Skip to main content

हम मिलकर पेड़ लगाएंगे, धरती को हरा भरा बनाएंगे : संगीता अग्रवाल



एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत महिला मोर्चा अध्यक्ष ने भी रोपे पौधे, एकलव्य विद्यालय में रोपे  1100 पेड़

भोपाल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किये गए एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत एकलव्य विद्यालय मैहर में वृहद पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस आयोजन में मैहर विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी, कलेक्टर रानी बाटड, नगरपालिका अध्यक्ष गीता सोनी, उपाध्यक्ष शीतल ताम्रकार, एसडीएम विकास सिंह, मां शारदा मंदिर के पुजारी दीपू महराज, तहसीलदार जितेंद्र पटेल, सीएमओ लालजी ताम्रकार, महिला मोर्चा अध्यक्ष मैहर संगीता अग्रवाल, संध्या, सरोज, रेखा, रागिनी के अलावा भाजपा के जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, जिला पंचायत सदस्य सभी मोर्चा के प्रतिनिधि गण, नगरपालिका स्टॉफ, पार्षद, समाजसेवी, एनजीओ संस्थान, स्व सहायता समूह, एकलव्य विद्यालय के प्राचार्य सभी विद्यालय के छात्र छात्राएं अध्यापक, नागरिक , पत्रकार आदि लोगो ने मिलकर एकलव्य विद्यालय मैहर में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधरोपण किया। इस अवसर पर सभी लोगों को पौधों की देखभाल करने का संकल्प भी दिलाया गया। 
इस दौरान महिला मोर्चा की अध्यक्ष संगीता अग्रवाल ने भी एक पेड़ मां के नाम अभियान में अपनी हिस्सेदारी निभाते हुए विद्यालय परिसर में पौधरोपण किया। संगीता अग्रवाल ने सभी से आवश्यक जिम्मेदारी समझकर पौधरोपण करने की सलाह देते हुए कहा कि जिस तरह से ग्लोबल वार्मिंग का असर इस बार के ग्रीष्मकालीन ऋतु में सभी ने महसूस किया है, उस परिस्थिति को भांपते हुए अब हम सब की यह जिम्मेदारी बनती है कि हम मिलकर पेड़ लगाएं और धरती को हराभरा बनाएं। संगीता अग्रवाल ने इस अभियान को स्वच्छता मिशन से जोड़ते हुए कहा कि हम यदि स्वच्छ वायु, ऑक्सीजन, स्वच्छ वातावरण चाहते हैं तो वृक्षों का उसमें सबसे अहम योगदान है। हमारा वातावरण स्वच्छ रहे इसके लिए हमारा परिवेश वृक्षों से आच्छादित होना आवश्यक है। श्रीमती अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री की परिकल्पना के अनुरूप आज समाज के हर तबके का व्यक्ति अपनी जिम्मेदारी समझकर पौधरोपण कर रहा है। उन्होंने कहा कि आज हम जो पौधा रोप रहे हैं वह कल हमारा सच्चा मित्र बनकर बड़ा होगा, जो हमें फल, छाया, स्वच्छ वातावरण भी देगा। इसलिए पौधे के लिए आवश्यक पानी, खाद सभी उचित मात्रा में मिले, इसकी भी व्यवस्था करें।



Comments

Popular posts from this blog

हेयर ट्रीटमेंट को लेकर सजग हो रहे लोग : राज श्रीवास

सुनीता ब्यूटी एकेडमी द्वारा दो दिवसीय हेयर मास्टर क्लॉस का आयोजन भोपाल। सौंदर्य के क्षेत्र में कार्यरत राजधानी की जानीमानी संस्था सुनीता ब्यूटी एकेडमी भोपाल द्वारा आनंद नगर में प्रारम्भ किए गए अपने नवीन आउटलेट में 2 दिन का हेयर आर्टिस्ट डिप्लोमा क्लॉस आयोजित किया गया। उक्त जानकारी देते हुए सुनीता ब्यूटी एकेडमी भोपाल की संस्थापक सुनीता सिंह ने बताया कि छत्तीसगढ़ के हेयर गुरु के नाम से मशहूर तथा  जानेमाने हेयर एक्सपर्ट राज श्रीवास के मार्गदर्शन में दो दिवसीय हेयर मास्टर क्लॉस और हेयर आर्टिस्ट डिप्लोमा क्लॉस का आयोजन किया गया। इस दो दिवसीय सत्र में पहले दिन इंटरनेशनल  हेयर कट टेक्निक, एडवांस ब्लो ड्राई स्टाइलिंग, इंटरनेशनल  हेयर कलर टेक्निक, ऑफ्टर कलर स्टाइलिंग, कलर केयर एंड टेक्निक की जानकारी दी जी। वहीं सत्र के दूसरे दिन हेयर नैनो प्लास्टिया ट्रीटमेंट, मेगा साइन ट्रीटमेंट,  इको प्लास्टिया ट्रीटमेंट, हेयर बोटोक्स ट्रीटमेंट, हेयर कॉलेजेन ट्रीटमेंट,  फ्रिज़ ऑट हेयर ट्रीटमेंट की जानकारी सभी ब्यूटी आर्टिस्टों की दी गई। ब्यूटी एक्सपर्ट सुनीता सिंह और गायत्री मालवीय द्...

जेल के अन्दर का वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड कर जेल की सुरक्षा के साथ किया खिलवाड़ : मिर्ची बाबा

मिर्ची बाबा ने केंद्रीय जेल अधीक्षक के कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल कहा, कैदियों के पेट काटकर उनकी स्वंत्रता और गरिमा तथा जेल की गोपनीयता कर रहे भंग भोपाल। पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी के महामंडलेश्वर महामंडलेश्वर स्वामी वैराग्यानंद गिरी महाराज ने केंद्रीय जेल भोपाल के अधीक्षक पर कैदियों के पेट काटकर उनकी स्वंत्रता और गरिमा तथा जेल की गोपनीयता कर रहे भंग करने का आरोप लगाया है। मिर्ची बाबा ने कहा कि मुझे विशेष सूत्रों के माध्यम से पता चला है कि जेल में बंद कैदियों के पेट का हक काट कर जेल अधीक्षक ने कथावाचक  अनिरुद्धाचार्य की कथा का आयोजन केंद्रीय जेल में किया गया एवं कथा के दौरान संबंधित कैदियों से समव्यावहार व बातचीत का वार्तालाप कथावाचक के यूट्यूब चैनल पर भी चलाया जा रहा है । मिर्ची बाबा ने कहा कि केन्द्रीय जेल भोपाल में वर्ष 2023 में कथावाचक हरि ठाकुर चंडीगढ़ एवं वर्ष 2024 में कथावाचक आचार्य अनिरुद्धाचार्य की बड़े स्तर पर दो भागवत कथाओं का आयोजन किया गया था। सवाल यह उठता है कि आयोजन में खर्च की गई राशि और उसकी अनुमति क्या प्रशासन से ली गई थी।  उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन के...

भूमि पूजन करने आईं मंत्री, मधुमक्खियों ने लगवा दी दौड़

जान बचाकर दौड़ीं, काम नहीं आई सरकारी सुरक्षा व्यवस्था  मंच से शुरू हुआ मधुमक्खियों का कहर, मच गई भगदड़ सतना (मध्य प्रदेश)।  नेता और मंत्री जहां जाते हैं, वहां सुरक्षा का इतना कड़ा घेरा होता है कि परिंदा भी पर नहीं मार सकता। लेकिन सतना में मधुमक्खियों ने इस सुरक्षा का ऐसा मजाक उड़ाया कि मंत्री और अधिकारी तक जान बचाकर भागने पर मजबूर हो गए! शुक्रवार को सतना के सिविल लाइन इलाके में बन रहे शहीद स्मृति पार्क का भूमि पूजन समारोह था। राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी जैसे ही पूजा की तैयारी करने लगीं, अचानक सैकड़ों मधुमक्खियों का झुंड वहां आ धमका। मधुमक्खियों ने बिना किसी चेतावनी के ऐसा हमला किया कि पूरा कार्यक्रम स्थल जंग का मैदान बन गया। अफसर, नेता, सुरक्षा गार्ड—जो जहां था, वही से अपनी जान बचाने भागा! मंत्री प्रतिमा बागरी भी दौड़ती नजर आईं, उनके साथ अधिकारियों की भी हालत खराब हो गई। सुरक्षा बेबस, मंत्री को भी भागना पड़ा मंत्री और अधिकारी अक्सर वीआईपी सुरक्षा घेरे में चलते हैं, लेकिन यहां मधुमक्खियों ने सारी व्यवस्थाओं को ध्वस्त कर दिया। गार्ड, पुलिसकर्मी भी बचने के लिए इधर-उधर भागते दिखे। ...