्लोमा क्लॉस आयोजित किया गया। उक्त जानकारी देते हुए सुनीता ब्यूटी एकेडमी भोपाल की संस्थापक सुनीता सिंह ने बताया कि छत्तीसगढ़ के हेयर गुरु के नाम से मशहूर तथा  जानेमाने हेयर एक्सपर्ट राज श्रीवास के मार्गदर्शन में दो दिवसीय हेयर मास्टर क्लॉस और हेयर आर्टिस्ट डिप्लोमा क्लॉस का आयोजन किया गया। इस दो दिवसीय सत्र में पहले दिन इंटरनेशनल  हेयर कट टेक्निक, एडवांस ब्लो ड्राई स्टाइलिंग, इंटरनेशनल  हेयर कलर टेक्निक, ऑफ्टर कलर स्टाइलिंग, कलर केयर एंड टेक्निक की जानकारी दी जी। वहीं सत्र के दूसरे दिन हेयर नैनो प्लास्टिया ट्रीटमेंट, मेगा साइन ट्रीटमेंट,  इको प्लास्टिया ट्रीटमेंट, हेयर बोटोक्स ट्रीटमेंट, हेयर कॉलेजेन ट्रीटमेंट,  फ्रिज़ ऑट हेयर ट्रीटमेंट की जानकारी सभी ब्यूटी आर्टिस्टों की दी गई। ब्यूटी एक्सपर्ट सुनीता सिंह और गायत्री मालवीय द्...

जेल के अन्दर का वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड कर जेल की सुरक्षा के साथ किया खिलवाड़ : मिर्ची बाबा

मिर्ची बाबा ने केंद्रीय जेल अधीक्षक के कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल कहा, कैदियों के पेट काटकर उनकी स्वंत्रता और गरिमा तथा जेल की गोपनीयता कर रहे भंग भोपाल। पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी के महामंडलेश्वर महामंडलेश्वर स्वामी वैराग्यानंद गिरी महाराज ने केंद्रीय जेल भोपाल के अधीक्षक पर कैदियों के पेट काटकर उनकी स्वंत्रता और गरिमा तथा जेल की गोपनीयता कर रहे भंग करने का आरोप लगाया है। मिर्ची बाबा ने कहा कि मुझे विशेष सूत्रों के माध्यम से पता चला है कि जेल में बंद कैदियों के पेट का हक काट कर जेल अधीक्षक ने कथावाचक  अनिरुद्धाचार्य की कथा का आयोजन केंद्रीय जेल में किया गया एवं कथा के दौरान संबंधित कैदियों से समव्यावहार व बातचीत का वार्तालाप कथावाचक के यूट्यूब चैनल पर भी चलाया जा रहा है । मिर्ची बाबा ने कहा कि केन्द्रीय जेल भोपाल में वर्ष 2023 में कथावाचक हरि ठाकुर चंडीगढ़ एवं वर्ष 2024 में कथावाचक आचार्य अनिरुद्धाचार्य की बड़े स्तर पर दो भागवत कथाओं का आयोजन किया गया था। सवाल यह उठता है कि आयोजन में खर्च की गई राशि और उसकी अनुमति क्या प्रशासन से ली गई थी।  उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन के...

भूमि पूजन करने आईं मंत्री, मधुमक्खियों ने लगवा दी दौड़

जान बचाकर दौड़ीं, काम नहीं आई सरकारी सुरक्षा व्यवस्था  मंच से शुरू हुआ मधुमक्खियों का कहर, मच गई भगदड़ सतना (मध्य प्रदेश)।  नेता और मंत्री जहां जाते हैं, वहां सुरक्षा का इतना कड़ा घेरा होता है कि परिंदा भी पर नहीं मार सकता। लेकिन सतना में मधुमक्खियों ने इस सुरक्षा का ऐसा मजाक उड़ाया कि मंत्री और अधिकारी तक जान बचाकर भागने पर मजबूर हो गए! शुक्रवार को सतना के सिविल लाइन इलाके में बन रहे शहीद स्मृति पार्क का भूमि पूजन समारोह था। राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी जैसे ही पूजा की तैयारी करने लगीं, अचानक सैकड़ों मधुमक्खियों का झुंड वहां आ धमका। मधुमक्खियों ने बिना किसी चेतावनी के ऐसा हमला किया कि पूरा कार्यक्रम स्थल जंग का मैदान बन गया। अफसर, नेता, सुरक्षा गार्ड—जो जहां था, वही से अपनी जान बचाने भागा! मंत्री प्रतिमा बागरी भी दौड़ती नजर आईं, उनके साथ अधिकारियों की भी हालत खराब हो गई। सुरक्षा बेबस, मंत्री को भी भागना पड़ा मंत्री और अधिकारी अक्सर वीआईपी सुरक्षा घेरे में चलते हैं, लेकिन यहां मधुमक्खियों ने सारी व्यवस्थाओं को ध्वस्त कर दिया। गार्ड, पुलिसकर्मी भी बचने के लिए इधर-उधर भागते दिखे। ...