Skip to main content

जानिये शरीर पर तिल होने का क्या होता है असर

 








महिलाओं के शरीर पर तिल....

- महिला के बाईं तरफ मस्तक पर तिल हो तो वह किसी राजा की रानी बनती है। वर्तमान में तो कोई राजा रानी नहीं हैं उसे हम अमीरी से जोडक़र देख सकते हैं। यूं कहा जा सकता है कि जिस महिला के बाईं तरफ मस्तक पर तिल होता है वह धन-दौलत उसके चारों तरफ बिखरी रहती है। उसे हर वो सुख मिलता है जिसकी उसे आशा नहीं होती है। उसका पति उसे अपनी हथेलियों पर रखता है।

- गाल पर बांई तरफ तिल हो तो ऐशो-आराम का सुख मिलता है। उसे धैर्यवान और स्वयं को प्यार करने वाला जीवनसाथी मिलता है। 

- कहा जाता है कि जिस महिला के छाती पर तिल होता है उसे पुत्र की प्राप्ति होती है। हालांकि विज्ञान इसे नहीं मानता है। स्त्री के दोनों स्तनों पर तिल उसे कामुक बनाता है। उसे प्रेमी या पति से विशेष प्यार मिलता है। बाईं जांघ पर तिल हो तो नौकर-चाकर का सुख मिलता है। दायीं जांघ पर तिल उसे पति की प्राणप्रिया बनाता है। पांव पर तिल हो तो विदेश यात्रा का योग रहता है। कान पर तिल हो तो आभूषण पहनने का सुख मिलता है। मस्तक पर तिल हो तो हर जगह इज्जत मिलती है।

- महिलाओं के शरीर के तीन ऐसे अंग हैं जिन पर तिल होना उनके लिए हानिकारक माना जाता है। जिस महिला के नाक पर तिल होता वह सौंदर्य की अनुपम मूर्ति नजर आती है लेकिन उसमें चूर-चूर कर घमंड और अहम् भरा होता है। जिसके चलते हर शख्स के साथ उनकी अनबन रहती है। इनके उन्हीं लोगों के साथ विचार मिलते हैं जो उनकी जी-हुजूरी करते हैं

- जिन महिलाओं के कमर और हिप्स के जोड़ पर तिल होता है, वह महिलाएँ ताउम्र अवसाद का शिकार रहती हैं। उनके दिमाग में हर घड़ी अपना अतीत घूमता रहता है, जिसके चलते वे न तो पीहर में और न ही ससुराल में सुख भोग पाती हैं।

- जिन महिलाओं के गुप्तांगों के ऊपर तिल होता है वह हमेशा शारीरिक सुख को लालायित रहती हैं। ऐसी महिलाएं एक से अधिक पुरुषों से यौन संबंध बनाती हैं। जिन महिलाओं के इस स्थान पर तिल पाया जाता है वह कभी भी एक पुरुष से सन्तुष्ट नहीं हो पाती हैं।

पुरुष के शरीर पर तिल... 

- जिस पुरुष के आंख पर तिल होता है तो वह नायक अर्थात् वह नेतृत्वकर्ता होता है। 

- गाल पर तिल हो तो उसे स्त्री का सुख मिलता है। सिर (मस्तक) पर तिल होता है, वह हर जगह इज्जत पाता है। 

- मुख पर तिल होता है तो उसे बहुत दौलत मिलती है। 

- नीचे के होंठ पर तिल हो तो वह व्यक्ति कंजूस होता है। 

- ऊपर के होंठ पर तिल हो तो धन पाता है तथा चारों तरफ इज्जत मिलती है। 

- कान पर तिल हो तो वह खूब पैसे वाला होता है। 

- गर्दन पर तिल हो तो उस व्यक्ति की लंबी उम्र होती है तथा उसे आराम मिलता है।

- दाहिने कंधे पर तिल हो तो वह व्यक्ति कलाकार होता है। क्षेत्र कोई-सा भी हो सकता। 

- छाती के दाहिनी तरफ तिल हो तो अच्छी स्त्री मिलती है। 

- हाथ के पंजे पर तिल हो तो वह व्यक्ति दिलदार व दयालु रहता है। 

- पांव पर तिल हो तो उस व्यक्ति के विदेश यात्रा का योग बनता है।

- जिस पुरुष के गुप्तांग पर तिल हो वह एक से अधिक स्त्रियों से यौन संबंध बनाता है। ऐसे पुरुष अय्याश प्रवृत्ति के भी होते हैं। 

राजेन्द्र गुप्ता,

ज्योतिषी और हस्तरेखाविद

मो. 9611312076

नोट- अगर आप अपना भविष्य जानना चाहते हैं तो ऊपर दिए गए मोबाइल नंबर पर कॉल करके या व्हाट्स एप पर मैसेज भेजकर पहले शर्तें जान लेवें, इसी के बाद अपनी बर्थ डिटेल और हैंडप्रिंट्स भेजें।

Comments

Popular posts from this blog

हेयर ट्रीटमेंट को लेकर सजग हो रहे लोग : राज श्रीवास

सुनीता ब्यूटी एकेडमी द्वारा दो दिवसीय हेयर मास्टर क्लॉस का आयोजन भोपाल। सौंदर्य के क्षेत्र में कार्यरत राजधानी की जानीमानी संस्था सुनीता ब्यूटी एकेडमी भोपाल द्वारा आनंद नगर में प्रारम्भ किए गए अपने नवीन आउटलेट में 2 दिन का हेयर आर्टिस्ट डिप्लोमा क्लॉस आयोजित किया गया। उक्त जानकारी देते हुए सुनीता ब्यूटी एकेडमी भोपाल की संस्थापक सुनीता सिंह ने बताया कि छत्तीसगढ़ के हेयर गुरु के नाम से मशहूर तथा  जानेमाने हेयर एक्सपर्ट राज श्रीवास के मार्गदर्शन में दो दिवसीय हेयर मास्टर क्लॉस और हेयर आर्टिस्ट डिप्लोमा क्लॉस का आयोजन किया गया। इस दो दिवसीय सत्र में पहले दिन इंटरनेशनल  हेयर कट टेक्निक, एडवांस ब्लो ड्राई स्टाइलिंग, इंटरनेशनल  हेयर कलर टेक्निक, ऑफ्टर कलर स्टाइलिंग, कलर केयर एंड टेक्निक की जानकारी दी जी। वहीं सत्र के दूसरे दिन हेयर नैनो प्लास्टिया ट्रीटमेंट, मेगा साइन ट्रीटमेंट,  इको प्लास्टिया ट्रीटमेंट, हेयर बोटोक्स ट्रीटमेंट, हेयर कॉलेजेन ट्रीटमेंट,  फ्रिज़ ऑट हेयर ट्रीटमेंट की जानकारी सभी ब्यूटी आर्टिस्टों की दी गई। ब्यूटी एक्सपर्ट सुनीता सिंह और गायत्री मालवीय द्...

जेल के अन्दर का वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड कर जेल की सुरक्षा के साथ किया खिलवाड़ : मिर्ची बाबा

मिर्ची बाबा ने केंद्रीय जेल अधीक्षक के कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल कहा, कैदियों के पेट काटकर उनकी स्वंत्रता और गरिमा तथा जेल की गोपनीयता कर रहे भंग भोपाल। पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी के महामंडलेश्वर महामंडलेश्वर स्वामी वैराग्यानंद गिरी महाराज ने केंद्रीय जेल भोपाल के अधीक्षक पर कैदियों के पेट काटकर उनकी स्वंत्रता और गरिमा तथा जेल की गोपनीयता कर रहे भंग करने का आरोप लगाया है। मिर्ची बाबा ने कहा कि मुझे विशेष सूत्रों के माध्यम से पता चला है कि जेल में बंद कैदियों के पेट का हक काट कर जेल अधीक्षक ने कथावाचक  अनिरुद्धाचार्य की कथा का आयोजन केंद्रीय जेल में किया गया एवं कथा के दौरान संबंधित कैदियों से समव्यावहार व बातचीत का वार्तालाप कथावाचक के यूट्यूब चैनल पर भी चलाया जा रहा है । मिर्ची बाबा ने कहा कि केन्द्रीय जेल भोपाल में वर्ष 2023 में कथावाचक हरि ठाकुर चंडीगढ़ एवं वर्ष 2024 में कथावाचक आचार्य अनिरुद्धाचार्य की बड़े स्तर पर दो भागवत कथाओं का आयोजन किया गया था। सवाल यह उठता है कि आयोजन में खर्च की गई राशि और उसकी अनुमति क्या प्रशासन से ली गई थी।  उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन के...

भूमि पूजन करने आईं मंत्री, मधुमक्खियों ने लगवा दी दौड़

जान बचाकर दौड़ीं, काम नहीं आई सरकारी सुरक्षा व्यवस्था  मंच से शुरू हुआ मधुमक्खियों का कहर, मच गई भगदड़ सतना (मध्य प्रदेश)।  नेता और मंत्री जहां जाते हैं, वहां सुरक्षा का इतना कड़ा घेरा होता है कि परिंदा भी पर नहीं मार सकता। लेकिन सतना में मधुमक्खियों ने इस सुरक्षा का ऐसा मजाक उड़ाया कि मंत्री और अधिकारी तक जान बचाकर भागने पर मजबूर हो गए! शुक्रवार को सतना के सिविल लाइन इलाके में बन रहे शहीद स्मृति पार्क का भूमि पूजन समारोह था। राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी जैसे ही पूजा की तैयारी करने लगीं, अचानक सैकड़ों मधुमक्खियों का झुंड वहां आ धमका। मधुमक्खियों ने बिना किसी चेतावनी के ऐसा हमला किया कि पूरा कार्यक्रम स्थल जंग का मैदान बन गया। अफसर, नेता, सुरक्षा गार्ड—जो जहां था, वही से अपनी जान बचाने भागा! मंत्री प्रतिमा बागरी भी दौड़ती नजर आईं, उनके साथ अधिकारियों की भी हालत खराब हो गई। सुरक्षा बेबस, मंत्री को भी भागना पड़ा मंत्री और अधिकारी अक्सर वीआईपी सुरक्षा घेरे में चलते हैं, लेकिन यहां मधुमक्खियों ने सारी व्यवस्थाओं को ध्वस्त कर दिया। गार्ड, पुलिसकर्मी भी बचने के लिए इधर-उधर भागते दिखे। ...