वरिष्ठ कांग्रेस नेता अशोक सिंह बने अपेक्स बैंक के प्रशासक


सहकारिता को मजबूत बनाने की कवायद शुरू


भोपाल । प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष अशोक सिंह को राज्य सरकार ने अपेक्स बैंक का प्रशासक मनोनीत किया है।ग्वालियर मूल के निवासी अशोक सिंह ने हाल ही में ग्वालियर संसदीय निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ा था। वह कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व मंत्री स्व.राजेन्द्र सिंह के सुपुत्र हैं। पार्टी विचारधारा को समर्पित परिवार से सम्बद्ध श्री सिंह एक शांत और मिलनसार व्यक्तित्व के धनी होकर अपने राजनैतिक जीवन में संगठन को समर्पित होकर अपनी सेवाएं देते आ रहे हैं। उल्लेखनीय है प्रदेश में मुख्यमंत्री कमलनाथ की सरकार बनने के बाद यह पहली राजनैतिक नियुक्ति है। एक ओर जहां अशोक सिंह ने अपनी नियुक्ति को सेवा, समर्पण और निष्ठाओं का सम्मान बताते हुए मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ का आभार जताया है,वहीं कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं ने श्री सिंह को बधाइयां व शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।


Comments

Popular posts from this blog

बुजुर्गों की सेवा कर सविता ने मनाया अपना जन्मदिन

पद्मावती संभाग पार्श्वनाथ शाखा अशोका गार्डन द्वारा कॉपी किताब का वितरण

चर्चा का विषय बना नड्डा के बेटे का रिसेप्शन किट