Skip to main content

करवा चौथ के चांद का आकाश में साथ देंगे मंगल, शनि और गुरू


-चौथ के चमकते चंद्रमा की जानकारी दी सारिका घारू ने


-पूर्वी जिलों में पहले चंद्रमा पहले उदित होगा तो पश्चिमी जिलों में करना होगा कुछ इंतजार


भोपाल। चंद्रदर्शन पर आधारित भारतीय सांस्कृतिक पर्व करवाचौथ अब केवल उत्तर भारत का धार्मिक त्यौहार नहीं रह गया है। मध्यप्रदेश में भी इसे उत्साह के साथ मनाया जाने लगा है। नेशनल अवार्ड प्राप्त विज्ञान प्रसारक सारिका ने करवा चौथ 4 नवम्बर पर चंद्रदर्शन का सभी शहर के लिये वास्तविक समय बताया और जानकारी दी कि मध्यप्रदेश के पूर्वी जिलों में पहले चंद्रमा पहले उदित होगा तो पश्चिमी जिलों में इसके लगभग 20 मिनिट बाद चंद्रदर्शन हो सकेंगे। सबसे पहले सतना में शाम 8ः07 बजे चंद्रोदय होना आरंभ होगा तो अलीरापुर में यह 8ः38 मिनिट पर आरंभ होगा। भोपाल में चंद्रोदय शाम 8ः24 बजे होगा। सारिका ने बताया कि अगर आपका घर खुले मैदान में नहीं है तो उपर उठे चंद्रमा को अपने आंगन से देखने के लिये कुछ समय और लगेगा। चंद्रमा के पीछे वृषभ राशि तारामंडल को देखा जा सकता है। चंद्रमा का साथ देते आकाश में लाल चमकते मंगल ग्रह तो पश्चिमी दिशा में जाते शनि और गुरू को देखा जा सकेगा। सारिका ने बताया कि चंद्रमा लगभग 4 लाख किमी से कुछ अधिक दूरी पर होगा तथा लभगग 90 प्रतिशत चमक के साथ दर्शन देगा। तो इंतजार आरंभ कर दीजिये करवा चौथ के चमकते चंद्रमा के दर्शन का ।



प्रदेश के नगरों में चंद्रोदय का समय:


नगर                 चंद्रोदय         पृथ्वी से दूरी          चमक [प्रतिशत में]


सतना               8ः07            401061                90.7 प्रतिशत


छतरपुर            8ः11             401052                90.7


जबलपुर           8ः14             401055                90.7


टीकमगढ़         8ः17             401044                90.7


छिंदवाड़ा          8ः20             401047                 90.7


पचमढ़ी            8ः21            401043                 90.7


होशंगाबाद        8ः24            401038                 90.7


भोपाल             8ः24            401035                90.7


इटारसी            8ः25            401036                90.7


इंदौर               8ः31            401024                90.7


धार                8ः34             401019                90.7


खरगौन           8ः36            401020                90.7


बड़वानी           8ः37            401016                90.7


झाबुआ            8ः37            401014               90.7


अलीराजपुर      8ः38            401012               90.7 



 


Comments

Popular posts from this blog

हेयर ट्रीटमेंट को लेकर सजग हो रहे लोग : राज श्रीवास

सुनीता ब्यूटी एकेडमी द्वारा दो दिवसीय हेयर मास्टर क्लॉस का आयोजन भोपाल। सौंदर्य के क्षेत्र में कार्यरत राजधानी की जानीमानी संस्था सुनीता ब्यूटी एकेडमी भोपाल द्वारा आनंद नगर में प्रारम्भ किए गए अपने नवीन आउटलेट में 2 दिन का हेयर आर्टिस्ट डिप्लोमा क्लॉस आयोजित किया गया। उक्त जानकारी देते हुए सुनीता ब्यूटी एकेडमी भोपाल की संस्थापक सुनीता सिंह ने बताया कि छत्तीसगढ़ के हेयर गुरु के नाम से मशहूर तथा  जानेमाने हेयर एक्सपर्ट राज श्रीवास के मार्गदर्शन में दो दिवसीय हेयर मास्टर क्लॉस और हेयर आर्टिस्ट डिप्लोमा क्लॉस का आयोजन किया गया। इस दो दिवसीय सत्र में पहले दिन इंटरनेशनल  हेयर कट टेक्निक, एडवांस ब्लो ड्राई स्टाइलिंग, इंटरनेशनल  हेयर कलर टेक्निक, ऑफ्टर कलर स्टाइलिंग, कलर केयर एंड टेक्निक की जानकारी दी जी। वहीं सत्र के दूसरे दिन हेयर नैनो प्लास्टिया ट्रीटमेंट, मेगा साइन ट्रीटमेंट,  इको प्लास्टिया ट्रीटमेंट, हेयर बोटोक्स ट्रीटमेंट, हेयर कॉलेजेन ट्रीटमेंट,  फ्रिज़ ऑट हेयर ट्रीटमेंट की जानकारी सभी ब्यूटी आर्टिस्टों की दी गई। ब्यूटी एक्सपर्ट सुनीता सिंह और गायत्री मालवीय द्...

जेल के अन्दर का वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड कर जेल की सुरक्षा के साथ किया खिलवाड़ : मिर्ची बाबा

मिर्ची बाबा ने केंद्रीय जेल अधीक्षक के कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल कहा, कैदियों के पेट काटकर उनकी स्वंत्रता और गरिमा तथा जेल की गोपनीयता कर रहे भंग भोपाल। पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी के महामंडलेश्वर महामंडलेश्वर स्वामी वैराग्यानंद गिरी महाराज ने केंद्रीय जेल भोपाल के अधीक्षक पर कैदियों के पेट काटकर उनकी स्वंत्रता और गरिमा तथा जेल की गोपनीयता कर रहे भंग करने का आरोप लगाया है। मिर्ची बाबा ने कहा कि मुझे विशेष सूत्रों के माध्यम से पता चला है कि जेल में बंद कैदियों के पेट का हक काट कर जेल अधीक्षक ने कथावाचक  अनिरुद्धाचार्य की कथा का आयोजन केंद्रीय जेल में किया गया एवं कथा के दौरान संबंधित कैदियों से समव्यावहार व बातचीत का वार्तालाप कथावाचक के यूट्यूब चैनल पर भी चलाया जा रहा है । मिर्ची बाबा ने कहा कि केन्द्रीय जेल भोपाल में वर्ष 2023 में कथावाचक हरि ठाकुर चंडीगढ़ एवं वर्ष 2024 में कथावाचक आचार्य अनिरुद्धाचार्य की बड़े स्तर पर दो भागवत कथाओं का आयोजन किया गया था। सवाल यह उठता है कि आयोजन में खर्च की गई राशि और उसकी अनुमति क्या प्रशासन से ली गई थी।  उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन के...

भूमि पूजन करने आईं मंत्री, मधुमक्खियों ने लगवा दी दौड़

जान बचाकर दौड़ीं, काम नहीं आई सरकारी सुरक्षा व्यवस्था  मंच से शुरू हुआ मधुमक्खियों का कहर, मच गई भगदड़ सतना (मध्य प्रदेश)।  नेता और मंत्री जहां जाते हैं, वहां सुरक्षा का इतना कड़ा घेरा होता है कि परिंदा भी पर नहीं मार सकता। लेकिन सतना में मधुमक्खियों ने इस सुरक्षा का ऐसा मजाक उड़ाया कि मंत्री और अधिकारी तक जान बचाकर भागने पर मजबूर हो गए! शुक्रवार को सतना के सिविल लाइन इलाके में बन रहे शहीद स्मृति पार्क का भूमि पूजन समारोह था। राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी जैसे ही पूजा की तैयारी करने लगीं, अचानक सैकड़ों मधुमक्खियों का झुंड वहां आ धमका। मधुमक्खियों ने बिना किसी चेतावनी के ऐसा हमला किया कि पूरा कार्यक्रम स्थल जंग का मैदान बन गया। अफसर, नेता, सुरक्षा गार्ड—जो जहां था, वही से अपनी जान बचाने भागा! मंत्री प्रतिमा बागरी भी दौड़ती नजर आईं, उनके साथ अधिकारियों की भी हालत खराब हो गई। सुरक्षा बेबस, मंत्री को भी भागना पड़ा मंत्री और अधिकारी अक्सर वीआईपी सुरक्षा घेरे में चलते हैं, लेकिन यहां मधुमक्खियों ने सारी व्यवस्थाओं को ध्वस्त कर दिया। गार्ड, पुलिसकर्मी भी बचने के लिए इधर-उधर भागते दिखे। ...