Skip to main content

विपक्षी दलों के नेता भाजपा के खिलाफ भ्रम फैलाने का कार्य करते हैं : हितानंद



प्रदेश संगठन महामंत्री ने जिला कायसमिति की बैठक को किया संबोधित

मैहर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी वर्ष 2047 तक भारत को विश्व गुरू बनाने के लिए कार्य कर रहे हैं। यह लोकसभा चुनाव भारत के नवनिर्माण के लिए जीतना महत्वपूर्ण है। भारतीय जनता पार्टी जो कहती है, जो वादे करती है, उसे पूरा करती है। लेकिन विपक्षी दलों के नेता हमेशा से हमारी पार्टी के खिलाफ जनता में भ्रम फैलाने का कार्य करते आए हैं। पार्टी के सभी कार्यकर्ता पूरे उत्साह और लगन के साथ श्री नरेंद्र मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए मैदान में जुट जाए। कार्यकर्ता हर बूथ पर पार्टी में 370 नए मतदाताओं को जोड़ने के साथ 10 प्रतिशत वोट शेयर बढ़ाने का कार्य करें। यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद ने मैहर में जिला कार्यसमिति की बैठक को संबोधित करते हुए कही। कार्यक्रम को प्रदेश महामंत्री व संभाग प्रभारी रणवीर सिंह रावत, जिला अध्यक्ष कमलेश सुहाने और विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी ने भी संबोधित किया।



बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद ने कहा कि पहले नारा था की सौगंध राम की खाते हैं, मंदिर भव्य बनाएंगे और विरोधियां ने नारा दिया की मंदिर तो बनाएंगे पर तारीख नहीं बताएंगे। लेकिन दुनिया में भारत का मान-सम्मान बढ़ाने और भारत का हर क्षेत्र में विकास करने वाले प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने तारीख भी बताई और मंदिर का निर्माण कराकर भगवान श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा भी कराई। राम मंदिर को लेकर विपक्षी दलों के नेताओं ने जनता के बीच बहुत भ्रम फैलाया था। यह विरोधी दल अभी भी जनता के बीच भ्रम फैला रहे हैं। हमें विपक्षी दलों के हर षड्यंत्र और साजिश का पूरे तथ्यों के साथ जवाब देना है। प्रदेश संगठन महामंत्री जी ने नव नियुक्त जिला पदाधिकारियों को बधाई दी और बैठक कर लोकसभा चुनाव जीतने का मंत्र भी बताया।

पद्मश्री पहले चहेतों को मिलता था

प्रदेश संगठन महामंत्री श्री शर्मा ने कहा कि 2014 से पहले चहेतों को पद्मश्री मिलता रहा है। नरेन्द्र मोदी जब से प्रधानमंत्री बने हैं, उसके बाद से देश के कोने-कोने में छिपी हुई प्रतिभा को देश के सामने लाया जा रहा है और प्रतिभाओं को ही पद्म श्री पुरस्कार दिया जा रहा है। श्री शर्मा ने कहा कि भाजपा का एक एक कार्यकर्त्ता अपनी निष्ठा और ईमानदारी के साथ संकल्पित होता है। प्रदेश संगठन महामंत्री जी ने सभी कार्यकर्ताओं को अपने-अपने बूथ में पार्टी  का दस प्रतिशत वोट शेयर बढ़ाने का आह्वान किया है। 

माता शारदा के दर्शन कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की

बैठक से पहले प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद मैहर स्थित मां शारदा के दरबार में पहुंचे और दर्शन-पूजन कर प्रदेश की जनता की खुशहाली की कामना की। भाजपा जिला कार्यालय मैहर में आयोजित बैठक में सतना लोकसभा प्रभारी शशांक श्रीवास्तव भी मंचासीन रहे। इस अवसर पर डाक्टर रविशंकर दिवेदी, विश्वनाथ चौरसिया, अमित राय, सूर्य प्रकाश चौरसिया, संतोष सोनी, नितिन ताम्रकार,  कुलदीप तिवारी, देवेंद्र पांडे, जितेंद्र पटेल, जितेंद्र पाण्डेय, सुश्री चन्दा सिंह, सुश्री सविता शर्मा, सुश्री मोनिका दाहिया, सुश्री रीता आहुजा, सुश्री आरती अग्रवाल, सुश्री पूनम कुशवाहा, रवींद्र सिंह, आशीष खरे, अखिल गोयल,  संजय पाण्डेय सहित जिला पदाधिकारी, मण्डल अध्यक्ष, जन प्रतिनिधि, जनपद सदस्य, पार्षद, सरपंच, काफी मात्रा मे लोग उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

हेयर ट्रीटमेंट को लेकर सजग हो रहे लोग : राज श्रीवास

सुनीता ब्यूटी एकेडमी द्वारा दो दिवसीय हेयर मास्टर क्लॉस का आयोजन भोपाल। सौंदर्य के क्षेत्र में कार्यरत राजधानी की जानीमानी संस्था सुनीता ब्यूटी एकेडमी भोपाल द्वारा आनंद नगर में प्रारम्भ किए गए अपने नवीन आउटलेट में 2 दिन का हेयर आर्टिस्ट डिप्लोमा क्लॉस आयोजित किया गया। उक्त जानकारी देते हुए सुनीता ब्यूटी एकेडमी भोपाल की संस्थापक सुनीता सिंह ने बताया कि छत्तीसगढ़ के हेयर गुरु के नाम से मशहूर तथा  जानेमाने हेयर एक्सपर्ट राज श्रीवास के मार्गदर्शन में दो दिवसीय हेयर मास्टर क्लॉस और हेयर आर्टिस्ट डिप्लोमा क्लॉस का आयोजन किया गया। इस दो दिवसीय सत्र में पहले दिन इंटरनेशनल  हेयर कट टेक्निक, एडवांस ब्लो ड्राई स्टाइलिंग, इंटरनेशनल  हेयर कलर टेक्निक, ऑफ्टर कलर स्टाइलिंग, कलर केयर एंड टेक्निक की जानकारी दी जी। वहीं सत्र के दूसरे दिन हेयर नैनो प्लास्टिया ट्रीटमेंट, मेगा साइन ट्रीटमेंट,  इको प्लास्टिया ट्रीटमेंट, हेयर बोटोक्स ट्रीटमेंट, हेयर कॉलेजेन ट्रीटमेंट,  फ्रिज़ ऑट हेयर ट्रीटमेंट की जानकारी सभी ब्यूटी आर्टिस्टों की दी गई। ब्यूटी एक्सपर्ट सुनीता सिंह और गायत्री मालवीय द्...

जेल के अन्दर का वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड कर जेल की सुरक्षा के साथ किया खिलवाड़ : मिर्ची बाबा

मिर्ची बाबा ने केंद्रीय जेल अधीक्षक के कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल कहा, कैदियों के पेट काटकर उनकी स्वंत्रता और गरिमा तथा जेल की गोपनीयता कर रहे भंग भोपाल। पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी के महामंडलेश्वर महामंडलेश्वर स्वामी वैराग्यानंद गिरी महाराज ने केंद्रीय जेल भोपाल के अधीक्षक पर कैदियों के पेट काटकर उनकी स्वंत्रता और गरिमा तथा जेल की गोपनीयता कर रहे भंग करने का आरोप लगाया है। मिर्ची बाबा ने कहा कि मुझे विशेष सूत्रों के माध्यम से पता चला है कि जेल में बंद कैदियों के पेट का हक काट कर जेल अधीक्षक ने कथावाचक  अनिरुद्धाचार्य की कथा का आयोजन केंद्रीय जेल में किया गया एवं कथा के दौरान संबंधित कैदियों से समव्यावहार व बातचीत का वार्तालाप कथावाचक के यूट्यूब चैनल पर भी चलाया जा रहा है । मिर्ची बाबा ने कहा कि केन्द्रीय जेल भोपाल में वर्ष 2023 में कथावाचक हरि ठाकुर चंडीगढ़ एवं वर्ष 2024 में कथावाचक आचार्य अनिरुद्धाचार्य की बड़े स्तर पर दो भागवत कथाओं का आयोजन किया गया था। सवाल यह उठता है कि आयोजन में खर्च की गई राशि और उसकी अनुमति क्या प्रशासन से ली गई थी।  उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन के...

भूमि पूजन करने आईं मंत्री, मधुमक्खियों ने लगवा दी दौड़

जान बचाकर दौड़ीं, काम नहीं आई सरकारी सुरक्षा व्यवस्था  मंच से शुरू हुआ मधुमक्खियों का कहर, मच गई भगदड़ सतना (मध्य प्रदेश)।  नेता और मंत्री जहां जाते हैं, वहां सुरक्षा का इतना कड़ा घेरा होता है कि परिंदा भी पर नहीं मार सकता। लेकिन सतना में मधुमक्खियों ने इस सुरक्षा का ऐसा मजाक उड़ाया कि मंत्री और अधिकारी तक जान बचाकर भागने पर मजबूर हो गए! शुक्रवार को सतना के सिविल लाइन इलाके में बन रहे शहीद स्मृति पार्क का भूमि पूजन समारोह था। राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी जैसे ही पूजा की तैयारी करने लगीं, अचानक सैकड़ों मधुमक्खियों का झुंड वहां आ धमका। मधुमक्खियों ने बिना किसी चेतावनी के ऐसा हमला किया कि पूरा कार्यक्रम स्थल जंग का मैदान बन गया। अफसर, नेता, सुरक्षा गार्ड—जो जहां था, वही से अपनी जान बचाने भागा! मंत्री प्रतिमा बागरी भी दौड़ती नजर आईं, उनके साथ अधिकारियों की भी हालत खराब हो गई। सुरक्षा बेबस, मंत्री को भी भागना पड़ा मंत्री और अधिकारी अक्सर वीआईपी सुरक्षा घेरे में चलते हैं, लेकिन यहां मधुमक्खियों ने सारी व्यवस्थाओं को ध्वस्त कर दिया। गार्ड, पुलिसकर्मी भी बचने के लिए इधर-उधर भागते दिखे। ...