Skip to main content

छोटा ग्रहण : अधिक चमक का पाजिटिव संदेश देगा बुद्ध पूर्णिमा का चंद्रमा- सारिका घारू



उपछाया ग्रहण वाला चंद्रमा उदित होने के कुछ मिनिट बाद बन जायेगा लावर सुपरमून
26 मई को शाम 7 बजकर 19 मिनिट तक चंद्रमा पर उपछाया ग्रहण की घटना 

भोपाल। बुधवार यानी 26 मई को आ रहीं बुद्ध पूर्णिमा का चंद्रमा मध्यप्रदेश में उदय होते समय तो होगा उपछायाग्रहण में लेकिन जब क्षितिज से उपर आयेगा तो बन चुका होगा सुपरमून। नेशनल अवार्ड प्राप्त विज्ञान प्रसारक सारिका घारू ने इस खगोलीय घटना की जानकारी देते हुये बताया कि साल के दूसरे सुपरमून में इसकी पृथ्वी से नजदीकियां बढ़कर आपसी दूरी  357.462   किमी रह जायेगी। नजदीक आने से पूनम का यह चांद 14 प्रतिशत बड़ा और 30 प्रतिशत अधिक चमकीला दिखेगा। पिछले 26 अप्रैल को हुये सुपरमून की तुलना में इस बार चंद्रमा 157 किमी नजदीक होगा। पश्चिमी देशों में वहां खिलने वाले फूलों के कारण इसे लावरमून नाम दिया गया है।

सारिका ने मैप की मदद से बताया कि पूर्वी भारत में उदित होते चंद्रमा में आंशिक ग्रहण रहेगा। मध्यप्रदेश के सभी जिलों में चंद्रोदय के समय यह उपछाया ग्रहण रहेगा। उपछाया ग्रहण में चंद्रमा की चमक में इतना कम अंतर आता है कि इसे खाली आंखों से पहचानना कठिन होता है। 7 बजकर 19 मिनिट के बाद उपछाया ग्रहण समाप्त होते ही यह अपनी 30 प्रतिशत अधिक  चमक के साथ बन चुका होगा सुपरमून। सारिका ने कहा कि पूर्व दिशा में उदित होने वाले इस लावर सुपरमून को अपने घर-आंगन से देखने एवं फोटोग्राफी के लिय हो जाईये तैयार। 



सारिका ने बताया यह महज खगोलीय घटना :

नेशनल अवार्ड प्राप्त विज्ञान प्रसारक सारिका घारू ने बताया कि उपछाया ग्रहण की खगोलीय घटना होगी। इसे इस प्रकार न लिया जाये कि उपछायाग्रहण दिखेगा। क्योंकि ग्रहण घटित होना और दिखना दो अलग-अलग तथ्य हैं। उपछाया ग्रहण में चमक में बहुत कम अंतर आता है इसलिये इसे खाली आंखों से देखने पर अंतर स्पष्ट नहीं होता है। सम्पूर्ण मध्यप्रदेश में उपछाया ग्रहण की खगोलीय घटना होगी। जिसका समय नीचे तालिका में दिया गया है। चंद्रमा के कितने भाग में उपछाया होगी इसका चित्र भी दिया गया है।

उपछाया चद्रग्रहण के समय की जानकारी चयनित जिलों में, पूर्व से पश्चिम की ओर :

स्थान    ग्रहण आरंभ ग्रहण समाप्ति   ग्रहण की अवधि

सिंगरौली 18ः42      19ः19        37 मिनट 

अनूपपुर 18ः44     19ः19        35 मिनट

रीवा 18ः48     19ः19        31 मिनट

जबलपुर 18ः51     19ः19        28 मिनट 

छिंदवाड़ा 18ः53     19ः19        26 मिनट     

होशंगाबाद   19ः00     19ः19        19 मिनट   

भोपाल  19ः02    19ः19        17 मिनट     

रायसेन  19ः01    19ः19        18 मिनट   

हरदा 19ः02    19ः19        17 मिनट     

ग्वालियर 19ः05    19ः19        14 मिनट 

खरगौन 19ः07    19ः19        12 मिनट  

इंदौर 19ः07    19ः19        12 मिनट   

धार 19ः10    19ः19        09 मिनट       

झाबुआ 19ः13    19ः19        06 मिनट 

नीमच 19ः16    19ः19        03 मिनट

Comments

Popular posts from this blog

हेयर ट्रीटमेंट को लेकर सजग हो रहे लोग : राज श्रीवास

सुनीता ब्यूटी एकेडमी द्वारा दो दिवसीय हेयर मास्टर क्लॉस का आयोजन भोपाल। सौंदर्य के क्षेत्र में कार्यरत राजधानी की जानीमानी संस्था सुनीता ब्यूटी एकेडमी भोपाल द्वारा आनंद नगर में प्रारम्भ किए गए अपने नवीन आउटलेट में 2 दिन का हेयर आर्टिस्ट डिप्लोमा क्लॉस आयोजित किया गया। उक्त जानकारी देते हुए सुनीता ब्यूटी एकेडमी भोपाल की संस्थापक सुनीता सिंह ने बताया कि छत्तीसगढ़ के हेयर गुरु के नाम से मशहूर तथा  जानेमाने हेयर एक्सपर्ट राज श्रीवास के मार्गदर्शन में दो दिवसीय हेयर मास्टर क्लॉस और हेयर आर्टिस्ट डिप्लोमा क्लॉस का आयोजन किया गया। इस दो दिवसीय सत्र में पहले दिन इंटरनेशनल  हेयर कट टेक्निक, एडवांस ब्लो ड्राई स्टाइलिंग, इंटरनेशनल  हेयर कलर टेक्निक, ऑफ्टर कलर स्टाइलिंग, कलर केयर एंड टेक्निक की जानकारी दी जी। वहीं सत्र के दूसरे दिन हेयर नैनो प्लास्टिया ट्रीटमेंट, मेगा साइन ट्रीटमेंट,  इको प्लास्टिया ट्रीटमेंट, हेयर बोटोक्स ट्रीटमेंट, हेयर कॉलेजेन ट्रीटमेंट,  फ्रिज़ ऑट हेयर ट्रीटमेंट की जानकारी सभी ब्यूटी आर्टिस्टों की दी गई। ब्यूटी एक्सपर्ट सुनीता सिंह और गायत्री मालवीय द्...

जेल के अन्दर का वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड कर जेल की सुरक्षा के साथ किया खिलवाड़ : मिर्ची बाबा

मिर्ची बाबा ने केंद्रीय जेल अधीक्षक के कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल कहा, कैदियों के पेट काटकर उनकी स्वंत्रता और गरिमा तथा जेल की गोपनीयता कर रहे भंग भोपाल। पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी के महामंडलेश्वर महामंडलेश्वर स्वामी वैराग्यानंद गिरी महाराज ने केंद्रीय जेल भोपाल के अधीक्षक पर कैदियों के पेट काटकर उनकी स्वंत्रता और गरिमा तथा जेल की गोपनीयता कर रहे भंग करने का आरोप लगाया है। मिर्ची बाबा ने कहा कि मुझे विशेष सूत्रों के माध्यम से पता चला है कि जेल में बंद कैदियों के पेट का हक काट कर जेल अधीक्षक ने कथावाचक  अनिरुद्धाचार्य की कथा का आयोजन केंद्रीय जेल में किया गया एवं कथा के दौरान संबंधित कैदियों से समव्यावहार व बातचीत का वार्तालाप कथावाचक के यूट्यूब चैनल पर भी चलाया जा रहा है । मिर्ची बाबा ने कहा कि केन्द्रीय जेल भोपाल में वर्ष 2023 में कथावाचक हरि ठाकुर चंडीगढ़ एवं वर्ष 2024 में कथावाचक आचार्य अनिरुद्धाचार्य की बड़े स्तर पर दो भागवत कथाओं का आयोजन किया गया था। सवाल यह उठता है कि आयोजन में खर्च की गई राशि और उसकी अनुमति क्या प्रशासन से ली गई थी।  उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन के...

भूमि पूजन करने आईं मंत्री, मधुमक्खियों ने लगवा दी दौड़

जान बचाकर दौड़ीं, काम नहीं आई सरकारी सुरक्षा व्यवस्था  मंच से शुरू हुआ मधुमक्खियों का कहर, मच गई भगदड़ सतना (मध्य प्रदेश)।  नेता और मंत्री जहां जाते हैं, वहां सुरक्षा का इतना कड़ा घेरा होता है कि परिंदा भी पर नहीं मार सकता। लेकिन सतना में मधुमक्खियों ने इस सुरक्षा का ऐसा मजाक उड़ाया कि मंत्री और अधिकारी तक जान बचाकर भागने पर मजबूर हो गए! शुक्रवार को सतना के सिविल लाइन इलाके में बन रहे शहीद स्मृति पार्क का भूमि पूजन समारोह था। राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी जैसे ही पूजा की तैयारी करने लगीं, अचानक सैकड़ों मधुमक्खियों का झुंड वहां आ धमका। मधुमक्खियों ने बिना किसी चेतावनी के ऐसा हमला किया कि पूरा कार्यक्रम स्थल जंग का मैदान बन गया। अफसर, नेता, सुरक्षा गार्ड—जो जहां था, वही से अपनी जान बचाने भागा! मंत्री प्रतिमा बागरी भी दौड़ती नजर आईं, उनके साथ अधिकारियों की भी हालत खराब हो गई। सुरक्षा बेबस, मंत्री को भी भागना पड़ा मंत्री और अधिकारी अक्सर वीआईपी सुरक्षा घेरे में चलते हैं, लेकिन यहां मधुमक्खियों ने सारी व्यवस्थाओं को ध्वस्त कर दिया। गार्ड, पुलिसकर्मी भी बचने के लिए इधर-उधर भागते दिखे। ...