बच्चों और बड़ो के लिए भोपाल टेलेंटेक्स का आयोजन 20 को

 

-भोपाल सिटी लाइव फेसबुक ग्रुप द्वारा यह शहर का पहला बड़ा आयोजन
- बच्चों के साथ बड़ो के लिए भी आयोजित की जाएंगी प्रतियोगिताएं

भोपाल। राजधानी के सबसे सक्रिय और 50 हजार सदस्यों वाले फेसबुक ग्रुप भोपाल सिटी लाइव का पहला बड़ा इवेंट 20 फरवरी को आयोजित होने जा रहा है। ग्रुप के एडमिन आनंद शर्मा ने बताया कि इस इवेंट में रैम्प वॉक, फेंसी ड्रेस कॉम्पटीशन, ग्रुप डांस और सोलो डांस जैसे आयोजन किए जाएंगे। इसमें से रैम्प वॉक और फेंसी ड्रेस कॉम्पटिशन में (13 वर्ष से कम) बच्चों के लिए 500 रुपए रजिस्ट्रेशन फीस रखी गई है। रैम्प वॉक में केवल महिलाएं शामिल हो सकेंगी, जबकि सोलो डांस कॉम्पटिशन में महिला पुरुष दोनों हिस्सा ले सकेंगे। प्रतियोगिताएं तीन एज ग्रुप के लिए हैं। पहला ग्रुप 4 से 9 वर्ष, दूसरा 10 से 15 और तीसरा 16 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए है। हर प्रतियोगिता में फर्स्ट, सेकंड और थर्ड प्राइज दिए जाएंगे। रजिस्ट्रेशन केवल 15 फरवरी तक ही किए जाएंगे। यह पूरा आयोजन होशंगाबाद रोड स्थित आशिमा मॉल के पास महामाया गार्डन में शाम के समय आयोजित किए जाएंगे। अधिक जानकारी के लिए ग्रुप के एडमिन आनंद शर्मा से उनके मोबाइल नंबर 9406541359 पर संपर्क करें।

Comments