Skip to main content

Posts

Showing posts from October, 2022

भगवान पार्श्वनाथ का होगा महा मस्तकाभिषेक

-दिगंबर जैन मंदिर पारस धाम भानपुर में होगा भव्य आयोजन -मुनिश्री 108 विमल सागर जी महाराज ससंघ का होगा मंगल सानिध्य भोपाल। श्री 1008 पंच बालयति दिगंबर जैन मंदिर पारस धाम भानपुर में श्री 1008 भगवान पार्श्वनाथ के महा मस्तकाभिषेक का आयोजन किया जा रहा है। प्रखर तपस्वी, चिंतक, कठोर साधक, मूक माटी सहित अनेक ग्रंथों के रचयिता, राष्ट्रसंत आचार्य 108 विद्यासागर  महाराज के परम आज्ञानुवर्ती शिष्य आचार्य 108 मुनि विमल सागर महाराज, मुनि 108 अनंत सागर महाराज, मुनि 108 धर्म सागर महाराज तथा मुनि 108 भाव सागर महाराज के मंगल पुण्यवर्धन सानिध्य में प्रातः 7 बजे नित्य नियम पूजन विधान के साथ ही शांति धारा, भा-मंडल स्थापना के साथ ही मूलनायक श्री 1008 चिंतामणि पार्श्वनाथ भगवान की विशाल अतिशयकारी मनमोहक  प्रतिमा का सुमधुर संगीतमय महा मस्तकाभिषेक विधानाचार्य बाल ब्रह्मचारी अविनाश भैया द्वारा संपन्न होगा। हेमलता जैन रचना ने बताया कि इस अवसर पर मुनि  विमल सागर महाराज के मंगल प्रवचनों का लाभ भी समाज जनों को प्राप्त होगा। पारस धाम भानपुर एवं सकल दिगंबर जैन समाज द्वारा आयोजित महामस्तकाभिषेक का लाईव प्र...

शिक्षा के इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में दर्ज होगा आज का दिन : अमित शाह

अंग्रेजी की गुलामी से मुक्ति मिल रही है, हिंदी में पढ़ने वाले गरीब छात्रों को भी अवसर मिलेंगे : शिवराज सिंह केंद्रीय गृहमंत्री ने राजधानी भोपाल में लोकार्पित की हिन्दी भाषा में चिकित्सा शिक्षा की पुस्तकें भोपाल। देश में अंग्रेजी भाषा के पैरोकारों ने भाषा को बौद्धिक क्षमता के साथ जोड़ दिया था। वो ये बताना चाहते थे कि जिसे अंग्रेजी आती है, वही बुद्धिमान है। लेकिन ऐसा कुछ नहीं है। भाषा सिर्फ बौद्धिक क्षमता को निखारती है। मैं देश के युवाओं से यह आह्वान करना चाहता हूं कि अब उन्हें भाषा के कारण हीनभावना के शिकार होने की जरूरत नहीं है। देश में अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार है, जो भारतीय भाषाओं के गौरव की पुनर्स्थापना के लिए संकल्पित हैं। अब आप अपनी मातृभाषा में ही अपनी क्षमता का प्रदर्शन कर सकते हैं। यह बात केंद्रीय गृहमंत्री  अमित शाह ने राजधानी भोपाल में रविवार को हिंदी भाषा में मेडिकल की पुस्तकों को लोकार्पित करते हुए कही। कार्यक्रम को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने भी संबोधित किया।  इस अवसर पर गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि आज का दि...