Skip to main content

मोदी गुलाल के साथ 64 हजार बूथ पर पहुंचेंगे भाजपा कार्यकर्ता



भोपाल। मध्यप्रदेश में लोकसभा चुनाव से पहले होली के त्यौहार की वजह से सियासी रंग चढ़ने लगा है। भाजपा कार्यकर्ता 64 हजार बूथ पर मोदी गुलाल के साथ हर घर में पहुंचेंगे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने बताया कि सभी कार्यकर्ता हर घर जाकर लोगों को गुलाल लगाएंगे और मोदी की राम-राम पहुंचाएंगे। उन्होंने केजरीवाल की गिरफ्तारी और मोदी समेत अन्य बड़े नेताओं के खिलाफ दिग्विजय सिंह के लोकसभा चुनाव लड़ने पर भी बयान दिया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने आगे कहा कि बूथ समिति, पन्ना प्रमुख सभी के साथ होली मिलन कार्यक्रम करेंगे। गुलाल के साथ गुजिए भी होंगे। हम सब मोदी का परिवार हैं। महिला कार्यकर्ता महिलाओं से संपर्क करेंगी। होली में शोकाकुल परिवारों से भी मुलाकात करेंगे जो हमारी संस्कृति में है। 

 केजरीवाल सॉफ्ट नक्सलिज्म के साथ खड़े होते हैं

अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पर वीडी शर्मा ने कहा कि केजरीवाल को ईडी ने गिरफ्तार किया है। केजरीवाल न्यायालय गए और कोर्ट ने भी गिरफ्तारी को सही बता दिया। सब तथ्य के आधार है। देश संविधान के आधार पर चलती है, चेहरा के आधार पर काम नहीं होगा। ईडी ने 10 दिन की रिमांड मांगी थी। देश में ऐसी घटना केजरीवाल जैसे ही कर सकते हैं। 100 करोड़ का यह सामान्य घोटाला नहीं है। अन्ना हजारे ने कहा कि केजरीवाल ने मेरी बात नहीं सुनी। जो सत्य है वह रहेगा। केजरीवाल सॉफ्ट नक्सलिज्म, आतंकवादियों के साथ खड़े होते हैं। ऐसे लोगों का जेल ही स्थान है। 

दिग्विजय जहां गए  वहां जमानत जब्त हो गई 

मोदी समेत अन्य बड़े नेताओं के खिलाफ दिग्विजय सिंह के लोकसभा चुनाव लड़ने पर बोले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि दिग्विजय ऐसे नेता हैं, जहां गए वहां उनकी जमानत जब्त हो गई। वे इस देश के नाकारे नेता हैं। इस बंटाधार को एमपी की जनता ने बाहर किया। जब कांग्रेस में कोई नेता चुनाव लड़ने तैयार ही नहीं हो रहा तो ऐसे बयान दिग्विजय दबाव में दे रहे हैं। रही बात कांग्रेस में टिकट की देरी कि तो कांग्रेस के दोहरे चरित्र के कारण ऐसा हो रहा है। कांग्रेस में प्रबुद्ध का स्थान नही है। महात्मा गांधी ने जो कहा था वो अब राहुल गांधी कर रहे हैं। 

Comments

Popular posts from this blog

हेयर ट्रीटमेंट को लेकर सजग हो रहे लोग : राज श्रीवास

सुनीता ब्यूटी एकेडमी द्वारा दो दिवसीय हेयर मास्टर क्लॉस का आयोजन भोपाल। सौंदर्य के क्षेत्र में कार्यरत राजधानी की जानीमानी संस्था सुनीता ब्यूटी एकेडमी भोपाल द्वारा आनंद नगर में प्रारम्भ किए गए अपने नवीन आउटलेट में 2 दिन का हेयर आर्टिस्ट डिप्लोमा क्लॉस आयोजित किया गया। उक्त जानकारी देते हुए सुनीता ब्यूटी एकेडमी भोपाल की संस्थापक सुनीता सिंह ने बताया कि छत्तीसगढ़ के हेयर गुरु के नाम से मशहूर तथा  जानेमाने हेयर एक्सपर्ट राज श्रीवास के मार्गदर्शन में दो दिवसीय हेयर मास्टर क्लॉस और हेयर आर्टिस्ट डिप्लोमा क्लॉस का आयोजन किया गया। इस दो दिवसीय सत्र में पहले दिन इंटरनेशनल  हेयर कट टेक्निक, एडवांस ब्लो ड्राई स्टाइलिंग, इंटरनेशनल  हेयर कलर टेक्निक, ऑफ्टर कलर स्टाइलिंग, कलर केयर एंड टेक्निक की जानकारी दी जी। वहीं सत्र के दूसरे दिन हेयर नैनो प्लास्टिया ट्रीटमेंट, मेगा साइन ट्रीटमेंट,  इको प्लास्टिया ट्रीटमेंट, हेयर बोटोक्स ट्रीटमेंट, हेयर कॉलेजेन ट्रीटमेंट,  फ्रिज़ ऑट हेयर ट्रीटमेंट की जानकारी सभी ब्यूटी आर्टिस्टों की दी गई। ब्यूटी एक्सपर्ट सुनीता सिंह और गायत्री मालवीय द्...

जेल के अन्दर का वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड कर जेल की सुरक्षा के साथ किया खिलवाड़ : मिर्ची बाबा

मिर्ची बाबा ने केंद्रीय जेल अधीक्षक के कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल कहा, कैदियों के पेट काटकर उनकी स्वंत्रता और गरिमा तथा जेल की गोपनीयता कर रहे भंग भोपाल। पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी के महामंडलेश्वर महामंडलेश्वर स्वामी वैराग्यानंद गिरी महाराज ने केंद्रीय जेल भोपाल के अधीक्षक पर कैदियों के पेट काटकर उनकी स्वंत्रता और गरिमा तथा जेल की गोपनीयता कर रहे भंग करने का आरोप लगाया है। मिर्ची बाबा ने कहा कि मुझे विशेष सूत्रों के माध्यम से पता चला है कि जेल में बंद कैदियों के पेट का हक काट कर जेल अधीक्षक ने कथावाचक  अनिरुद्धाचार्य की कथा का आयोजन केंद्रीय जेल में किया गया एवं कथा के दौरान संबंधित कैदियों से समव्यावहार व बातचीत का वार्तालाप कथावाचक के यूट्यूब चैनल पर भी चलाया जा रहा है । मिर्ची बाबा ने कहा कि केन्द्रीय जेल भोपाल में वर्ष 2023 में कथावाचक हरि ठाकुर चंडीगढ़ एवं वर्ष 2024 में कथावाचक आचार्य अनिरुद्धाचार्य की बड़े स्तर पर दो भागवत कथाओं का आयोजन किया गया था। सवाल यह उठता है कि आयोजन में खर्च की गई राशि और उसकी अनुमति क्या प्रशासन से ली गई थी।  उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन के...

भूमि पूजन करने आईं मंत्री, मधुमक्खियों ने लगवा दी दौड़

जान बचाकर दौड़ीं, काम नहीं आई सरकारी सुरक्षा व्यवस्था  मंच से शुरू हुआ मधुमक्खियों का कहर, मच गई भगदड़ सतना (मध्य प्रदेश)।  नेता और मंत्री जहां जाते हैं, वहां सुरक्षा का इतना कड़ा घेरा होता है कि परिंदा भी पर नहीं मार सकता। लेकिन सतना में मधुमक्खियों ने इस सुरक्षा का ऐसा मजाक उड़ाया कि मंत्री और अधिकारी तक जान बचाकर भागने पर मजबूर हो गए! शुक्रवार को सतना के सिविल लाइन इलाके में बन रहे शहीद स्मृति पार्क का भूमि पूजन समारोह था। राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी जैसे ही पूजा की तैयारी करने लगीं, अचानक सैकड़ों मधुमक्खियों का झुंड वहां आ धमका। मधुमक्खियों ने बिना किसी चेतावनी के ऐसा हमला किया कि पूरा कार्यक्रम स्थल जंग का मैदान बन गया। अफसर, नेता, सुरक्षा गार्ड—जो जहां था, वही से अपनी जान बचाने भागा! मंत्री प्रतिमा बागरी भी दौड़ती नजर आईं, उनके साथ अधिकारियों की भी हालत खराब हो गई। सुरक्षा बेबस, मंत्री को भी भागना पड़ा मंत्री और अधिकारी अक्सर वीआईपी सुरक्षा घेरे में चलते हैं, लेकिन यहां मधुमक्खियों ने सारी व्यवस्थाओं को ध्वस्त कर दिया। गार्ड, पुलिसकर्मी भी बचने के लिए इधर-उधर भागते दिखे। ...