Skip to main content

जनता की मांग पर, सोनी सब पर धमाके के साथ लौट रही है जीजा जी छत पर सीरीज



मुम्बई। सोनी सब अपने सबसे अनोखे और मज़ेदार शो को वापस लाने के लिए बिलकुल तैयार है लेकिन इस बार यह थोड़ा रहस्यमयी होगा । जीजा जी छत पर कोई है में अपने कॉमिक पागलपन के साथ सभी के पसंदीदा किरदारों को एक बार फिर से वापस लाया जा रहा है। यह शो जल्द ही टेलीविज़न स्क्रीन्स पर आपको हंसाने के लिए आ रहा है। अपनी नई कहानी और अनोखे किरदारों के साथ, यह शो दर्शकों को दिल्ली के पंजाबी बाग़ में रहने वाले जिंदल्सा और जल्दीराम्सी की दुनिया में लेकर जाएगा। यह शो जिंदल और जल्दीराम परिवारों के बीच एक बहुत पुराने प्रॉपर्टी विवाद पर आधारित है। इसमें एक ट्विस्ट होगा जिसमे उनकी पुरखों की सम्पति के साथ एक गहरा रहस्य जुड़ा हुआ है। विवाद का दूसरा मुद्दा है दोनों परिवारों के संबंधित बिजनेसेस, यानी जल्दीराम की मिठाई की दुकान और जिंदल का गैराज जो  घर के सामने वाले यार्ड में एक-दूसरे के बगल में हैं। बहुत ही खूबसूरत हिबा नवाब दर्शकों को हंसी के माध्यम से एक रोमांचक सफर पर ले जाएंगी और साथ ही इसमें और अधिक विचित्रता और पागलपन जोड़ेगी। हिना इस शो में जल्दीराम की बेटी सीपी ( कनॉट प्लेस का शॉर्ट फॉर्म) की भूमिका निभा रही हैं, सोनी सब के नए जीजा जी उर्फ़ जितेन्द्रन जामवंत जिंदल का किरदार शुभाशीष झा के द्वारा निभाया जा रहा है। जीजाजी की फ़्रेंचाइज़ के साथ अनूप उपाध्याय भी अपने पसंदीदा पारम्परिक अंदाज़ में वापसी कर रहे हैं। वो जल्दीराम की भूमिका में दिखेंगे, जोकि जल्दीराम स्वीट्स के मालिक हैं। बबली लेकिन मुंहफट सोमा राठौड़, जल्दीराम की पत्नी सोफ़िया के रूप में नज़र आएंगी। जल्दीराम के लिए उनके वकील के रूप में लड़ने वाले और सोफ़िया के भाई, चकराल- फ़िरोज़ खान की भूमिका में दिखेंगे और बहुत ही प्यारी राशि बावा जल्दीराम स्वीट्स में एक वेट्रेस सुनीता की भूमिका निभाएंगी। इस कलाकारों में कई नए चेहरे भी नजर आयेंगे जैसे नन्हे के रूप में जीतू शिवहरे, जीजाजी के पिता, जीजा जी की मां बिजली देवी के रूप में सुचेता खन्ना और गुलज़ार के रूप में विपिन, जोकि जिंदल का गोद लिया हुआ बेटा है और जीजा जी का सबसे खास दोस्त है, पिता-पुत्र की जोड़ी के रूप में ध्यानचंद और विज्ञानचंद नज़र आएंगे जोकि जिंदल परिवार के लिए केस लड़ेंगे, इन किरदारों को नागिन वाडेल और सुमित अरोड़ा द्वारा निभाया जा रहा है।

ये है सभी कलाकारों की सूची:

किरदार                               कलाकार

कनॉट प्लेस उर्फ़ सीपी              हिबा नवाब

जितेन्द्र जामवंत उर्फ़ जीजाजी      शुभाशीष झा

जल्दीराम                             अनूप उपाध्याय

सोफ़िया                               सोमा राठौड़

चकराल                               फ़िरोज़ खान

नन्हें                                       जीतू शिवहरे

बिजलीदेवी                               सुचेता खन्ना

गुलज़ार                               विपिन

सुनीता                               राशि बावा

ध्यानचंद                               नागिन वाडेल

विज्ञानचन्द                               सुमित अरोड़ा  

जबकि यह सभी बेहतरीन कलाकार हंसाने, मस्ती और मनोरंजन करने का वादा करते हैं लेकिन ये रहस्य अभी भी बना हुआ है कि वह अज्ञात महिला कौन है जोकि हवेली के हॉल में चलती है? ‘जीजा जी छत पर कोई है’ में इस रहस्यमयी महिला के बारे में जानने के लिए सोनी सब के साथ बने रहें, ये शो जल्द ही आपके टेलीविज़न स्क्रीन्स पर आ रहा है।

Comments

Popular posts from this blog

हेयर ट्रीटमेंट को लेकर सजग हो रहे लोग : राज श्रीवास

सुनीता ब्यूटी एकेडमी द्वारा दो दिवसीय हेयर मास्टर क्लॉस का आयोजन भोपाल। सौंदर्य के क्षेत्र में कार्यरत राजधानी की जानीमानी संस्था सुनीता ब्यूटी एकेडमी भोपाल द्वारा आनंद नगर में प्रारम्भ किए गए अपने नवीन आउटलेट में 2 दिन का हेयर आर्टिस्ट डिप्लोमा क्लॉस आयोजित किया गया। उक्त जानकारी देते हुए सुनीता ब्यूटी एकेडमी भोपाल की संस्थापक सुनीता सिंह ने बताया कि छत्तीसगढ़ के हेयर गुरु के नाम से मशहूर तथा  जानेमाने हेयर एक्सपर्ट राज श्रीवास के मार्गदर्शन में दो दिवसीय हेयर मास्टर क्लॉस और हेयर आर्टिस्ट डिप्लोमा क्लॉस का आयोजन किया गया। इस दो दिवसीय सत्र में पहले दिन इंटरनेशनल  हेयर कट टेक्निक, एडवांस ब्लो ड्राई स्टाइलिंग, इंटरनेशनल  हेयर कलर टेक्निक, ऑफ्टर कलर स्टाइलिंग, कलर केयर एंड टेक्निक की जानकारी दी जी। वहीं सत्र के दूसरे दिन हेयर नैनो प्लास्टिया ट्रीटमेंट, मेगा साइन ट्रीटमेंट,  इको प्लास्टिया ट्रीटमेंट, हेयर बोटोक्स ट्रीटमेंट, हेयर कॉलेजेन ट्रीटमेंट,  फ्रिज़ ऑट हेयर ट्रीटमेंट की जानकारी सभी ब्यूटी आर्टिस्टों की दी गई। ब्यूटी एक्सपर्ट सुनीता सिंह और गायत्री मालवीय द्...

जेल के अन्दर का वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड कर जेल की सुरक्षा के साथ किया खिलवाड़ : मिर्ची बाबा

मिर्ची बाबा ने केंद्रीय जेल अधीक्षक के कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल कहा, कैदियों के पेट काटकर उनकी स्वंत्रता और गरिमा तथा जेल की गोपनीयता कर रहे भंग भोपाल। पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी के महामंडलेश्वर महामंडलेश्वर स्वामी वैराग्यानंद गिरी महाराज ने केंद्रीय जेल भोपाल के अधीक्षक पर कैदियों के पेट काटकर उनकी स्वंत्रता और गरिमा तथा जेल की गोपनीयता कर रहे भंग करने का आरोप लगाया है। मिर्ची बाबा ने कहा कि मुझे विशेष सूत्रों के माध्यम से पता चला है कि जेल में बंद कैदियों के पेट का हक काट कर जेल अधीक्षक ने कथावाचक  अनिरुद्धाचार्य की कथा का आयोजन केंद्रीय जेल में किया गया एवं कथा के दौरान संबंधित कैदियों से समव्यावहार व बातचीत का वार्तालाप कथावाचक के यूट्यूब चैनल पर भी चलाया जा रहा है । मिर्ची बाबा ने कहा कि केन्द्रीय जेल भोपाल में वर्ष 2023 में कथावाचक हरि ठाकुर चंडीगढ़ एवं वर्ष 2024 में कथावाचक आचार्य अनिरुद्धाचार्य की बड़े स्तर पर दो भागवत कथाओं का आयोजन किया गया था। सवाल यह उठता है कि आयोजन में खर्च की गई राशि और उसकी अनुमति क्या प्रशासन से ली गई थी।  उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन के...

भूमि पूजन करने आईं मंत्री, मधुमक्खियों ने लगवा दी दौड़

जान बचाकर दौड़ीं, काम नहीं आई सरकारी सुरक्षा व्यवस्था  मंच से शुरू हुआ मधुमक्खियों का कहर, मच गई भगदड़ सतना (मध्य प्रदेश)।  नेता और मंत्री जहां जाते हैं, वहां सुरक्षा का इतना कड़ा घेरा होता है कि परिंदा भी पर नहीं मार सकता। लेकिन सतना में मधुमक्खियों ने इस सुरक्षा का ऐसा मजाक उड़ाया कि मंत्री और अधिकारी तक जान बचाकर भागने पर मजबूर हो गए! शुक्रवार को सतना के सिविल लाइन इलाके में बन रहे शहीद स्मृति पार्क का भूमि पूजन समारोह था। राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी जैसे ही पूजा की तैयारी करने लगीं, अचानक सैकड़ों मधुमक्खियों का झुंड वहां आ धमका। मधुमक्खियों ने बिना किसी चेतावनी के ऐसा हमला किया कि पूरा कार्यक्रम स्थल जंग का मैदान बन गया। अफसर, नेता, सुरक्षा गार्ड—जो जहां था, वही से अपनी जान बचाने भागा! मंत्री प्रतिमा बागरी भी दौड़ती नजर आईं, उनके साथ अधिकारियों की भी हालत खराब हो गई। सुरक्षा बेबस, मंत्री को भी भागना पड़ा मंत्री और अधिकारी अक्सर वीआईपी सुरक्षा घेरे में चलते हैं, लेकिन यहां मधुमक्खियों ने सारी व्यवस्थाओं को ध्वस्त कर दिया। गार्ड, पुलिसकर्मी भी बचने के लिए इधर-उधर भागते दिखे। ...