भोपाल। उत्तरप्रदेश के नोएडा में इंडियन फेडरेशन ऑफ ड्रॉपबॉल की बैठक आयोजित की गई। इसमें मध्यप्रदेश (भोपाल) के भास्कर राव भागवत (भारतीय शूटिंग बॉल टीम के भूतपूर्व कप्तान) को निर्विरोध रूप से फेडरेशन का राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोनीत किया गया। बैठक में बैठक में १५ राज्यों के प्रतिनिधि सम्मिलित हुए। तत्पश्चात श्री भागवत ने नई कार्यकारिणी घोषित की।
बैठक में चेअरमेन दिलीप गिरप सिंधुदुर्ग, जनरल सेक्रेटरी आर.एन. मानव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजस्थान से डॉ. बृजेश प्रत्यानी, पंजाब से देवेन्द्र सिंघ विरक, उत्तरप्रदेश से उत्तमसिंह बिट्टू, उपाध्यक्ष आनंदराव जाधव, अशोक दाभोलकर, सहसचिव राजेश पंजाबी, संरक्षक विमल जैन, डॉ. खलिलुर्रहमान, संयुक्त सचिव पंकज परिहार, सुबोध श्रीवास्तव, दिल्ली के मुकेश दाबास आदि शामिल थे। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि ड्रॉपबॉल फेडरेशन को भारत सरकार से मान्यता के लिए अध्यक्ष व सचिव को अधिकार दिए गए। फेडरेशन के माध्यम से खेल गतिविधियों के विकास पर बैठक में चर्चा की गई व खेलों के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। पुरुष वर्ग की राष्ट्रीय प्रतियोगिता नोएडा (उत्तर प्रदेश) में एवं महिला वर्ग की राष्ट्रीय प्रतियोगिता उज्जैन (मध्यप्रदेश) में आयोजित की जाएगी। बैठक में दिल्ली, राजस्थान, उत्तरप्रदेश, मध्यप्रदेश, हरियाणा, पंजाब, महाराष्ट्र, गुजरात, उत्तराखंड, छत्तीसगढ़, विदर्भ, तमिलनाडु आदि प्रदेशों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। श्री भास्कर राव भागवत के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर विजय घाटे अध्यक्ष साळी समाज, डॉ. खलिलुर्रहमान, विमल जैन, आनंद राव जाधव, सुबोध श्रीवास्तव, पंकज परिहार, संजय गाढ़वे, हेमन्त भोपाळे, संजय कावलकर, रोशन मेन, श्रीकांत वर्मा, ओ.पी. जोशी, निर्दोष जोशी, पूजा राठौर, हेमलता छतवानी, प्रलय जोशी आदि ने हर्ष व्यक्त किया है।
भोपाल। प्रदेश की जानीमानी समाजसेवी सविता मालवीय का जन्मदिन अर्पिता सामाजिक संस्था द्वारा संचालित राजधानी के कोलार स्थिति सारथी वृद्धजन सेवा आश्रम पर वहां रहने वाले वृद्धजनों की सेवा सत्कार कर मनाया गया। यहां रहने वाले सभी बुजुर्गों की खुशी इस अवसर पर देखते बन रही थी। सविता मालवीय के सारथी वृद्धजन सेवा आश्रम पहुंचे उनके परिजनों और सखियों ने सभी बुजुर्गों को खाना सेवाभाव से खिलाया और अंत में केक खिलाकर जन्मदिन के आयोजन को आनंदमय कर दिया। इस जन्मदिन कार्यक्रम को संपन्न कराने में सारथी वृद्धजन सेवा आश्रम की संचालिका साधना भदौरिया का महत्वपूर्ण सहयोग रहा। इस जन्मदिन अवसर को महत्वपूर्ण बनाने के लिए सविता मालवीय के परिजन विवेक शर्मा, सुनीता, सीमा और उनके जेठ ओमप्रकाश मालवीय सहित सखियां रोहिणी शर्मा, स्मिता परतें, अर्चना दफाड़े, हेमलता कोठारी, मीता बनर्जी आदि की उपस्थिति प्रभावी रही। सभी ने सविता को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तो वहां रहने वाले बुजुर्गों ने ढेर सारा आशीर्वाद दिया। सारथी वृद्धजन सेवा आश्रम की संचालिका साधना भदौरिया ने जन्मदिन आश्रम आकर मनाने के लिए सविता माल
Comments