24 पदों के लिए 96 प्रत्याशी मैदान में, कल आएंगे परिणाम



जिला अभिभाषक संघ चुनाव 

 भोपाल। जिला अभिभाषक संघ के चुनाव को लेकर भोपाल कोर्ट में मतदान पूरा हो गया। 96 प्रत्याशी मैदान में हैं। 4616 अधिवक्ताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया। मंगलवार 9 जनवरी को चुनाव परिणाम भी घोषित किए जाएंगे। बुधवार को कार्यकारिणी घोषित की जाएगी। चुनाव के मद्देनजर कोर्ट परिसर में पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए थे। मुख्य चुनाव अधिकारी रवींद्र तिवारी ने बताया कि जिला बार एसोसिएशन भोपाल में 8500 अधिवक्ता पंजीकृत हैं। मध्यप्रदेश स्टेट बार कौंसिल की वेरिफिकेशन लिस्ट के अनुसार 4616 अधिवक्ताओं ने मतदाता अपने मतों का प्रयोग किया। इस चुनाव में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, सह-सचिव, कोषाध्यक्ष एवं पुस्तकालयाध्यक्ष तथा पुरुष/महिला कार्यकारिणी सदस्य के 24 पदों के लिए 96 प्रत्याशी मैदान में हैं। आज जो भी चुनाव प्रक्रिया हुई है, उसमें एक प्रतिशत भी विवाद, पक्षपात और प्रचार नहीं हुआ है। 


Comments