इंदिरा जी ने देश की एकता और अखंडता के लिए अपने खून की कुर्बानी दी: पचौरी


स्व. इंदिरा गांधी और वीरांगना लक्ष्मीबाई की जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित 


भोपाल । प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न स्वर्गीय श्रीमती इंदिरा गांधी जी और वीरांगना लक्ष्मीबाई की जयंती पर पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर कांग्रेसजनों ने इन दोनों महान प्रर्तिमूर्तियों के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें पुष्पांजलि दीं।
पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी ने स्व. इंदिरा जी का पुण्य स्मरण करते हुए कहा कि उन्होंने देश की एकता और अखंडता के लिए अपने खुन की कुर्बानी दी है। वे एक ऐसा सशक्त नेतृत्व थीं, जिसका लोहा पूरे विश्व ने माना। इसी प्रकार वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई ने आजादी की पहली लड़ाई में अद्भुत पराक्रम और साहस का परिचय देते हुए देश के लिए अपने प्राण त्याग दिये, उनकी शौर्यगाथा देशवासियों के लिए हमेशा प्रेरणास्त्रोत बनी रहेगी।
पुष्पांजलि कार्यक्रम में कांग्रेस पदाधिकारीगण सर्वश्री रामेश्वर नीखरा, प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष चंद्रप्रभाष शेखर, प्रकाश जैन, राजीव सिंह, भूपेन्द्र गुप्ता, कैलाश मिश्रा, सै. साजिद अली, जे.पी. धनोपिया, रवि सक्सेना, श्रीमती विभा पटेल, जितेन्द्र मिश्रा, अजयसिंह यादव, ब्रजभूषण नाथ, आनंद तारण, शहरयार खान, अवनीश बुंदेला, दीपचंद यादव, राजेन्द्र बव्वर, अमित शर्मा, विजय सिरवैया, उमेश झा, ए.बी. खान, संतोष कंसाना, महेश मालवीय, उदयवीर सिंह, हरद्वारीलाल शर्मा, मुईनउद्दीन खान, नूर बेग, हृदेश किरार, सहित प्रदेश कांग्रेस एवं जिला कांग्रेस के पदाधिकारीगण बड़ी संख्या में उपस्थित थे।


Comments