प्री होली सेलिब्रेशन में खूब उड़े खुशियों के रंग



-बटरफ्लाई ग्रुप ने कलरफुल थीम दे कर पार्टी को रंगीन बना दिया

भोपाल। होली के त्योहार की खुशबू शहर में होली आने से पहले ही देखने को मिलती रही है। जगह-जगह प्री-होली पार्टीज की जा रही है। शहर की अलग-अलग लेडीज क्लबों ने अपने-अपने अंदाज में प्री-होली सेलिब्रेट की। किसी ने फूलों की होली खेली तो कहीं आर्गेनिक रंगों के साथ होली खेली की गई। तो कहीं प्री होली सेलिब्रेशन की धूम रही। राजधानी के बटरफ्लाई ग्रुप द्वारा आयोजित किये गए प्री होली सिलिब्रेसन की जबरजस्त धूम रही। दरअसल बटरफ्लाई ग्रुप ने कलरफुल थीम में प्री होली सेलिब्रेशन बड़ी धूमधाम से मनाई।  इस अयोजन में किटी पार्टी की होस्ट विनीता पांडे ने बटरफ्लाई ग्रुप की सभी मेंबर्स को कलरफुल जयपुरी दुपट्टे थीम दे कर पार्टी को और ही रंगीन कर दिया था। होस्ट विनीता पांडे ने सभी बटरफ्लाईज़ का स्वागत गुलाल और रंग बिरंगे फूलों से किया। ग्रुप की सदस्यों ने एक-दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दी। पार्टी में विभिन्न प्रकार के व्यंजनों ने भी जमकर तड़का लगाया। खाने में गुजिये, नमकीन, लड्डू और नमकपारों ने किटी को और जायकेदार बना दिया।


होली के गीतों पर थिरके सभी के कदम

इस किटी पार्टी की एक और खासियत यह रही कि पार्टी होस्ट ने किटी गेम्स भी होली के गानों पर आधारित ही खिलाये। मौका खेल और मनोरंजन का था, इसलिए सभी बटरफ्लाईज ने जमकर आनन्द लिया। इस दौरान डांस व फन गेम्स खेलकर महिलाओं ने बॉलीवुड गीतों पर जमकर धमाल मचाया। गीत-संगीत से कार्यक्रम स्थल गूंज गया। ग्रुप की सदस्यों ने डांस कर खूब मस्ती की। प्री होली सेलिब्रेशन में खुशियों के रंग खूब उड़े। इस अवसर पर बटरफ्लाईज़ चेतना गुप्ता, डिंपल,  मालती, कहकशा सक्सेना, रीता शर्मा, निहारिका, सीमा और आरती दुआ ने खूब जमकर होली खेली और धमाल मचाया।

Comments