डीजल-पेट्रोल की मूल्य वृद्धि के खिलाफ सपाक्स ने किया प्रदर्शन


सरकार पर लगया आरोप, सत्ता मिलते ही जनता की तकलीफ भूली सरकार


भोपाल । सपाक्स पार्टी की मध्यप्रदेश इकाई द्वारा भोपाल में प्रगति पेट्रोल पंप चौराहे पर केंद्र सरकार और राज्य सरकार द्वारा मनमाने तरीके से पेट्रोल एवं डीजल पर बढ़ाई गई मूल्य वृद्धि के विरोध में सार्वजनिक प्रदर्शन एवं विरोध व्यक्त किया गया।


पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता करुणा शर्मा ने इस मुद्दे पर कहा की जब कांग्रेस विपक्ष में थी उस समय भाजपा की सत्ताधारी सरकार के विरुद्ध ना जाने कितने धरने - प्रदर्शन किए थे, की सम्पूर्ण देश में डीज़ल - पेट्रोल पर सर्वाधिक वैट मध्यप्रदेश में ही लिया जाता है और अब जब स्वयं कांग्रेस की सरकार है, वो सब भूल चुकी है। कांग्रेस की सरकार का जनता से कोई सरोकार नहीं दिख रहा है, ऐसा लग रहा है यह सरकार सिर्फ तबादलों की सरकार बन कर रह गई है। कांग्रेसी चुप हैं क्योंकि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार है और भाजपा इसलिए चुप है क्योंकि केंद्र में भाजपा की सरकार है। सब स्व - हित साधने में लगे हैं, जनता और उसके मुद्दे दोनों पार्टियां भूल गई हैं। एक सरकार बचने में लगी है दूसरी सरकार बनाने के प्रयासों में। जनता द्वारा चुनी हुई सरकारों द्वारा जनता के ऊपर किए जा रहे इस अत्याचार का विरोध में सपाक्स पार्टी द्वारा यह प्रदर्शन किया गया। ऐसे जनता के हितों को नुकसान पहुंचाने वाले कार्यों के विरोध में सपाक्स पार्टी द्वारा केंद्र सरकार और राज्य सरकार के विरुद्ध आंदोलन किए जाते रहेंगे। क्या जनता ने इसी के लिए वोट दिया था की उनके ऊपर आवश्यक वस्तुओं की मूल्य वृद्धि कर अत्याचार किया जाए ।


सपाक्स पार्टी आम जनता के इस मुद्दे से जुड़कर केंद्र सरकार राज्य सरकार से अनुरोध करती है पेट्रोल और डीजल की मूल्यवृद्धि को प्रदेश की जनता के हित में तत्काल प्रभाव से वापस ले तथा पेट्रोल और डीजल को भी जीएसटी के कर दायरे में लाएं जिससे केंद्र और राज्य सरकारों की मनमानी बंद हो सके। प्रदर्शन में सपाक्स पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव हरिओम गुप्ता, राष्ट्रीय सचिव सुरेश शुक्ला, राष्ट्रीय प्रवक्ता करुणा शर्मा, मध्य प्रदेश राज्य इकाई के सचिव ढिमोले, जिला इकाई के अध्यक्ष डॉक्टर जैन, युवा मोर्चा के अध्यक्ष राहुल सिंह, अंकित जैन, प्रदीप नायर सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित थे।


Comments