Skip to main content

देश और लोकतंत्र को बचाने गांधी की जगह बोस बनना पड़ेगा: उमंग सिंघार

 

राजधानी में कांग्रेस का मौन धरना, राहुल की यात्रा रोकने के खिलाफ प्रदर्शन
 नेता प्रतिपक्ष बोले, जर्मनी से एक नया हिटलर यहां आ गया 

भोपाल। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा-जिस तरह से देश में माहौल चल रहा है, वह लोकतंत्र को खत्म करने की साजिश है। युवाओं, अर्थव्यवस्था, महंगाई की बात नहीं हो रही है। आज जिस तरह से राहुल गांधी की यात्रा को रोका गया। आज सुभाष चंद्र बोस की आज जयंती है और मैं कांग्रेस कार्यकर्ताओं से कहना चाहता हूं कि आज गांधी की जगह सुभाष चंद्र बोस बनना पड़ेगा, क्योंकि इस देश और लोकतंत्र को बचाना है। नेता प्रतिपक्ष श्री सिंघार राजधानी के रोशनपुरा चौराहे पर आयोजित कांग्रेस नेताओं ने मौन धरने के बाद मीडिया से बातचीत कर रहे थे। सिंघार ने कहा-न्याय यात्रा आम आदमी के अधिकार की यात्रा है। यह राहुल गांधी की अपनी यात्रा नहीं है। आम लोग यात्रा से जुड़े हैं, मुझे लगता है कि जर्मनी से एक नया हिटलर यहां आ गया, और हिटलर शाही चालू हो गई। 2024 के बाद ऐसा ना हो के देश में चुनाव ही ना हो। उन्होंने कहा कि ईवीएम बंद होगी तो देश का लोकतंत्र सुरक्षित रहेगा। दरअसल, राहुल गांधी की न्याय यात्रा मंगलवार को गुवाहाटी पहुंची थी, जहां असम पुलिस ने उन्हें रोक दिया। राहुल अपने काफिले के साथ गुवाहाटी शहर में जाना चाहते थे, लेकिन प्रशासन ने इसकी इजाजत नहीं दी। असम में राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा को रोकने के विरोध में कांग्रेस देशभर में प्रदर्शन कर रही है। भोपाल में भी कांग्रेस नेताओं ने मौन धरना दिया। इस प्रदर्शन में पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह, पीसीसी चीफ जीतू पटवारी और नेता प्रतिपक्ष भी मौजूद रहे। 

राहुल गांधी को मंदिर जाने से रोका: दिग्विजय सिंह

 पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कहा, मेरा बस एक ही ऐतराज है कि 22 जनवरी को नरेंद्र मोदी ने जिन सभी लोगों को अयोध्या आमंत्रित किया था, वो वहां उपस्थित हो गए। जिनको आमंत्रित नहीं किया था, उनसे कहा था कि आप जहां हैं वहां मंदिर में जाइए। राहुल गांधी ने मंदिर में जाने के लिए पहल की, लेकिन उन्हें क्यों रोक दिया गया? इसका उत्तर ना भाजपा के पास है। ना भारतीय जनता पार्टी के मुख्यमंत्री के पास है और न प्रधानमंत्री के पास है। दिग्विजय सिंह ने कहा राम राज्य की यह लोग बात करते हैं, क्या यही राम राज्य है? हम अकेले मंदिर में जाएंगे और किसी को नहीं जाने देंगे। इसी अन्याय के खिलाफ कांग्रेस पार्टी भारत जोड़ो यात्रा चल रही है। दिग्विजय सिंह ने कहा कि अयोध्या जाने का आमंत्रण राहुल गांधी को नहीं मिला था। 

भाजपा लोकतंत्र की हत्या करना चाहती है: पटवारी 

पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने कहा- भाजपा आने वाले समय में लोकतंत्र की हत्या करना चाहती है। डॉ. भीमराव अंबेडकर ने संविधान में मत देने का अधिकार दिया है। भाजपा इस विचार और भावना को आत्मसात नहीं करती है। उनके जितने भी संगठन है उनमें लोकतंत्र की व्यवस्था नहीं होती है। हम असम में हुई अभद्रता की निंदा करते हैं। आशा करते हैं कि भाजपा लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा करें, उनका सम्मान करें। 

Comments

Popular posts from this blog

हेयर ट्रीटमेंट को लेकर सजग हो रहे लोग : राज श्रीवास

सुनीता ब्यूटी एकेडमी द्वारा दो दिवसीय हेयर मास्टर क्लॉस का आयोजन भोपाल। सौंदर्य के क्षेत्र में कार्यरत राजधानी की जानीमानी संस्था सुनीता ब्यूटी एकेडमी भोपाल द्वारा आनंद नगर में प्रारम्भ किए गए अपने नवीन आउटलेट में 2 दिन का हेयर आर्टिस्ट डिप्लोमा क्लॉस आयोजित किया गया। उक्त जानकारी देते हुए सुनीता ब्यूटी एकेडमी भोपाल की संस्थापक सुनीता सिंह ने बताया कि छत्तीसगढ़ के हेयर गुरु के नाम से मशहूर तथा  जानेमाने हेयर एक्सपर्ट राज श्रीवास के मार्गदर्शन में दो दिवसीय हेयर मास्टर क्लॉस और हेयर आर्टिस्ट डिप्लोमा क्लॉस का आयोजन किया गया। इस दो दिवसीय सत्र में पहले दिन इंटरनेशनल  हेयर कट टेक्निक, एडवांस ब्लो ड्राई स्टाइलिंग, इंटरनेशनल  हेयर कलर टेक्निक, ऑफ्टर कलर स्टाइलिंग, कलर केयर एंड टेक्निक की जानकारी दी जी। वहीं सत्र के दूसरे दिन हेयर नैनो प्लास्टिया ट्रीटमेंट, मेगा साइन ट्रीटमेंट,  इको प्लास्टिया ट्रीटमेंट, हेयर बोटोक्स ट्रीटमेंट, हेयर कॉलेजेन ट्रीटमेंट,  फ्रिज़ ऑट हेयर ट्रीटमेंट की जानकारी सभी ब्यूटी आर्टिस्टों की दी गई। ब्यूटी एक्सपर्ट सुनीता सिंह और गायत्री मालवीय द्...

जेल के अन्दर का वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड कर जेल की सुरक्षा के साथ किया खिलवाड़ : मिर्ची बाबा

मिर्ची बाबा ने केंद्रीय जेल अधीक्षक के कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल कहा, कैदियों के पेट काटकर उनकी स्वंत्रता और गरिमा तथा जेल की गोपनीयता कर रहे भंग भोपाल। पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी के महामंडलेश्वर महामंडलेश्वर स्वामी वैराग्यानंद गिरी महाराज ने केंद्रीय जेल भोपाल के अधीक्षक पर कैदियों के पेट काटकर उनकी स्वंत्रता और गरिमा तथा जेल की गोपनीयता कर रहे भंग करने का आरोप लगाया है। मिर्ची बाबा ने कहा कि मुझे विशेष सूत्रों के माध्यम से पता चला है कि जेल में बंद कैदियों के पेट का हक काट कर जेल अधीक्षक ने कथावाचक  अनिरुद्धाचार्य की कथा का आयोजन केंद्रीय जेल में किया गया एवं कथा के दौरान संबंधित कैदियों से समव्यावहार व बातचीत का वार्तालाप कथावाचक के यूट्यूब चैनल पर भी चलाया जा रहा है । मिर्ची बाबा ने कहा कि केन्द्रीय जेल भोपाल में वर्ष 2023 में कथावाचक हरि ठाकुर चंडीगढ़ एवं वर्ष 2024 में कथावाचक आचार्य अनिरुद्धाचार्य की बड़े स्तर पर दो भागवत कथाओं का आयोजन किया गया था। सवाल यह उठता है कि आयोजन में खर्च की गई राशि और उसकी अनुमति क्या प्रशासन से ली गई थी।  उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन के...

भूमि पूजन करने आईं मंत्री, मधुमक्खियों ने लगवा दी दौड़

जान बचाकर दौड़ीं, काम नहीं आई सरकारी सुरक्षा व्यवस्था  मंच से शुरू हुआ मधुमक्खियों का कहर, मच गई भगदड़ सतना (मध्य प्रदेश)।  नेता और मंत्री जहां जाते हैं, वहां सुरक्षा का इतना कड़ा घेरा होता है कि परिंदा भी पर नहीं मार सकता। लेकिन सतना में मधुमक्खियों ने इस सुरक्षा का ऐसा मजाक उड़ाया कि मंत्री और अधिकारी तक जान बचाकर भागने पर मजबूर हो गए! शुक्रवार को सतना के सिविल लाइन इलाके में बन रहे शहीद स्मृति पार्क का भूमि पूजन समारोह था। राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी जैसे ही पूजा की तैयारी करने लगीं, अचानक सैकड़ों मधुमक्खियों का झुंड वहां आ धमका। मधुमक्खियों ने बिना किसी चेतावनी के ऐसा हमला किया कि पूरा कार्यक्रम स्थल जंग का मैदान बन गया। अफसर, नेता, सुरक्षा गार्ड—जो जहां था, वही से अपनी जान बचाने भागा! मंत्री प्रतिमा बागरी भी दौड़ती नजर आईं, उनके साथ अधिकारियों की भी हालत खराब हो गई। सुरक्षा बेबस, मंत्री को भी भागना पड़ा मंत्री और अधिकारी अक्सर वीआईपी सुरक्षा घेरे में चलते हैं, लेकिन यहां मधुमक्खियों ने सारी व्यवस्थाओं को ध्वस्त कर दिया। गार्ड, पुलिसकर्मी भी बचने के लिए इधर-उधर भागते दिखे। ...