रश्मि दीदी के सदस्यता अभियान में अल्पसंख्यक भी भाजपा से जुड़े


कोलार के चूनाभट्टी में चले सदस्यता अभियान में सैंकड़ों ने ली सदस्यता


भोपाल। भाजपा द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर चलाये जा रहे सदस्यता महापर्व अभियान में सक्रिय भागीदारी की भूमिका निभाते हुए भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्रीमती रश्मि पाण्डे के नेतृत्व में दोपहर 2 बजे से प्रारंभ हुए सदस्यता महाअभियान में अल्पसंख्यक समुदाय के मोहम्मद आबिद ने भी भाजपा की पहली बार सदस्यता ग्रहण की है। नरेला निवासी मोहम्मद आबिद ने कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की राष्ट्रव्यापी नीतियों से प्रभावित होकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है। उन्होंने कहा कि आने वाले कल के स्वर्णिम भारत के लिए वह हर समय भाजपा का साथ देंगे। शाम 7 बजे तक कोलार रोड के चूनाभट्टी चौराहे पर चले सदस्यता महाअभियान में 18 साल की तरुणाई से लेकर 68 साल के अनुभव भरे कंधों ने भी पहली बार भाजपा की सदस्यता लेकर यह शाबित कर दिया है कि राष्ट्रवाद की अलख जगाने में सभी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पार्टी का हिस्सा बन देश के लिए कुछ कर गुजरने में अपनी भागीदारी निभाएंगे। सदस्यता महाअभियान के दौरान रश्मि पाण्डे ने सदस्यता लेने वाले सभी नए सदस्यों को मोदी सरकार की देश को विकास के पायदान पर ले जाने वाली योजनाओं एवं पार्टी संगठन की रीति-नीति से अवगत कराया। सदस्यता अभियान में भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अभिषेक मिश्रा, अल्पना शर्मा, रूबल पाण्डे, शुभंकर पाण्डे ने भी अपना सहयोग प्रदान किया। 



Comments

Popular posts from this blog

बुजुर्गों की सेवा कर सविता ने मनाया अपना जन्मदिन

पद्मावती संभाग पार्श्वनाथ शाखा अशोका गार्डन द्वारा कॉपी किताब का वितरण

चर्चा का विषय बना नड्डा के बेटे का रिसेप्शन किट