Skip to main content

महिला अत्याचार के समय कहां गायब हो जाते हैं भाजपा के राखी वाले नेता : संगीता शर्मा



कांग्रेस प्रवक्ता बोली, रिश्तों पर भाजपा नेताओं के ढोंग से महिला अपराध में पहले पायदान पर मप्र

भोपाल।  प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता सुश्री संगीता शर्मा ने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, सहकारिता मंत्री विश्वास सारंग सहित अन्य भाजपा नेताओं और मंत्रियों द्वारा रक्षाबंधन जैसे पावन पर्व पर कार्यक्रम आयोजित कर राखी बंधवाने का स्वांग रचने पर सवाल उठाते हुए पूछा है कि सार्वजनिक स्थानों में राखी बंधवाने का रिकॉर्ड बनाने का दावा करने वाले भाजपा नेता मध्यप्रदेश में बढ़ रहे महिला अत्याचार के समय कहां गायब हो जाते हैं। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता सुश्री शर्मा ने कहा कि एक तरफ भाजपा सरकार के मुख्यमंत्री से लेकर दूसरे मंत्री और अन्य नेता बहनों से राखी बंधवाने का ढोंग रचते हैं। तो वहीं दूसरी तरफ केंद्र सरकार की संस्था एनसीआरबी की रिपोर्ट बताती है कि महिलाओं और बेटियों के खिलाफ अपराध के मामले में मध्यप्रदेश पहले पायदान पर है। सुश्री शर्मा ने कहा कि महिला सशक्तिकरण के नाम पर प्रदेश की भाजपा सरकार सिर्फ दिखावा कर रही है। मध्यप्रदेश में महिलाएं कहीं भी सुरक्षित नहीं हैं। हाल ही में एक महिला पटवारी को उसके दफ्तर में सार्वजनिक रूप से धमकाने और जबलपुर के सुभाषचंद्र मेडिकल कॉलेज की दो छात्राओं के साथ छेड़खानी की घटना का जिक्र करते हुए संगीता शर्मा ने कहा कि आए दिन राजधानी में महिलाओं पर हमले हो रहे हैं। महिलाओं और बेटियों के साथ छेड़खानी और बलात्कार की घटनाएं तो अब आम हो गई हैं। सुश्री शर्मा ने कहा कि जब राजधानी भोपाल की स्थिति इतनी बदतर है तो मध्यप्रदेश के दूसरे जिलों में महिला अत्याचार का अंदाजा लगाया जा सकता है।  उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश के दो महानगर भोपाल और इंदौर में कानून व्यवस्था ठीक करने के लिए लागू की गई पुलिस कमिश्नर प्रणाली पूरी तरह फेल हो गई है। इन शहरों में अपराध रुकने की जगह बढ़ते जा रहे हैं। महिला सशक्तिकरण के नाम पर सरकार सिर्फ  दिखावा कर रही है।

भाजपा नेताओं का असली चेहरा पहचाने महिलाएं

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता सुश्री संगीता शर्मा ने कहा कि प्रदेश की महिलाओं को भाजपा सरकार और उसके नेताओं का असली चेहरा पहचानने की जरूरत है।  सुश्री शर्मा ने कहा कि भाजपा योजनाओं और आयोजनों के जरिए सिर्फ महिलाओं के साथ धोखा कर रहे हैं पर पूरे प्रदेश में उन्हें कहीं भी महिलाओं को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध नहीं करवा पा रहे हैं।  कांग्रेस प्रवक्ता सुश्री शर्मा ने कहा कि जिस भाजपा के 54 सांसद और विधायक हत्या और बलात्कार जैसे गंभीर महिला अपराध का सामना कर रहे हो उस दल से महिलाओं को सुरक्षित रखने की उम्मीद छोड़ देनी चाहिए। उन्होंने प्रधानमंत्री को याद दिलाते हुए कहा था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सीना ठोक कर कहा था कि हमारी सरकार में कोई दागी नहीं रहेगा फिर यह गंभीर महिला अपराधी 54 सांसद - विधायक क्या भाजपा और मोदी सरकार की शोभा बढ़ा रहे हैं। अब कहां गया मोदी जी का वह संकल्प ? सुश्री संगीता शर्मा ने प्रदेश की महिलाओं को सचेत करते हुए आगाह किया है कि अपने आंखों से भाजपा और उसके नेताओं की कारगुजारियां देखने और जानने की कोशिश करें।

महिला सुरक्षा के नाम पर सिर्फ पाखंड

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता सुश्री संगीता शर्मा ने भाजपा सरकार पर आरोपी को बचाने और महिला सुरक्षा के नाम पर पाखंड करने का आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा की केंद्र सरकार ने पूर्व भाजपा सांसद एवं खेल संघ के अध्यक्ष बृजभूषण सिंह के खिलाफ कोर्ट में गवाहियां देने वाली महिला पहलवानों की सुरक्षा हटाकर यह साबित कर दिया है कि बेटियों से ज्यादा चिंता उनको अपने नेता की रहती है। भले ही वह दुष्कर्मी ही क्यों न हो? कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि यह बहुत ही गंभीर मुद्दा है जो पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली पर बड़े प्रश्न खड़े करता है। उन्होंने कहा कि दिल्ली पुलिस को इस स्पष्टीकरण देना चाहिए।

Comments

Popular posts from this blog

हेयर ट्रीटमेंट को लेकर सजग हो रहे लोग : राज श्रीवास

सुनीता ब्यूटी एकेडमी द्वारा दो दिवसीय हेयर मास्टर क्लॉस का आयोजन भोपाल। सौंदर्य के क्षेत्र में कार्यरत राजधानी की जानीमानी संस्था सुनीता ब्यूटी एकेडमी भोपाल द्वारा आनंद नगर में प्रारम्भ किए गए अपने नवीन आउटलेट में 2 दिन का हेयर आर्टिस्ट डिप्लोमा क्लॉस आयोजित किया गया। उक्त जानकारी देते हुए सुनीता ब्यूटी एकेडमी भोपाल की संस्थापक सुनीता सिंह ने बताया कि छत्तीसगढ़ के हेयर गुरु के नाम से मशहूर तथा  जानेमाने हेयर एक्सपर्ट राज श्रीवास के मार्गदर्शन में दो दिवसीय हेयर मास्टर क्लॉस और हेयर आर्टिस्ट डिप्लोमा क्लॉस का आयोजन किया गया। इस दो दिवसीय सत्र में पहले दिन इंटरनेशनल  हेयर कट टेक्निक, एडवांस ब्लो ड्राई स्टाइलिंग, इंटरनेशनल  हेयर कलर टेक्निक, ऑफ्टर कलर स्टाइलिंग, कलर केयर एंड टेक्निक की जानकारी दी जी। वहीं सत्र के दूसरे दिन हेयर नैनो प्लास्टिया ट्रीटमेंट, मेगा साइन ट्रीटमेंट,  इको प्लास्टिया ट्रीटमेंट, हेयर बोटोक्स ट्रीटमेंट, हेयर कॉलेजेन ट्रीटमेंट,  फ्रिज़ ऑट हेयर ट्रीटमेंट की जानकारी सभी ब्यूटी आर्टिस्टों की दी गई। ब्यूटी एक्सपर्ट सुनीता सिंह और गायत्री मालवीय द्...

जेल के अन्दर का वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड कर जेल की सुरक्षा के साथ किया खिलवाड़ : मिर्ची बाबा

मिर्ची बाबा ने केंद्रीय जेल अधीक्षक के कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल कहा, कैदियों के पेट काटकर उनकी स्वंत्रता और गरिमा तथा जेल की गोपनीयता कर रहे भंग भोपाल। पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी के महामंडलेश्वर महामंडलेश्वर स्वामी वैराग्यानंद गिरी महाराज ने केंद्रीय जेल भोपाल के अधीक्षक पर कैदियों के पेट काटकर उनकी स्वंत्रता और गरिमा तथा जेल की गोपनीयता कर रहे भंग करने का आरोप लगाया है। मिर्ची बाबा ने कहा कि मुझे विशेष सूत्रों के माध्यम से पता चला है कि जेल में बंद कैदियों के पेट का हक काट कर जेल अधीक्षक ने कथावाचक  अनिरुद्धाचार्य की कथा का आयोजन केंद्रीय जेल में किया गया एवं कथा के दौरान संबंधित कैदियों से समव्यावहार व बातचीत का वार्तालाप कथावाचक के यूट्यूब चैनल पर भी चलाया जा रहा है । मिर्ची बाबा ने कहा कि केन्द्रीय जेल भोपाल में वर्ष 2023 में कथावाचक हरि ठाकुर चंडीगढ़ एवं वर्ष 2024 में कथावाचक आचार्य अनिरुद्धाचार्य की बड़े स्तर पर दो भागवत कथाओं का आयोजन किया गया था। सवाल यह उठता है कि आयोजन में खर्च की गई राशि और उसकी अनुमति क्या प्रशासन से ली गई थी।  उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन के...

भूमि पूजन करने आईं मंत्री, मधुमक्खियों ने लगवा दी दौड़

जान बचाकर दौड़ीं, काम नहीं आई सरकारी सुरक्षा व्यवस्था  मंच से शुरू हुआ मधुमक्खियों का कहर, मच गई भगदड़ सतना (मध्य प्रदेश)।  नेता और मंत्री जहां जाते हैं, वहां सुरक्षा का इतना कड़ा घेरा होता है कि परिंदा भी पर नहीं मार सकता। लेकिन सतना में मधुमक्खियों ने इस सुरक्षा का ऐसा मजाक उड़ाया कि मंत्री और अधिकारी तक जान बचाकर भागने पर मजबूर हो गए! शुक्रवार को सतना के सिविल लाइन इलाके में बन रहे शहीद स्मृति पार्क का भूमि पूजन समारोह था। राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी जैसे ही पूजा की तैयारी करने लगीं, अचानक सैकड़ों मधुमक्खियों का झुंड वहां आ धमका। मधुमक्खियों ने बिना किसी चेतावनी के ऐसा हमला किया कि पूरा कार्यक्रम स्थल जंग का मैदान बन गया। अफसर, नेता, सुरक्षा गार्ड—जो जहां था, वही से अपनी जान बचाने भागा! मंत्री प्रतिमा बागरी भी दौड़ती नजर आईं, उनके साथ अधिकारियों की भी हालत खराब हो गई। सुरक्षा बेबस, मंत्री को भी भागना पड़ा मंत्री और अधिकारी अक्सर वीआईपी सुरक्षा घेरे में चलते हैं, लेकिन यहां मधुमक्खियों ने सारी व्यवस्थाओं को ध्वस्त कर दिया। गार्ड, पुलिसकर्मी भी बचने के लिए इधर-उधर भागते दिखे। ...