झूठ बोलकर जनता को गुमराह करना कांग्रेस की पुरानी आदत : सरिता सिंह सेंगर

 

-ओबीसी मामले में अपेक्स बैंक  की पूर्व उपाध्यक्ष का पलटवार, कहा- जब सत्ता मिली थी तो क्या किया

भोपाल। मप्र राज्य सहकारी बैंक मर्यादित (अपेक्स बैंक) की पूर्व उपाध्यक्ष सरिता सिंह सेंगर ने कांग्रेस पर ओबीसी वर्ग को 27 फीसदी आरक्षण से वंचित करने का आरोप लगाते हुए शनिवार को कहा कि झूठ बोलकर जनता को गुमराह करना तो कांग्रेस की पुरानी आदत है। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ पर पलटवार करते हुए सवाल उठाया कि जब कांग्रेस को सरकार बनाने अवसर मिला था तब कमलनाथ जी को ओबीसी वर्ग की इतना चिंता क्यों नहीं हुई। जितने दिन वह प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे, इनके लिए क्या किया। सरिता सिंह सेंगर ने कहा कि ओबीसी आरक्षण पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र तो न्यायालय में भी  उजागर हुआ हो चुका है। अब उसी को छुपाने के लिए कांग्रेस के नेता झूठ बोलकर तरह तरह का स्वांग रच रहे हैं। अपेक्स बैंक की पूर्व उपाध्यक्ष श्रीमती सेंगर ने कहा कि कमलनाथ ने सरकार में रहते हुए खुद ही आरक्षित वर्ग के साथ अन्याय किया और अब खुद के बनाये नियम को ही न्यायालय में चुनौती देकर उन्होंने अपनी इस महा-भूल को स्वयं स्वीकार लिया है। उन्होंने कहा कि कमलनाथ ने मुख्यमंत्री रहते हुए खुद ही ऐसी व्यवस्था लागू की, जिससे पिछड़ा वर्ग को 14 प्रतिशत से अधिक आरक्षण न मिल सके। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की ऐसी गलत नीतियों तथा नियत के चलते  पिछड़ा वर्ग स्वयं को ठगा हुआ पा रहा है। श्रीमती सरिता सिंह सेंगर ने कहा कि आजादी के बाद से लेकर अब तक भाजपा के अलावा किसी भी राजनीतिक दल ने ओबीसी वर्ग की भलाई को लेकर अब विचार नहीं किया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह की अगुवाई में भाजपा हर वर्ग के कल्याण में लगी है, इसलिए कांग्रेस को तकलीफ हो रही है। सरिता सिंह सेंगर ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा कोर्ट के स्टे वाली तीन परीक्षाओं के अतिरिक्त सभी परीक्षाओं तथा भर्तियों में ओबीसी वर्ग को 27  प्रतिशत आरक्षण प्रदान करने का ऐतिहासिक निर्णय लागू करने पर मुख्यमंत्री का आभार जताते हुए कहा कि यह खुशी की बात है कि शेष तीन परीक्षाओं में आरक्षण पर स्टे हटाने के लिए भी राज्य सरकार संकल्पबद्ध है 

कांग्रेस के राज में तो सड़कें थी ही नहीं 

धीमी बारिश के कारण खराब हुई सड़कों पर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के ट्वीट पर सरिता सिंह सेंगर ने कहा कि शिवराज सिंह चौहान के राज में तो आज गांवों में शानदार सड़के हो गई हैं। राज्य के कोने-कोने में आवागमन बहुत ही सरल और सहज हो गया है। सरिता सिंह ने कहा कि कांग्रेस के राज में तो सड़कें दूरबीन से देखने पर भी नहीं दिखती थीं। उन्होंने कहा कि बारिश के कारण सड़कों का खराब हो जाना स्वाभाविक है, पर स्वयं पीडब्ल्यूडी मंत्री गोपाल भार्गव और स्वयं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने समीक्षा कर फिलहाल सड़कों के गड्ढे भरने के निर्देश दिए हैं, ताकि जनता को परेशानी से बचाया जा सके। बारिश खत्म होते ही सड़कें पक्के तौर पर सुधार दी जाएंगी।

मोदी की परिकल्पना को साकार कर रहें महाराज 

अपेक्स बैंक की पूर्व उपाध्यक्ष ने कहा कि केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया देश में हवाई सेवाओं के विस्तार और उन्नत क्षेत्रीय हवाई संपर्क के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की परिकल्पना को साकार करने में सतत सक्रिय हैं। मध्यप्रदेश से उनका नाता होने के कारण नागरिक उड्डयन के क्षेत्र में मध्यप्रदेश भी आने वाले समय में नई उड़ान भरेगा। सरिता सिंह ने कहा कि देश में हवाई सेवाओं के विस्तार को लेकर केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया लगातार सक्रिय हैं। हवाई सेवाओं से छोटे शहरों को जोड़ा जा रहा है। पीएम मोदी जी की जो इच्छा है कि हवाई चप्पल पहनने वाला व्यक्ति भी हवाई सफर कर सके। इस संकल्प को साकार करने के लिए श्री सिंधिया सतत प्रयासरत हैं।

Comments