मुख्यमंत्री की सूचना प्रौद्योगिकी, स्वागत, पर्यटन के नए क्षेत्रों में निवेशकों से चर्चा
निवेशकों ने कहा मध्यप्रदेश जल्द ही इकॉनोमिक फोर्स बनेगा
भोपाल। मुख्यमंत्री कमल नाथ ने कहा है कि मध्यप्रदेश को भण्डारण का हब बनाया जाएगा। मध्यप्रदेश देश के केन्द्र में स्थित है, इसलिए निकट भविष्य में लाजिस्टिक हब के रूप में विकसित होगा। इससे प्रदेश के भण्डारण हब बनने में भी सहयोग मिलेगा। उन्होंने लाजिस्टिक और भण्डारण क्षेत्र में सक्रिय निवेशकों को प्रदेश में निवेश के लिए आमंत्रित किया। मुख्यमंत्री कमल नाथ से वल्र्ड इकॉनोमिक फोरम दावोस की वार्षिक बैठक के दूसरे दिन विश्व के नामी उद्योगपतियों ने मध्यप्रदेश में सूचना प्रौद्योगिकी, स्वागत क्षेत्र, पर्यटन के नए क्षेत्रों में निवेश पर चर्चा की। निवेशकों ने कमल नाथ के नेतृत्व और दूरदृष्टि में विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश जल्दी ही इकॉनोमिक फोर्स के रूप में नजर आएगा। हेवलेट पैकार्ड इंटरप्राइज डिवीजन के अध्यक्ष एवं सीईओ एंटोनियो नेरी, प्रॉक्टर एण्ड गैंबल के एशिया पैसिफिक, मध्य पूर्व अफ्रीका के अध्यक्ष श्री मगेश्वरन सुरंजन, विप्रो के सीईओ और मैनेजिंग डायरेक्टर अबीदाली नीमचवाला, इमरटिस् एयरलाइंस चेयरमेन और सीईओ अहमद बिन सईद अली मख्तूम, वीपीएस हेल्थ केयर गु्रप के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक डॉ. शमशीर वयलिल, 2000 वॉट स्मार्ट सिटी के संस्थापक एंड्रेस बिलकर्ट ने मुख्यमंत्री से वन-टू-वन चर्चा की।
आईटी से जुड़े विषयों पर चर्चा की
मुख्यमंत्री ने हेवलेट पैकार्ड इंटरप्राइज डिवीजन के अध्यक्ष और सीईओ एंटोनियो नेरी से डाटा सेंटर स्थापित करके, हार्डवेयर निर्माण और आईटी पार्क स्थापित करने से जुड़े विषयों पर चर्चा की। मध्यप्रदेश में कम्प्यूटर हार्डवेयर निर्माण और आईटी पार्क में होने वाले आईटी ऑपरेशन के संबंध में बातचीत की। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में आईटी क्षेत्र में निवेश के लिए सर्वाधिक अनुकूल वातावरण है क्योंकि शांति होने के साथ-साथ यहां प्रतिभाशाली युवा आईटी प्रोफेशनल बड़ी संख्या में उपलब्ध हैं।
स्वागत उद्योग की संभावनाएं अपार
विप्रो लिमिटेड के सीईओ अबीदाली नीमचवाला ने मुख्यमंत्री कमल नाथ से मध्यप्रदेश में सूचना प्रौद्योगिकी सेवा इकाइयों और पार्क स्थापित करने की नई संभावनाओं पर चर्चा की। उन्होंने कमल नाथ के नेतृत्व में विश्वास जताते हुए कहा कि प्रदेश में सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में निवेश की संभावनाएं बनी हैं। इंटर कॉन्टिनेटल होट्ल्स गु्रप के अध्यक्ष पेट्रिक सिस्सकाऊ और सीईओ केतवार ने प्रदेश में स्वागत उद्योग की संभावनाएं रेखांकित करते हुए निवेश की इच्छा जताई है। उन्होंने मुख्यमंत्री से मध्यप्रदेश के प्रमुख पर्यटन-स्थलों पर विश्व-स्तरीय रिजार्ट स्थापित करने, वन्य-जीव पर्यटन और हेरिटेज होटल्स के निर्माण में निवेश करने के संबंध में चर्चा की।
भोपाल। प्रदेश की जानीमानी समाजसेवी सविता मालवीय का जन्मदिन अर्पिता सामाजिक संस्था द्वारा संचालित राजधानी के कोलार स्थिति सारथी वृद्धजन सेवा आश्रम पर वहां रहने वाले वृद्धजनों की सेवा सत्कार कर मनाया गया। यहां रहने वाले सभी बुजुर्गों की खुशी इस अवसर पर देखते बन रही थी। सविता मालवीय के सारथी वृद्धजन सेवा आश्रम पहुंचे उनके परिजनों और सखियों ने सभी बुजुर्गों को खाना सेवाभाव से खिलाया और अंत में केक खिलाकर जन्मदिन के आयोजन को आनंदमय कर दिया। इस जन्मदिन कार्यक्रम को संपन्न कराने में सारथी वृद्धजन सेवा आश्रम की संचालिका साधना भदौरिया का महत्वपूर्ण सहयोग रहा। इस जन्मदिन अवसर को महत्वपूर्ण बनाने के लिए सविता मालवीय के परिजन विवेक शर्मा, सुनीता, सीमा और उनके जेठ ओमप्रकाश मालवीय सहित सखियां रोहिणी शर्मा, स्मिता परतें, अर्चना दफाड़े, हेमलता कोठारी, मीता बनर्जी आदि की उपस्थिति प्रभावी रही। सभी ने सविता को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तो वहां रहने वाले बुजुर्गों ने ढेर सारा आशीर्वाद दिया। सारथी वृद्धजन सेवा आश्रम की संचालिका साधना भदौरिया ने जन्मदिन आश्रम आकर मनाने के लिए सविता माल
Comments