Skip to main content

कांवरिया गीतों का सुपरहिट शो “कांवरिया बोले बम बम“


- देश का नं 1 चैनल 'बी4यू भोजपुरी' पर सुबह 5 बजे से 8 बजे तक मनमोहक गीतों का विशाल संग्रह


मुंबई। करीब 5.5 करोड़ से अधिक लोगों के बीच बोले जाने वाली भोजपुरी अब किसी पहचान की मोहताज नहीं है। अपने डीजे गानों से लेकर भजन तक दिमाग को झकझोर देने वाले भोजपुरी गीतों ने अब देश के हर कोने में अपनी जगह बना ली है। इन दिनों कुछ नए भोजपुरी चैनल्स का खुमार भी लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है। इस कड़ी में सबसे चहीता नाम 'बी4यू भोजपुरी' है जिसने पिछले हफ्ते की बार्क रेटिंग में दर्शकों का भरपूर प्यार बटोरते हुए देश के नंबर 1 भोजपुरी एंटरटेनमेंट चैनल बनने का तमगा अपने नाम किया है। श्रावण के पवित्र मास में 'बी4यू भोजपुरी' पर चलाए जा रहे एक ख़ास शो “कांवरिया बोले बम बम“ ने शिव भक्तों को एक स्थान पर एकत्रित करने का काम किया है। यह शो शिव जी के मनभावन भजनों व गीतों के साथ शिव भक्तों के बीच काफी प्रसिद्ध हो गया है। साथ ही कांवर यात्रा पर निकले कांवरियों को भी इस शो के माध्यम से भोले नाथ के सुप्रसिद्ध गीतों के साथ जुड़ने का मौका मिल रहा है। यह शो खासतौर पर कांवडियों के पवित्र धाम देवघर में लगने वाले श्रावण मेले के उपलक्ष्य में चलाया जा रहा है। बी4यू भोजपुरी के भजन सागर शो के माध्यम से सुबह 5 बजे से 8 बजे तक “कांवरिया बोले बम बम“ शो पर भगवान शिव के मशहूर भजनों का आनंद लिया जा सकता है। पिछले कुछ ही समय में इस शो के प्रति दर्शकों का काफी प्यार देखने को मिला है। “कांवरिया बोले बम बम“ मनभावन भोजपुरी भजनों की एक लम्बी श्रृंखला के साथ आता है। साथ ही कावरियों के धाम देवघर में लगे मेले की लाइव स्ट्रीमिंग व 'बोले कांवरिया बम बम रे' और 'भौजी चलल ना जाला' जैसे मशहूर कांवरिया भजनों का प्रसारण भी करता है। 'कांवरिया बोले बम बम' शो के अंतर्गत सुबह 5 बजे से काँवर स्पेशल सुपरहिट गीतों का आनंद उठा सकते हैं। हाल ही में चैनल पर मशहूर भोजपुरी सिंगर खेसारी लाल के लेटेस्ट भजनों 'कइसे जाईल हो अकेले आपन घर ओ बाबा', 'बोले कांवरिया बम बम रे' और 'भौजी चलल ना जाला' आदि गीतों का संग्रह भी शामिल किया गया है। साथ ही शो की प्रमोशनल एक्टिविटीज भी जोरों शोरों पर चल रही है। शो के साथ अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने के मकसद से 500 से अधिक रिक्शा चालकों को प्रमोशन प्रक्रिया में लगाया गया है, जो जिले के अलग अलग इलाकों के प्रचारक के तौर पर लोगों को शो से जुड़ने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। बी4यू भोजपुरी पर रोजाना सुबह 5 से 8 बजे तक कांवरिया बोले बम बम शो में सुपरहिट कांवर गीत देखना न भूलें।


Comments

Popular posts from this blog

हेयर ट्रीटमेंट को लेकर सजग हो रहे लोग : राज श्रीवास

सुनीता ब्यूटी एकेडमी द्वारा दो दिवसीय हेयर मास्टर क्लॉस का आयोजन भोपाल। सौंदर्य के क्षेत्र में कार्यरत राजधानी की जानीमानी संस्था सुनीता ब्यूटी एकेडमी भोपाल द्वारा आनंद नगर में प्रारम्भ किए गए अपने नवीन आउटलेट में 2 दिन का हेयर आर्टिस्ट डिप्लोमा क्लॉस आयोजित किया गया। उक्त जानकारी देते हुए सुनीता ब्यूटी एकेडमी भोपाल की संस्थापक सुनीता सिंह ने बताया कि छत्तीसगढ़ के हेयर गुरु के नाम से मशहूर तथा  जानेमाने हेयर एक्सपर्ट राज श्रीवास के मार्गदर्शन में दो दिवसीय हेयर मास्टर क्लॉस और हेयर आर्टिस्ट डिप्लोमा क्लॉस का आयोजन किया गया। इस दो दिवसीय सत्र में पहले दिन इंटरनेशनल  हेयर कट टेक्निक, एडवांस ब्लो ड्राई स्टाइलिंग, इंटरनेशनल  हेयर कलर टेक्निक, ऑफ्टर कलर स्टाइलिंग, कलर केयर एंड टेक्निक की जानकारी दी जी। वहीं सत्र के दूसरे दिन हेयर नैनो प्लास्टिया ट्रीटमेंट, मेगा साइन ट्रीटमेंट,  इको प्लास्टिया ट्रीटमेंट, हेयर बोटोक्स ट्रीटमेंट, हेयर कॉलेजेन ट्रीटमेंट,  फ्रिज़ ऑट हेयर ट्रीटमेंट की जानकारी सभी ब्यूटी आर्टिस्टों की दी गई। ब्यूटी एक्सपर्ट सुनीता सिंह और गायत्री मालवीय द्...

जेल के अन्दर का वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड कर जेल की सुरक्षा के साथ किया खिलवाड़ : मिर्ची बाबा

मिर्ची बाबा ने केंद्रीय जेल अधीक्षक के कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल कहा, कैदियों के पेट काटकर उनकी स्वंत्रता और गरिमा तथा जेल की गोपनीयता कर रहे भंग भोपाल। पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी के महामंडलेश्वर महामंडलेश्वर स्वामी वैराग्यानंद गिरी महाराज ने केंद्रीय जेल भोपाल के अधीक्षक पर कैदियों के पेट काटकर उनकी स्वंत्रता और गरिमा तथा जेल की गोपनीयता कर रहे भंग करने का आरोप लगाया है। मिर्ची बाबा ने कहा कि मुझे विशेष सूत्रों के माध्यम से पता चला है कि जेल में बंद कैदियों के पेट का हक काट कर जेल अधीक्षक ने कथावाचक  अनिरुद्धाचार्य की कथा का आयोजन केंद्रीय जेल में किया गया एवं कथा के दौरान संबंधित कैदियों से समव्यावहार व बातचीत का वार्तालाप कथावाचक के यूट्यूब चैनल पर भी चलाया जा रहा है । मिर्ची बाबा ने कहा कि केन्द्रीय जेल भोपाल में वर्ष 2023 में कथावाचक हरि ठाकुर चंडीगढ़ एवं वर्ष 2024 में कथावाचक आचार्य अनिरुद्धाचार्य की बड़े स्तर पर दो भागवत कथाओं का आयोजन किया गया था। सवाल यह उठता है कि आयोजन में खर्च की गई राशि और उसकी अनुमति क्या प्रशासन से ली गई थी।  उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन के...

भूमि पूजन करने आईं मंत्री, मधुमक्खियों ने लगवा दी दौड़

जान बचाकर दौड़ीं, काम नहीं आई सरकारी सुरक्षा व्यवस्था  मंच से शुरू हुआ मधुमक्खियों का कहर, मच गई भगदड़ सतना (मध्य प्रदेश)।  नेता और मंत्री जहां जाते हैं, वहां सुरक्षा का इतना कड़ा घेरा होता है कि परिंदा भी पर नहीं मार सकता। लेकिन सतना में मधुमक्खियों ने इस सुरक्षा का ऐसा मजाक उड़ाया कि मंत्री और अधिकारी तक जान बचाकर भागने पर मजबूर हो गए! शुक्रवार को सतना के सिविल लाइन इलाके में बन रहे शहीद स्मृति पार्क का भूमि पूजन समारोह था। राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी जैसे ही पूजा की तैयारी करने लगीं, अचानक सैकड़ों मधुमक्खियों का झुंड वहां आ धमका। मधुमक्खियों ने बिना किसी चेतावनी के ऐसा हमला किया कि पूरा कार्यक्रम स्थल जंग का मैदान बन गया। अफसर, नेता, सुरक्षा गार्ड—जो जहां था, वही से अपनी जान बचाने भागा! मंत्री प्रतिमा बागरी भी दौड़ती नजर आईं, उनके साथ अधिकारियों की भी हालत खराब हो गई। सुरक्षा बेबस, मंत्री को भी भागना पड़ा मंत्री और अधिकारी अक्सर वीआईपी सुरक्षा घेरे में चलते हैं, लेकिन यहां मधुमक्खियों ने सारी व्यवस्थाओं को ध्वस्त कर दिया। गार्ड, पुलिसकर्मी भी बचने के लिए इधर-उधर भागते दिखे। ...