महिला दिवस और स्थापना दिवस पर काव्य गोष्ठी का आयोजन



अंतरराष्ट्रीय विश्वमैत्री मंच की छत्तीसगढ़ इकाई का एक सफल आयोजन

रायपुर। गत रविवार को अंतर्राष्ट्रीय विश्व मैत्री मंच की छत्तीसगढ़ इकाई  द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस एवं मंच की स्थापना दिवस पर वृंदावन हॉल में काव्यगोष्ठी का शानदार सफल आयोजन किया गया। उक्त काव्यगोष्ठी की अध्यक्षता प्रख्यात कवयित्री, अभिनेत्री, श्रीमती नीलू मेघ ने की, जबकि गोष्ठी की मुख्य अतिथि पद की गरिमा बढ़ाई समाज सेविका, कवयित्री श्रीमती मंजू यदु ने। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में श्रीमती लतिका भावे मौजूद रहीं। 
कार्यक्रम की शुरुआत ईरा पंत की सुमधुर सरस्वती वंदना से हुई। अंतर्राष्ट्रीय विश्व मैत्री मंच की प्रांतीय अध्यक्ष नीता श्रीवास्तव के  संयोजन एवं कवयित्री किरण वैद्य के शानदार संचालन में काव्यगोष्ठी को प्रवाह मिला। 


कार्यक्रम में संस्था के सदस्यों के अलावा शहर के गुणीजनों एवं सुधि श्रोताओं ने शामिल होकर कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई। गोष्ठी के अंत में संस्था की महासचिव नीलिमा मिश्रा ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम के समापन की घोषणा की। उक्त जानकारी अंतर्राष्ट्रीय विश्व मैत्री मंच की मीडिया प्रभारी मीना शर्मा ने दी।

Comments