उज्जैन। शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष अंजू जाटवा की अगुआई में शहर की महिलाओं को राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर सशक्त बनाने के लिए पार्टी की सदस्यता कराई जा रही है। इस हेतु अंजू जाटवा ने महिला कांग्रेस पदाधिकारियों की वार्ड और ब्लॉक स्तर पर बैठक भी ली गई। इन बैठकों में सुश्री जाटवा ने सभी वार्ड, मण्डलम और ब्लॉक अध्यक्षों को कांग्रेस पार्टी की विचारधारा से जोड़ने के निर्देश दिए हैं। अंजू ने बताया कि 12 जुलाई को प्रदेश मुख्यालय में महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्षों की बैठक में प्रदेश अध्यक्ष माण्डवी चौहान ने हर जिले को 50 हजार नए सदस्य बनाने का लक्ष्य तय किया है। महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष अंजू जाटवा के नेतृत्व में उज्जैन जिले अनुसूचित जाति, अनुसूचित जन जाति, पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक वर्ग की महिलाओं को विशेष रूप से पार्टी से जोड़ा जाएगा जिन्होंने अब तक पार्टी की सदस्यता नहीं ली हैं। इससे महिला कांग्रेस के साथ पूरी पार्टी को एक नई मजबूती मिलेगी।
सुनीता ब्यूटी एकेडमी द्वारा दो दिवसीय हेयर मास्टर क्लॉस का आयोजन भोपाल। सौंदर्य के क्षेत्र में कार्यरत राजधानी की जानीमानी संस्था सुनीता ब्यूटी एकेडमी भोपाल द्वारा आनंद नगर में प्रारम्भ किए गए अपने नवीन आउटलेट में 2 दिन का हेयर आर्टिस्ट डिप्लोमा क्लॉस आयोजित किया गया। उक्त जानकारी देते हुए सुनीता ब्यूटी एकेडमी भोपाल की संस्थापक सुनीता सिंह ने बताया कि छत्तीसगढ़ के हेयर गुरु के नाम से मशहूर तथा जानेमाने हेयर एक्सपर्ट राज श्रीवास के मार्गदर्शन में दो दिवसीय हेयर मास्टर क्लॉस और हेयर आर्टिस्ट डिप्लोमा क्लॉस का आयोजन किया गया। इस दो दिवसीय सत्र में पहले दिन इंटरनेशनल हेयर कट टेक्निक, एडवांस ब्लो ड्राई स्टाइलिंग, इंटरनेशनल हेयर कलर टेक्निक, ऑफ्टर कलर स्टाइलिंग, कलर केयर एंड टेक्निक की जानकारी दी जी। वहीं सत्र के दूसरे दिन हेयर नैनो प्लास्टिया ट्रीटमेंट, मेगा साइन ट्रीटमेंट, इको प्लास्टिया ट्रीटमेंट, हेयर बोटोक्स ट्रीटमेंट, हेयर कॉलेजेन ट्रीटमेंट, फ्रिज़ ऑट हेयर ट्रीटमेंट की जानकारी सभी ब्यूटी आर्टिस्टों की दी गई। ब्यूटी एक्सपर्ट सुनीता सिंह और गायत्री मालवीय द्...
Comments