प्लास्टिक के दुष्परिणाम से महिलाओं को किया सजग


स्नो फील ने अयोजित किया जागरूकता कार्यक्रम


भोपाल। राजधानी के जहांगीराबाद क्षेत्र में सूफिया इमरान के निवास पर स्थानीय महिलाओं के लिए सजगता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन स्नो फील कंपनी की तरफ से किया गया। इस दौरान स्नो फील के सदस्य वसंत उपाध्याय, विनय वर्मा और सुषमा सिंह ने महिलाओं को समझाइश दी। इस अवसर पर सुषमा सिंह ने महिलाओं से अपनी बात साझा करते हुए प्लास्टिक से होने वाले दुष्परिणाम के बारे में बताया कि किस तरह खतरनाक बीमारियों के रूप में यह तेजी से पनप रहा है। सुषमा ने बताया कि आने वाले कुछ वर्षों में दस में से तीन या चार लड़कियां ही मातृत्व सुख प्राप्त कर सकेंगी। क्योकि अधिकतर महिलाएं या किशोरियां जिन सेनेटरी नैपकिन का उपयोग वर्तमान में कर रही हैं, उनमें प्लास्टिक का उपयोग किया गया है। जो कि हानिकारक है तथा जिसके उपयोग से न केवल हमारा स्वास्थ्य प्रभावित हो रहा, अपितु पर्यावरण भी दूषित हो रहा है।


1


Comments

Popular posts from this blog

बुजुर्गों की सेवा कर सविता ने मनाया अपना जन्मदिन

पद्मावती संभाग पार्श्वनाथ शाखा अशोका गार्डन द्वारा कॉपी किताब का वितरण

चर्चा का विषय बना नड्डा के बेटे का रिसेप्शन किट