भोपाल में साकेत नगर महिला मंडल द्वारा सुंदरकांड का आयोजन



कॉलोनी में दूसरे दिन भी दीपोत्सव, महिलाओं ने किए भजन

भोपाल। अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में साकेत नगर स्थित श्री दुर्गा उत्सव समिति केशव बाल उद्यान में महिला मंडल ने दूसरे दिन दीपोत्सव का आयोजन किया। इस मौके पर राम दरबार सजाया गया और सुंदरकांड, हनुमान चालीसा के पाठ के साथ महिलाओं ने भजन किए, महिलाएं भावविभोर होकर नृत्य करने लगीं। भगवान कर छप्पन भोग लगाया गया, इसके बाद मंदिर को दीपों से रोशन किया।
रामलला महोत्सव के चलते रहवासियों ने अपने-अपने घरों को रंगोली, भगवा झंडे और खूबसूरत लाइटिंग से सजाया था। इस अवसर पर सुष्मिता पाठक, हेमलता जैन, प्रतिमा दुबे, वंदना गुप्ता, शिखा, खुशबू, अर्चना, नीतू, रेखा, कल्पना, संध्या, सुपुर्णा, विनीता, मिनिका, प्रेरणा, सीमा, वैशाली, आरती, रविका, ममता, फाल्गुनी, सुनीता, सरिता आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।


Comments